back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 19, 2026
spot_img

आजादी के अमृत महोत्सव पर बिहार के 38 जिलों के सभी प्रखंडों में सोमवार से लगेगा स्वास्थ्य मेला

spot_img
- Advertisement -

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग जनमानस के सेहत के प्रति सचेत है। देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इस उपलक्ष्य में राज्य के 38 जिलों के सभी प्रखंडों में सोमवार से आयोजित स्वास्थ्य मेला में विभिन्न प्रकार की चिकित्सकीय सुविधाएं निःशुल्क प्रदान की जाएगी, जो हर उम्र और हर वर्ग के लोगों के लिए होगा।

- Advertisement -

मंगल पांडेय ने कहा विभाग का प्रयास है कि इस मेला के आयोजन से राज्य के ग्रामीण एवं दूर-दराज के लोगों को भी अच्छी चिकित्सकीय सुविधा बेहतर और सहजता से मिल पाए। इसके माध्यम से विभाग और जनता दोनों के बीच एक बेहतर संवाद भी स्थापित होगा।

यह भी पढ़ें:  BPSC TRE-4: पटना में छात्रों का सड़कों पर सैलाब, कब जारी होगा नोटिफिकेशन? जानें पूरा मामला.. अभ्यर्थी क्यों हैं गुस्से में?

इस मेला के माध्यम से स्वास्थ्य प्रक्षेत्र में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं इत्यादि से भी आम जनता अवगत हो सकेगी। विभाग की योजना आगे भी इस तरह का आयोजन करने का है, ताकि लोगों को घर के आसपास ही बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिल सके।

मंगल पांडेय ने कहा कि 18 से 22 अप्रैल के बीच राज्य के प्रत्येक प्रखंडों में स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जाना है। मेला के पहले दिन प्रत्येक जिला के कम से कम एक प्रखंड में अनिवार्य रूप से स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जाएगा।विशेष परिस्थिति में 30 अप्रैल को भी जिलों के कुछ प्रखंडों में स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जाएगा।

मेला में गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग, मोतियाबिन्द की स्क्रीनिंग एवं पंजीकरण, रक्तदान शिविर का आयोजन, अंगदान का पंजीकरण सहित प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत निर्गत किए जाने वाले गोल्डन कार्ड बनाने की भी सुविधा भी उपलब्ध है और इससे संबंधित जानकारी और चिकित्सकीय परामर्श भी लोगों को दी जायेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Dhurandhar: The Revenge News: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने मचाया धमाल, पढ़ें पूरा रिव्यू और जानें क्यों है यह ‘मस्ट वॉच’ फिल्म!

Dhurandhar: The Revenge: सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी रणवीर सिंह की 'धुरंधर: द रिवेंज'...

रामायण फिल्म: सुग्रीव के किरदार में इस एक्टर की हुई धमाकेदार एंट्री, जानिए पूरी स्टारकास्ट!

Ramayana Film: बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों नितेश तिवारी की महत्वाकांक्षी फिल्म 'रामायण'...

Bihar Police News: पुलिस पर बढ़ते हमलों पर HEADQUTER सख्त, अब बदले नियम, छापेमारी से पहले SHO को देनी होगी SDPO को सूचना!

Bihar Police News: पुलिस महकमे पर लगातार बढ़ते हमलों ने एक बार फिर सुरक्षा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें