spot_img

Bihar Politics :’फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’… जेकर नाथ नीतीश कुमार उ अनाथ कैसे होई… पारा हाई, ‘निशांत ही बनेंगे अगले CM…. हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत…!’

spot_img
- Advertisement -

Bihar CM: बिहार की राजनीति में इन दिनों उथल-पुथल मची है. नीतीश कुमार आज राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने वाले हैं, लेकिन इस बीच पटना में लगे एक पोस्टर ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है. यह पोस्टर ‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’ को लेकर एक नई बहस छेड़ रहा है।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ ग्रहण से ठीक पहले पटना में जनता दल यूनाइटेड (JDU) कार्यालय के बाहर से पटना की सड़कों तक एक बार फिर पोस्टर लगाया गया है। इस पोस्टर में निशांत कुमार को ‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’ बताया गया है और नीतीश कुमार के अधूरे सपनों को पूरा करने की बात कही गई है. आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

पोस्टर में लिखा है, “बिहार छोड़कर हम बिहार वासियों को मत कीजिए आप अनाथ. पूछता है आज पूरा बिहार, आप जैसा कौन देगा सुरक्षा, गारंटी और पूरा साथ.” इसके ठीक नीचे लिखा है, “निशांत निश्चय, नीतीश जी का मिशन अधूरा, निशांत कुमार ही करेंगे पूरा। ऐसे में “पटना में जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए पोस्टरों ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। इन पोस्टरों में नीतीश के बेटे निशांत कुमार को भविष्य का मुख्यमंत्री बताया गया है और साथ ही लिखा गया है “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत… पूछता है बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ।” इस संदेश ने पार्टी के भीतर चल रही खींचतान को और उजागर कर दिया है। यह पोस्टर सीधे तौर पर निशांत कुमार को अगला मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर रहा है. पोस्टर में नीतीश कुमार की तस्वीर के आगे निशांत कुमार की तस्वीर भी लगी है, जिससे यह संदेश और स्पष्ट हो जाता है.

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Politics: तेजस्वी का NDA पर हमला, अररिया डबल मर्डर पर कहा- बिहार में 'महाचौपट राज'!

JDU कार्यालय के बाहर ‘फ्यूचर CM’ के पोस्टर

इस तरह से पोस्टर के जरिए निशांत कुमार को ही Bihar CM बनाने की मांग की गई है, जिससे राज्य में सियासी पारा चढ़ा हुआ है.

जहां एक ओर पटना में सियासी माहौल गरमाया हुआ है, वहीं दूसरी ओर दिल्ली में भी हलचल तेज है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण के बाद आज दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की कोर कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक होगी. इस बैठक का मुख्य एजेंडा बिहार में नई सरकार के गठन और संभावित मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा करना है. आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

Bihar CM पद को लेकर दिल्ली में BJP की बैठक

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा पहले ही गुरुवार को दिल्ली पहुंच चुके हैं. वे इस भाजपा कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे. इससे पहले, वे राज्यसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहेंगे.

राज्य की सभी छोटी-बड़ी ख़बरों और देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Bomb Threat:’इस्लामी शुक्रवार क्राइस्ट’ का आया E-mail…13 IED-RDX से बिहार विधानसभा और पटना कोर्ट को उड़ाने की धमकी

Bihar Bomb Threat: बिहार में एक सनसनीखेज घटना ने सुरक्षा एजेंसियों को सकते में...

Nitish Kumar Rajya Sabha: नीतीश कुमार ने ली राज्यसभा की शपथ, बिहार से दिल्ली तक हलचल, बदलेंगे सियासी समीकरण?

Nitish Kumar Rajya Sabha: क्या नीतीश कुमार अब दिल्ली की सियासत में अपनी नई...