back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 18, 2026
spot_img

अग्निपथ के विरोध में 18 जून को बिहार बंद का राजद करेगी समर्थन, पैदल मार्च करेंगे चिराग

spot_img
- Advertisement - Advertisement

इसा-इनौस, रोजगार संघर्ष संयुक्त मोर्चा और सेना भर्ती जवान मोर्चा ने 18 जून को बिहार बंद का आह्वान किया है। बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राजद ने इसका समर्थन करने का ऐलान किया है। वहीं, सेना में बहाली की नई प्रक्रिया अग्निपथ के विरोध में लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने शनिवार को पैदल मार्च करने और बिहार के राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने की बात कही है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

सेना भर्ती जवान मोर्चा,आइसा, इनौस सभी ने राजनीतिक-सामाजिक संगठनों और बिहार की जनता से सेना व युवाओं के भविष्य को बचाने के लिए बिहार बंद को सक्रिय रूप से समर्थन देने की अपील भी की है।

- Advertisement -

वहीं, पटना में शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में चिराग पासवान ने कहा कि केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना युवाओं के हित में नहीं है। इससे बेरोजगारी और ज्यादा बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस योजना को तुरंत इस पर एक बड़ा एक्शन लेना चाहिए। हम इसके विरोध में कल पैदल मार्च करेंगे और राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें स्थिति से अवगत करायेंगे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Politics: विधान परिषद में गूंजे जनता के ज्वलंत सवाल, मेदांता भूमि विवाद से छात्र समस्या तक गरमाई बहस

चिराग ने कहा कि सरकार को इस तरह की योजना लाने से पहले संसद में या फिर सर्वदलीय मीटिंग करानी चाहिए थी। इस पर निर्णय लेने से पूर्व युवाओं की राय जरूरी लेनी चाहिए थी। केन्द्र सरकार के इस जल्दबाजी में निर्णय लेने से आज देश सहित बिहार को इतना नुकसान झेलना पड़ रहा है। तीन दिनों से लगातार पूरे देश में इस योजना का विरोध प्रदर्शन हो रहा है और छात्र सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं। चिराग ने छात्रों के उपद्रव सरकार की इस नीति दोनों को गलत करार दिया है।

इधर, आइसा-इनौस ने कहा कि केन्द्र सरकार सेना भर्ती के लिए अग्निपथ योजना लाकर देश के युवाओं का भविष्य खराब कर रही है। अग्निपथ के नाम पर जॉब नहीं जुमला लाया गया है और बहाली के नाम पर रिटायरमेंट नहीं चलेगा। केंद्र सरकार की इस जनविरोधी नीति के खिलाफ 18 जून को बंद बुलाया गया है, जिसका राज्य के सभी युवा समर्थन कर रहे हैं।

राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने छात्रों के आंदोलन का समर्थन करते हुए शुक्रवार को यहां कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार के सेना भर्ती योजना अग्निपथ के विरोध में सेना अभ्यर्थियों के इस आंदोलन का महागठबंधन नैतिक समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की सेना भर्ती योजना अग्निपथ नौजवानों को दिग्भ्रमित करने वाला अग्निपथ है और यह देश को कमजोर करने वाला है।

अग्निपथ को केंद्र सरकार से वापस लेने की मांग करते हुए राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि 18 जून को छात्रों की ओर से जो बिहार बंद बुलाया गया है उसे महागठबंधन का समर्थन रहेगा, जो लड़ रहे हैं वे हमारे बच्चे हैं इसलिए हमारा उनको समर्थन है।

यह भी पढ़ें:  Patna Double Decker Flyover: पीएमसीएच अब दूर नहीं! डबल डेकर फ्लाईओवर बदलेगा पटना की ट्रैफिक तस्वीर

जानकारी के अनुसार, सेना भर्ती जवान मोर्चा के संयोजक राजू यादव, इनौस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अगिआंव विधायक मनोज मंजिल, आइसा के महासचिव व पालीगंज विधायक संदीप सौरभ, इनौस के बिहार राज्य अध्यक्ष और डुमरांव विधायक अजीत कुशवाहा, इनौस के राज्य अध्यक्ष आफताब आलम, राज्य सचिव शिवप्रकाश रंजन, आइसा के राज्य सचिव सबीर कुमार और राज्य अध्यक्ष विकास यादव ने संयुक्त रूप से बंद का आह्वान किया है। सभी ने राजनीतिक-सामाजिक संगठनों और बिहार की जनता से सेना व युवाओं के भविष्य को बचाने के लिए बिहार बंद को सक्रिय रूप से समर्थन देने की अपील भी की है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Mohammed Shami: घरेलू हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने शमी को भेजा नोटिस, पत्नी हसीन जहां की याचिका पर मांगा जवाब

Mohammed Shami: भारतीय क्रिकेट के चमकते सितारे मोहम्मद शमी के जीवन में एक बार...

रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा: ऐसे बरामद हुआ वारदात का हथियार!

Rohit Shetty News: बॉलीवुड के एक्शन किंग और मशहूर फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के...

दरभंगा सॉफ्टवेयर आईटी पार्क: मिथिला में तकनीकी क्रांति का नया सवेरा

दरभंगा: आजादी के बाद मिथिला क्षेत्र की सबसे बड़ी तकनीकी क्रांति का प्रतीक, सॉफ्टवेयर...

मारुति ई-विटारा: भारतीय सड़कों पर धमाल मचाने को तैयार!

Maruti e-Vitara: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती लोकप्रियता के बीच, मारुति...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें