back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 20, 2026
spot_img

बिहार विधानसभा में बिहार विनियोग विधेयक-2022 हुआ पारित, 7894.2624 करोड़ की राशि प्रस्तावित

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिहार विधानसभा में सोमवार को बिहार विनियोग विधेयक-2022 पारित हुआ। इस दौरान उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2021-22 का तृतीय अनुपूरक व्यय विवरण बिहार विधानमंडल में तीन मार्च 2022 को रखा गया था। तृतीय अनुपूरक व्यय विवरणी में 7894.2624 करोड़ रुपये की राशि प्रस्तावित की गई है।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि प्रस्तावित राशि में वार्षिक स्कीम मद में 5802.9153 करोड़ रुपये, स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय मद में (प्रभृत्त सहित) 2087.9791 करोड़ रुपये एवं केंद्रीय क्षेत्र स्कीम मद में 3.3680 करोड़ रुपये प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि कुल प्रस्तावित राशि में बिहार आकस्मिकता निधि से अग्रिम के रूप में स्वीकृत 273.14 करोड़ रुपये की प्रतिपूर्ति शामिल है।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि पंचायती राज विभाग के मंत्री ने अपने विभाग की मांग पर विस्तृत चर्चा की है। उन्होंने कहा कि वार्षिक स्कीम के अंतर्गत प्रस्तावित राशि में मुख्यतः प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत राज्यांश मद में 2400 करोड़ रुपये, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अन्तर्गत 1014 करोड़ रुपये, पिछड़ा क्षेत्र अनुदान कोष अन्तर्गत 489.93 करोड़ रुपये, मुख्यमंत्री बाल आश्रय विकास योजना 70 करोड़ रुपये, मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना अन्तर्गत 400 करोड़ एवं दरभंगा हवाई अड्डा के लिए 133.34 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शामिल है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Rajya Sabha Election 2026: बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों पर फंसा पेंच, NDA के अंदर ही मची खींचतान!

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय मद में मुख्य प्रस्ताव षष्टम् राज्य वित्त आयोग की अनुशंसा के आलोक में पंचायती राज संस्थाओं के लिए 644.22 करोड़ रुपये, ऊर्जा के उपभोक्ता सब्सिडी मद 535 करोड़ रुपये एवं आपदा प्रबंधन अंतर्गत 391 करोड़ रुपये का प्रस्ताव है।

वित्त मंत्री ने कहा कि बिहार विनियोग विधेयक-2022 द्वारा कुल 7894.2624 करोड़ रुपये की राशि समेकित निधि से विनियोजन किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने तृतीय अनुपूरक में राशि उपबंधित करने संबंधी प्रस्ताव एवं बिहार विनियोग विधेयक 2022 का संक्षिप्त विवरण सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया, जिसपर तृतीय अनुपूरक से संबंधित बिहार विनियोग विधेयक-2022 में अपनी सहमति व्यक्त करते हुए बिहार विधानसभा ने ध्वनि मत से पारित किया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Saptahik Rashifal: मेष राशि पर चंद्रमा-मंगल की कृपा, क्या इस सप्ताह चमकेगी किस्मत?

Saptahik Rashifal: ब्रह्मांड की गूढ़ चाल और ग्रहों के सतत परिवर्तन हमारे जीवन पर...

Divya Agarwal: अफवाहों को धता बताकर दिव्या अग्रवाल ने पति अपूर्व पडगांवकर पर लुटाया प्यार, बताई शादी की वजह!

Divya Agarwal News: टीवी की दुनिया की मशहूर अदाकारा दिव्या अग्रवाल अपनी निजी जिंदगी...

Darbhanga News: स्कूल से मनहूस खबर… फांसी से लटकी मिली युवक की लाश, हत्या- खुदकुशी की गुत्थी में पुलिस

Darbhanga News: शुक्रवार की सुबह शहर के लिए एक मनहूस खबर लेकर आई, जब...

Darbhanga News: शॉर्ट सर्किट ने मचाया Kusheshwar Asthan में तांडव, दो परिवारों का आशियाना जलकर राख, लाखों का नुकसान

Kusheshwar Asthan News: शुक्रवार की दोपहर दो परिवारों के सपनों पर तब वज्रपात हो...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें