back to top
16 मार्च, 2024
spot_img

पूर्व सीएम CM Lalu Prasad के साथ बड़ा हादसा, राबड़ी देवी आवास में सीढ़ी चढ़ने के दौरान गिरे, तबीयत बिगड़ी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के साथ बड़ा हादसा होने की खबर आ रही है। खबर है कि लालू प्रसाद यादव पटना में राबड़ी देवी आवास में सीढ़ी चढ़ने के दौरान गिर पड़े हैं। आनन-फानन में लालू प्रसाद यादव को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया है।

गिरने के बाद लालू प्रसाद यादव के दाहिने कंधे की हड्डी टूट गई है। साथ ही उनके कमर में भी चोट बताई जा रही है। लालू प्रसाद यादव का कंकड़बाग के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया गया है। बताया जा रहा है कि प्लास्टर होने के बाद लालू प्रसाद यादव को वापसी घर ले आया गया है।

जानकारी के अनुसार, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के साथ रविवार को बड़ा हादसा हो गया है। राबड़ी आवास में ही सीढ़ी चढ़ने के दौरान वो गिर पड़े। तत्काल उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि उनके दाहिने कंधे की हड्डी टूट गई है। कमर में भी चोट आई है। कंकड़बाग के एक प्राइवेट अस्पताल में एमआरआई कराया गया। प्लास्टर के बाद वे घर आ गए हैं। पढ़िए पूरी खबर

हादसे को लेकर बताया जा रहा है कि गिरने के बाद लालू प्रसाद यादव के दाहिने कंधे की हड्डी टूट गई है। साथ ही उनके कमर में भी चोट बताई जा रही है। लालू प्रसाद यादव का कंकड़बाग के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया गया है। बताया जा रहा है कि प्लास्टर होने के बाद लालू प्रसाद यादव को वापसी घर ले आया गया है।

कंधे और कमर में आई चोट  
सीढ़ियों से गिरने के बाद लालू प्रसाद यादव के कंधे और कमर में चोट आई हैं। हालांकि, जांच के बाद डॉक्टरों का कहना है कि ज्यादा घबराने जैसी कोई बात नहीं है। डॉक्टरों ने बताया कि आरजेडी प्रमुख के दाएं कंधे में माइनर फ्रैक्चर है। इसलिए उन्हें घर में ही आराम करने की सलाह दी गई है। दूसरी ओर, लालू के गिरने की खबर सुनते ही नेता और कार्यकर्ता चिंतित हो गए हैं और काफी राबड़ी देवी के आवास भी पहुंच रहे हैं।

--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया [email protected] पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें