spot_img

बिहार में अब शराबियों को No Job, जी हां, शराब पीते पकड़े गए तो प्राइवेट सेक्टर में भी नहीं मिलेगी नौकरी

spot_img
- Advertisement -

बिहार में सरकार लगातार शराबबंदी को लेकर सख्ती बरत रही है। लेकिन अब बिहार में शराब पीने वालों को नौकरी भी नहीं मिलेगी. सरकार अब इसे लेकर प्राइवेट सेक्टर में भी शिकंजा कसने वाली है। सरकार की सख्ती के बाद आदेश जारी कर अफसरों को जवाबदेह बनाया जा रहा है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक अधिकारियों ने प्राइवेट सेक्टर और कई होटलों से जुड़े लोगों के साथ मीटिंग कर शराबबंदी पर रणनीति बनाई। वहीं इससे पहले सीएम नीतीश कुमार ने कहा था कि शराब की सूचना मिलने पर पुलिस कहीं भी छापेमारी कर सकती है।

- Advertisement -
IMG_0073.JPG

पटना के कमिश्नर संजय अग्रवाल और आईजी संजय सिंह ने शराबबंदी का सख्ती से पालन कराने के लिए सभी जिलों के डीएम, एसपी और उच्चाधिकारियों के साथ होटल, रेस्टोरेंट, लॉज संचालक के साथ बैठक की। मीटिंग में साफ तौर पर कहा गया है कि जिनकी शराब पीने की हिस्ट्री हो उन्हें नौकरी पर न रखा जाए।

यह भी पढ़ें:  बिहार में बाढ़ का अलर्ट: गंडक नदी का जलस्तर खतरे के करीब, क्या सुरक्षित हैं आपके जिले? | पढ़िए - बेसिन से जुड़े 13 जिलों में हाई अलर्ट

शराब मुक्त बिहार अभियान को और सख्ती से लागू कराने के लिए राज्य सरकार नियम सख्त कर रही है। अब शराब पीने वालों को प्राइवेट सेक्टर में भी नौकरी नहीं मिलेगी। सरकार की सख्ती के बाद आदेश जारी कर अफसरों को जवाबदेह बनाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार पटना में अधिकारियों ने होटल से लेकर प्राइवेट सेक्टर से जुड़े लोगों के साथ बैठक कर शराब को लेकर रणनीति बनाई है।

अधिकारियों ने बताया कि शराब की हिस्ट्री वालों को नौकरी नहीं दी जाएगी। कर्मचारियों से शपथ लेने को कहा जा रहा है ताकि कोई शराब नहीं पीये। अफसरों को जवाबदेह बनाया जा रहा है ताकि प्राइवेट सेक्टर में भी शराब को लेकर सख्ती बरती जा सके। इसके लिए भविष्य में और सख्ती की तैयारी चल रही है। बिहार के सभी 38 जिलों में शराब को लेकर अलग-अलग रणनीति तय की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर! बिहार में 72 घंटे बाद चक्रवात 'अर्णब' का कहर खत्म, मौसम विभाग ने दी राहत की खबर |' मगर धूप और अलर्ट अभी बाक़ी है मेरे दोस्त '

पटना के प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल और आईजी संजय सिंह ने शराबबंदी नियम का सख्ती से अनुपालन कराने के साथ मॉनिटरिंग के लिए सभी जिलों के डीएम, एसपी और अन्य उच्चाधिकारियों के साथ होटल, रेस्टोरेंट, लॉज संचालक के साथ बैठक की है। बैठक में साफ कहा गया है कि ऐसे लोगों को नौकरी पर नहीं रखा जाए जिसकी शराब पीने ही हिस्ट्री रही हो।

होटल, बैंक्वेट हॉल के मालिक को सीसीटीवी लगाना अनिवार्य किया गया है। सीसीटीवी का लोकेशन बैंक्विट हॉल एवं परिसर में रखना होगा, जिससे शादी में शामिल लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। एसडीओ और एसडीपीओ अपने-अपने अनुमंडलीय क्षेत्र के होटल एवं बैंक्वेट हॉल की गतिविधियों विशेष नजर रखेंगे। सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक को एक साथ गश्त करने के साथ मॉनिटरिंग का निर्देश दिया गया है। वहीं, शराब के धंधों से जुड़े लोगों और धंधेबाजों के विरुद्ध छापेमारी अभियान तेज करने का निर्देश दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  बिहार के DGP छुट्टी पर हैं और अचानक लिया VRS|! सम्राट सरकार ने तुरंत सौंप दी ये बड़ी जिम्मेदारी! पढ़िए - चयन समिति ने क्या लिया फैसला

शराब पीने वालों को नौकरी नहीं

अधिकारियों ने कहा कि शराब के खिलाफ कर्मचारियों को शपथ लेनी होगी. शराब पीने वालों को नौकरी नहीं दी जाएगी. इसके साथ ही अफसरों को जवाबदेह बनाया जाएगा ताकि प्राइवेट सेक्टर में भी इसे लेकर सख्ती बरती जाए. भविष्य में और सख्ती की जाएगी।

लालू यादव ने शराबबंदी खत्म करने की मांग की

RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बिहार में शराबबंदी को खत्म करने की मांग की है। शराबबंदी को लेकर नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए लालू प्रसाद यादव ने कहा बिहार के चारों तरफ बंगाल, उत्तरप्रदेश, झारखंड एवं नेपाल में खुले आम शराब की बिक्री हो रही है। ऐसे में बिहार में शराब की तस्करी को रोक पाना मुश्किल है।

उन्होंने कहा कि बिहार में शराब की तस्करी लगातार हो रही है. शराबबंदी पूरी तरह राज्य में फेल हो चुकी है. लोग हर रोज जहरीली शराब पीने से मर रही है. इसके साथ ही बिहार सरकार को राजस्व का भी घाटा हो रहा है. लेकिन मुख्यमंत्री अपनी जिद पर अड़े हुए हैं.

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुंगेर में ₹200 के लालच में अवैध सिगरेट सिंडिकेट का बड़ा खुलासा! पढ़िए -भागलपुर -ड्राइवर और सिगरेट की भारी खेप!

Munger Cigarette Smuggling: मुंगेर पुलिस ने अवैध सिगरेट की बड़ी खेप पकड़ी है। बांक मोड़ पर मैजिक वाहन से बरामद हुई सिगरेट, ₹200 प्रति पेटी के लालच में ड्राइवर राजू कुमार गिरफ्तार। #MungerNews,#BiharCrime,#CigaretteSmuggling

खूनी ‘गली विवाद’ से दहला पटना! सास की हत्या, बहू का गर्भपात, आधा दर्जन ज़ख्मी| न्याय के लिए पटना-भागलपुर NH-80 जाम

Bihar Crime News: पटना में एक मामूली गली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, जिसमें एक सास की हत्या हो गई और बहू का गर्भपात हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने न्याय की मांग में NH-80 #BiharCrimeNews,#PatnaViolence,#NH80Blockade

Nepal bridge collapse नेपाल में अचानक आई बाढ़, कालीगंडकी में बहा बेली ब्रिज!पर्वत के जलजला में दो दर्जन घर बहे | आवागमन ठप, देखें...

Nepal bridge collapse: नेपाल में कालीगंडकी नदी के तेज बहाव में स्यांगजा के मिर्मी और गुल्मी के हर्मिचौर को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण पुल बह गया है। रविवार सुबह हुई इस घटना से यातायात #NepalNews,#KaligandakiFlood,#BridgeCollapse

Darbhanga News खुशखबरी! दरभंगा के पैगम्बरपुर में PM आवास योजना लिस्ट को मंजूरी, इस तारीख से जमीन सर्वे | रखिए कागज़ात तैयार

Darbhanga Paigambarpur News: दरभंगा के पैगम्बरपुर पंचायत में ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। ग्राम सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना की नई लाभार्थी सूची सर्वसम्मति से पारित कर दी गई है। वहीं, #DarbhangaNews,#PMAwasYojana,#BiharSurvey