back to top
26 जून, 2024
spot_img

बिहार में अग्निपथ : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल का घर फूंकने की कोशिश, भाजपा विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर पथराव, पटना में बवाल, पुलिस की हवाई फायरिंग

spot_img
Advertisement
Advertisement

सेना भर्ती में अग्निपथ योजना को लेकर बिहार के छात्रों का आक्रोश चरम पर है। अग्निपथ योजना के खिलाफ आक्रोशित युवाओं की भीड़ लगातार भाजपा नेताओं और विधायकों पर गुस्सा निकाल रही है।

पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री रेणु देवी के घर पर हमले के बाद आक्रोशित छात्रों ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल और भाजपा विधायक विनय बिहारी को निशाना बनाया है।

आक्रोशित छात्रों ने आज प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के घर पर हमला करने की कोशिश की। बेतिया स्थित संजय जायसवाल के घर पर प्रदर्शनकारियों ने जमकर पथराव किया। भीड़ ने जायसवाल के खिलाफ नारेबाजी की और उनके घर को जलाने की कोशिश की। इसे देखते हुए वहां बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।बिहार में अग्निपथ : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल का घर फूंकने की कोशिश, भाजपा विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर पथराव, पटना में बवाल, पुलिस की हवाई फायरिंगलौरिया से भाजपा विधायक विनय बिहारी पर अग्निवीर के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने हमला किया। बेतिया में प्रदर्शन कर रही भीड़ ने विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला कर दिया। उनकी गाड़ी का शीशा तोड़ डाला और गाड़ी को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।

विनय बिहारी ने कहा कि वे जब बेतिया से गुजर रहे थे तभी भीड़ ने गाड़ियों पर हमला बोल दिया।इसमें वे भी फंस गए। उनकी गाड़ी को भीड़ ने निशाना बनाया। विधायक विनय बिहारी का कहना है कि भीड़ में छात्रों के साथ कुछ राजनीतिक दल के लोग भी घुस गए हैं। वे छात्रों के नाम पर आंदोलकारियों के बीच हैं और आम लोगों से हिंसा-आगजनी करा रहे हैं। उन पर जिन लोगों ने हमला किया उसमें कई ऐसे लोग थे जिनकी आयु 40 साल से ज्यादा थी। इससे स्पष्ट होता है कि ये लोग छात्र नहीं हैं।

अशोक राजपथ और पटना के दीदारगंज स्थित टोल प्लाजा में आगजनी
राजगीर फतुहा पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेन को फूंका

अग्निपथ की आग राजधानी पटना भी पहुंच गई। पटना में शुक्रवार को अग्निपथ के विरोध में आक्रोशित छात्रों ने फतुहा स्टेशन पर राजगीर फतुहा पैसेंजर ट्रेन को आग के हवाले कर दिया।

केन्द्र सरकार के सेना भर्ती अग्निपथ योजना के विरोध में आंदोलनकारी छात्र शुक्रवार सुबह से ही पटना के फतुहा में उग्र थे। आंदोलनकारी छात्रों ने फतुहा स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या छह पर राजगीर फतुहा पैसेंजर ट्रेन को आग के हवाले कर दिया। इससे ट्रेन धू-धू कर जलने लगी। मौके पर रेलवे पुलिस मौजूद है और छात्रों को समझाने बुझाने का प्रयास कर रही है लेकिन छात्र इतने गुस्से में हैं कि वे वहां से हटने को तैयार नहीं हैं।

दूसरी ओर से दानापुर में बवाल करते हुए दानापुर स्टेशन पर खड़ी एक एक्सप्रेस ट्रेन को फूंकने के बाद भीड़ ने पार्सल कार्यालय सहित स्टेशन परिसर में जमकर हंगामा किया। हंगामे के बीच छात्रों को शांत कराने मौके पर पहुंचे पटना के जिलाधिकारी और एसपी भी छात्रों के गुस्से का शिकार हो गये। उन पर भीड़ ने पथराव किया। आक्रोशित भीड़ ने स्टेशन की दुकानों, आरामगृह, विश्रामगृह सहित पूरे दानापुर स्टेशन को गुस्साई भीड़ ने आग के हवाले कर दिया।

इसके अलावा उग्र छात्रों ने आज सुबह अशोक राजपथ और पटना के दीदारगंज स्थित टोल प्लाजा पर भी जमकर बवाल काटा। अशोक राजपथ में छात्रों ने पटना कॉलेज के सामने सड़क पर जाम लगा दिया है और आगजनी करके प्रदर्शन करने लगे। पटना में भी छात्र सरकार से यह मांग कर रहे हैं कि अग्निपथ स्कीम को वापस लिया जाए और सेना में पुरानी बहाली प्रक्रिया जारी रखी जाए। पटना के दीदारगंज स्थित टोल प्लाजा पर प्रदर्शनकारियों ने जमकर तोड़फोड़ की। बड़ी संख्या में पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने टोल प्लाजा को आग के हवाले कर दिया है।

इससे पूर्व आकोशित छात्रों ने आज सुबह बिहार के उप मुख्यमंत्री रेणु देवी के घर पर हमला किया। उनके घर पर जमकर पथराव हुआ, जिससे खिड़कियों के शीशे टूट गए। रेणु देवी ने हमले के बाद शुक्रवार को बेतिया जाने का कार्यक्रम रद्द कर दिया। लखीसराय में भी भाजपा कार्यालय पर हमला किया गया है। पढ़िए पूरी खबर

केंद्र सरकार की सेना भर्ती योजना ‘अग्निपथ’ के विरोध में शुक्रवार लगातार तीसरे दिन सुबह से ही पूरे प्रदेश में प्रदर्शनकारियों ने बवाल मचा रखा है। बेतिया में उप मुख्यमंत्री रेणु देवी के आवास पर हमला हुआ। उग्र प्रदर्शनकारियों ने डिप्टी सीएम के घर पर हमला के बाद बाहर निकलने पर सड़क पर कई गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ की। प्रदर्शनकारी युवकों ने प्रशासन के ऊपर भी पथराव किया। पुलिस को कई राउंड हवाई फायरिंग करनी पड़ी।

बगहा में भाजपा दफ्तर में तोड़फोड़ की गई। इसके बाद एनएच-727 सुप्रिया रोड में गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। भीड़ ने उप मुख्यमंत्री रेणु देवी के आवास पर पथराव किया, जिसमें उनके घर का शीशा टूट गया है। हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया। डिप्टी सीएम के आवास में रहने वाले किरायेदार और अन्य स्टाफ ने बताया कि भीड़ अंदर घुसना चाहती थी। घर का ताला तोड़ने की कोशिश की गई। आरोप लगाया गया सूचना देने के बाद भी पुलिस तुरंत मौके पर नहीं पहुंची।

समस्तीपुर में भाजपा नेता बिरेन्द्र यादव के घर पर पत्थरबाजी की गई। प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के आवास और नर्सिंग होम पर भी हमला किया गया। भाजपा विधायक विनय बिहारी के गाड़ी को भी प्रदर्शनकारियों ने तोड़ दिया। विधायक ने कहा कि उनकी गाड़ी को भी तोड़ा गया है।इसमें 40 साल के भी लोग थे शामिल जो छात्र नहीं हो सकते हैं। ये लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के नेताओं को गंदी गालियां दे रहे थे। इस भीड़ में राजनीतिक दलों के लोग भी शामिल थे।

रोहतास में प्रदर्शनकारियों ने एनएच-2 पर स्थित टोल प्लाजा में आग लगा दी। उनको खदेड़ने के लिए पुलिस ने को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। पाली में उग्र प्रर्दशन कर थाना पर पथराव किया गया। पुलिस की गाड़ी में आग लगा दी गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लगातार 25 राउंड फायरिंग की। पटना जिले के दानापुर रेल मंडल के बिहटा रेलवे स्टेशन पर छात्रों ने रेलवे का चक्का जाम कर दिया। सुपौल में रेलवे स्टेशन परिसर में युवकों ने जमकर तोड़फोड़ की। पहले टायर जलाकर प्रदर्शन किया, फिर ट्रेन में आग लगा दी गई। समस्तीपुर और लखीसराय में भी ट्रेन को आग के हवाले कर दिया।

बिहार में अग्निपथ : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल का घर फूंकने की कोशिश, भाजपा विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर पथराव, पटना में बवाल, पुलिस की हवाई फायरिंगबेगूसराय में भी काफी बवाल हुआ। यहां प्रदर्शनकारियों के आक्रामक रवैये के कारण रेल और रोड परिचालन पूरी तरह से प्रभावित हो गया। जगह-जगह रेलवे ट्रैक को जमकर आगजनी किए जाने से बरौनी-कटिहार, बरौनी-हाजीपुर एवं बरौनी-हाथिदह-मोकामा रेलखंड पर परिचालन ठप हो गया है। एनएच पर भी यातायात ठप हो गया। सैकड़ों प्रदर्शनकारी बरौनी-कटिहार रेल खंड के लखमीनिया स्टेशन पर पहुंच गए तथा आगजनी कर रेलवे ट्रैक जाम कर दिया है। प्रदर्शनकारी, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की बात सुनने को तैयार नहीं हैं।

दूसरी ओर अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन तथा मोहम्मद साहब पर विवादित टिप्पणी को लेकर संप्रदाय विशेष ने शुक्रवार को जुमे के दिन विरोध-प्रदर्शन के आह्वान को देखते हुए बेगूसराय में 97 जगहों पर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।बिहार में अग्निपथ : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल का घर फूंकने की कोशिश, भाजपा विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर पथराव, पटना में बवाल, पुलिस की हवाई फायरिंग

डीएम एवं एसपी ने बताया कि जिसके मद्देनजर जिले के पांचों अनुमंडल में सभी रेलवे स्टेशन, प्रमुख चौक-चौराहा सहित 97 जगहों पर मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर हेलमेट एवं बॉडी प्रोटेक्टर आदि भी दिए गए हैं।

सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, थानाध्यक्ष निगरानी और कड़ी चौकसी के साथ गश्ती करते हुए विधि व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। समाहरणालय परिसर में 06243-222835 नियंत्रण कक्ष भी एक्टिव है। अग्निशमन विभाग एवं स्वास्थ्य सेवा को पूरी तैयारी के साथ अलर्ट मोड में रखा गया है। पल-पल की गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

जरूर पढ़ें

Bihar में अब 400 नहीं, हर महीने मिलेंगे 1100 रुपए पेंशन! जानिए कब से मिलेगा बढ़ा पेंशन –

बिहार में अब 400 नहीं, हर महीने 1100 रुपये पेंशन! नीतीश कुमार का चुनावी...

Bihar में स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी, 23 जून से इतने बजे से लगेंगी कक्षाएं, जानिए New Time Table- Full List!

बिहार के स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी! अब सुबह 9:30 से शाम 4...

Darbhanga Allapatti Railway Crossing पर ट्रेन से टकराकर जाले के युवक की मौत

रेलवे फाटक पर दर्दनाक हादसा! मो. सरताज की रहस्यमय मौत से गांव में मातम।...

Shiv Gopal Mishra होंगे Darbhanga के नए Chief District एवं Sessions Judge

दरभंगा को मिला नया जिला एवं सत्र न्यायाधीश! शिव गोपाल मिश्रा की नियुक्ति तय।दरभंगा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें