back to top
18 मार्च, 2024
spot_img

Attack on BJP Campaign Vehicle| RK Singh की प्रचार गाड़ी पर हमला, तोड़फोड़, ड्राइवर को पीटा, कहा जान ले लेंगे

spot_img
spot_img
spot_img

Attack on BJP Campaign Vehicle| RK Singh की प्रचार गाड़ी पर हमला, तोड़फोड़, ड्राइवर को पीटा, कहा जान ले लेंगे। जहां, केंद्रीय मंत्री और बिहार की आरा लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी आरके सिंह की प्रचार गाड़ी में तोड़फोड़ की गई।

Attack on BJP Campaign Vehicle News| गाड़ी में तोड़फोड़, ड्राइवर को पीटा, शीशा कर डाला चकनाचूर

वारदात, नवादा (Attack on RK Singh’s campaign vehicle) थाना क्षेत्र की बाजार समिति के समीप का है। जहां, भाजपा प्रत्याशी सह केंद्रीय मंत्री आरके सिंह की प्रचार गाड़ी में तोड़फोड़ की गई है। गाड़ी के चालक नवल किशोर सिंह को जमकर पीटा गया है। जान मारने की धमकी दी गई है। हमले से गाड़ी का शीशा चकनाचूर है।

Attack on BJP Campaign Vehicle News| बाजार समिति से लौटने के दौरान हमला, मारपीट, धमकी

पुलिस ने तत्काल मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए तहकीकात तेज कर दी है। जहां, प्रचार गाड़ी के चालक ने पुलिस को बताया है कि वह बाजार समिति से लौट रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो लड़के उनकी गाड़ी रोक कर उनके साथ बदतमीजी करते मारपीट करने लगे। पहले धमकी दी।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| पुलिस में बड़ा फेरबदल – 44 अधिकारियों का तबादला, 25 थानेदार बदले गए

Attack on BJP Campaign Vehicle News| कुछ लोगों को फोन से बुलाकर मारपीट

फिर कुछ लोगों को फोन से बुलाकर मारपीट की गयी। इस दौरान एक लड़के ने गला दबा कर मारने की कोशिश की। इसके बाद गाड़ी का शीशा भी फोड़ दिया। मारपीट और तोड़फोड़ करने का आरोप बाइक सवार दो लोगों पर लगा है। घटना को लेकर कुछ देर तक अफरातफरी मची रही।

Attack on BJP Campaign Vehicle News| भोजपुर पुलिस ने कहा,ओवरटेक करने को लेकर

जानकारी देते हुए, भोजपुर पुलिस ने कहा है कि सुबह करीब साढ़े आठ बजे चुनाव प्रचार में लगी गाड़ी गांव से आरा की ओर आ रही थी। इसी दौरान बाजार समिति के गेट के पास ओवरटेक करने को लेकर बाइक सवार दो लड़कों और प्रचार गाड़ी के चालक से बहस हो गई। उसी में प्रचार गाड़ी का शीशा टूट गया। तत्काल स्थानीय पुलिस पहुंची। मामले की छानबीन की।

यह भी पढ़ें:  क्या बिहार फिर चुनेगा डबल इंजन सरकार? BJP का नया कैंपेन सॉन्ग — ‘चमके बिहार, गमके बिहार’ | VIDEO

Attack on BJP Campaign Vehicle News| कपड़े भी फाड़ दिए

लिखित शिकायत और प्राथमिक जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, ड्राइवन ने कहा कि हमलावर से बचने के लिए वह जान बचाकर वहां से भागा। लोगों ने उसकी मदद की। दोनों युवक उसकी चैन भी लूट ले गए। कपड़े भी फाड़ दिए।

यह भी पढ़ें:  Madhubani, Samastipur, Patna, Munger, Bhagalpur, Araria, Muzaffarpur...मुख्यमंत्री एंड भूंजा गैंग मौन!

Attack on BJP Campaign Vehicle Newsहार के डर से बौखला गई है महागठबंधन

वहीं इस मामले में बीजेपी नेताओं का कहना है कि हार से महागठबंधन के लोग बौखला गए हैं। इसी बौखलाहट में आरके सिंह के प्रचार गाड़ी पर हमला किया। पुलिस का मामले को लेकर कहना है कि ओवरटेक को लेकर बाइक सवार दो युवकों का प्रचार गाड़ी के ड्राइवर से विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने ड्राइवर और गाड़ी पर हमला कर दिया।

--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया [email protected] पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें