
बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! डीएसपी से वरीय डीएसपी – बिहार पुलिस के 34 अफसरों को मिला लेवल-11 वेतनमान का लाभ। 37 अधिकारियों को प्रमोशन, 2 सितंबर को जारी हुई अधिसूचना।@पटना,देशज टाइम्स।
– बिहार पुलिस के 37 अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा
बिहार पुलिस सेवा में बड़ी कार्रवाई: 37 अधिकारियों को प्रोन्नति, 2 एएसपी बने स्टाफ ऑफिसर। गृह विभाग का आदेश जारी – बिहार पुलिस के 37 अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा। 34 DSP बने वरीय DSP, 3 को मिला बड़ा प्रमोशन। ASP से स्टाफ ऑफिसर तक! विजय कुमार, मनोज कुमार समेत कई पुलिस अफसर प्रमोट। @पटना,देशज टाइम्स।
पटना, देशज टाइम्स। बिहार सरकार के गृह विभाग ने सोमवार (2 सितंबर 2025) को अधिसूचना जारी कर बिहार पुलिस सेवा (BPS) के 37 अधिकारियों को प्रोन्नति दी है।
किसे-क्या प्रमोशन मिला?
2 अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) → स्टाफ ऑफिसर (वेतनमान स्तर-13) में प्रमोशन हुआ है। वहीं, विजय कुमार, मनोज कुमार, 1 वरीय डीएसपी → अपर पुलिस अधीक्षक (वेतनमान स्तर-12), विनय कुमार शर्मा, 34 डीएसपी → वरीय पुलिस उपाधीक्षक (वेतनमान स्तर-11) बनाएं गए हैं।
वरीय डीएसपी पद पर बने ये अधिकारी
फखरे आलम, रविंद्र मोहन प्रसाद, विनोद कुमार, अमित कुमार, अशोक कुमार, चंद्रभूषण मिश्रा, अनिल कुमार, राजू कुमार सिंह, विनय कुमार राय, अमरेंद्र कुमार, राजेंद्र प्रसाद, सुधीर कुमार, गौरव पांडे, कुमार सागर, गौतम कुमार, सुनील कुमार पांडेय, पंकज कुमार मिश्रा, सुबोध कुमार, सत्यकाम, खुर्शीद आलम, जितेश पांडेय, आदित्य कुमार, इंद्रजीत बैठा, नवीन कुमार, अशोक कुमार आजाद, जयप्रकाश सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह, मुकुल परिमल पांडेय, जयप्रकाश तिवारी, अतनु दत्ता, ओमप्रकाश, ओमप्रकाश सिंह, अजय कुमार झा और मुकेश कुमार साह।
कार्यक्षमता और अपराध नियंत्रण में तेजी?
इस प्रोन्नति से बिहार पुलिस सेवा को नई मजबूती मिलेगी। प्रमोट हुए अधिकारियों से प्रशासनिक कार्यक्षमता और अपराध नियंत्रण में तेजी आने की उम्मीद है।