spot_img

Bihar CM Face: नीतीश के इस्तीफे से पहले कौन बनेगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री? लिस्ट में कई नाम… चुनेंगे शिवराज, पढ़िए…BJP का बड़ा दांव!

spot_img
- Advertisement -

Bihar CM Face: बिहार की सियासी सरगर्मी अपने चरम पर है। नीतीश कुमार के संभावित इस्तीफे और नई सरकार के गठन की अटकलों के बीच, हर जुबान पर एक ही सवाल है: अगला मुख्यमंत्री कौन? भाजपा ने इस महत्वपूर्ण पद के लिए अपने विधायक दल का नेता चुनने की कवायद तेज कर दी है।

- Advertisement -

पर्यवेक्षक नियुक्त, CM फेस का चयन जल्द

बिहार में अगले मुख्यमंत्री के चयन की प्रक्रिया तेज हो गई है। भाजपा संसदीय बोर्ड ने पार्टी विधायक दल का नेता चुनने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। हालांकि, भाजपा विधायक दल की बैठक की तारीख अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि यह जल्द ही तय हो जाएगी। लिस्ट में कई नामों की चर्चा है, पर सबसे अधिक दावेदारी सम्राट चौधरी के नाम की हो रही है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। यह भी चर्चा है कि भाजपा चौंकाने वाले फैसले करने में माहिर है। जन अधिकार पार्टी के मुखिया पप्पू यादव ने दावा किया है कि जिन नामों की चर्चा हो गई है, उन्हें भाजपा मुख्यमंत्री पद नहीं देगी।

- Advertisement -

संभावित CM चेहरों की लंबी लिस्ट

पूरे बिहार समेत केंद्र की सियासत में हर सचेत और सक्रिय व्यक्ति जानना चाहता है कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। इसका जवाब देने की कवायद तेज है। जल्द ही बिहार भाजपा विधायक दल की बैठक में सीएम का चेहरा फाइनल कर दिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को इस बैठक के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। भाजपा संसदीय बोर्ड ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Jamui News : BIG Robbery, जमुई में रिटायर्ड रेलकर्मी से दिनदहाड़े 2 लाख की लूट, पढ़िए पोती की शादी और चंद कदमों पर पुलिस चौकी!

इतना तो तय है कि अगला मुख्यमंत्री भाजपा से ही होगा। संभावित चेहरों में कई नाम शामिल हैं:

  • सम्राट चौधरी
  • विजय कुमार सिन्हा
  • संजय जायसवाल
  • दिलीप जायसवाल
  • रेणू देवी
  • रमा निषाद
  • श्रेयसी सिंह
  • संजीव चौरसिया
  • जनक राम

देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सियासी मुलाकातें और हलचल

नीतीश कुमार के 14 अप्रैल को अपने कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की संभावना है। इससे पहले शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर जाकर मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे की मीटिंग हुई, जिसमें बिहार में नई सरकार के स्वरूप और Bihar CM Face पर मंथन हुआ। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। रविवार को दोनों उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने 1 अणे मार्ग जाकर नीतीश कुमार से मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवास पर शुक्रवार शाम से ही दिल्ली से लौटने के बाद से हलचल जारी है। कई मंत्रियों ने पहुंचकर नीतीश कुमार से मुलाकात की। मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बताया कि नई सरकार के गठन की समीक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि सीएम कौन बनेगा यह भाजपा को तय करना है, हालांकि इसमें नीतीश कुमार की भावना का पूरा ख्याल रखा जाएगा। नीतीश कैबिनेट में मंत्री श्रवण कुमार, मदन सहनी भी सीएम आवास पर पहुंचे। शनिवार को भी सम्राट चौधरी सीएम से मिलने गए थे। सीएम ने मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत को भी बुलाया था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: जगदीशपुर महायज्ञ: हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, श्रीमद्भागवत कथा से भक्ति में लीन भागलपुर

Jagdishpur Mahayagya: भागलपुर का जगदीशपुर इन दिनों भक्ति के रंग में सराबोर है। श्री...

Darbhaga News: घनश्यामपुर में टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली रफ्तार, संवेदनशील गांवों पर विशेष फोकस

टीबी मुक्त भारत: भारत को क्षय रोग से निजात दिलाने की मुहिम अब गांवों...

Bhagalpur News: नाथनगर में भीषण Gas Crisis! साईं बाबा गैस एजेंसी की मनमानी से भड़के उपभोक्ता, SDO से की शिकायत

Gas Crisis: भागलपुर के नाथनगर इलाके में इन दिनों गैस उपभोक्ता त्राहिमाम कर रहे...