back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 19, 2026
spot_img

Bihar Liquor Smuggling: जहरीले धंधे की दलदल में हुस्न, अदा और कमसिन हसीनाएं… शराब तस्करी का ‘लेडीज सिंडिकेट’ ध्वस्त, 11 नखरेबाज महिला समेत एक कोच अटेंडेंट, दो पुरुष गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

Bihar Liquor Smuggling: बिहार में शराबबंदी मानो शराब माफियाओं के लिए एक चुनौती बन गई है, जिसे वे हर बार नए पैंतरे से भेदने की कोशिश करते हैं। इस बार जाल बुना गया हसीनाओं का, ताकि पुलिस की आँखें उन पर ना पड़ें, लेकिन दानापुर रेल पुलिस की मुस्तैदी ने इस खेल को भी बिगाड़ दिया।

- Advertisement -

दानापुर रेलखंड में Bihar Liquor Smuggling पर बड़ी चोट

बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब माफिया अपने धंधे को अंजाम देने के लिए लगातार नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। ताजा मामला दानापुर रेल क्षेत्र से सामने आया है, जहां शराब तस्करी का ट्रेंड बदलकर माफिया ने महिलाओं को आगे कर दिया। हसीनाओं की आड़ में शराब की तस्करी की जा रही थी, ताकि किसी को शक न हो। हालांकि, दानापुर रेल पुलिस की सख्ती के आगे माफियाओं की यह चाल भी नाकाम साबित हुई और ट्रेनों में सक्रिय एक बड़े अंतर-जिला शराब तस्करी गिरोह का पर्दाफाश हो गया।

- Advertisement -

दानापुर रेल पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए 11 महिला तस्करों, एक कोच अटेंडेंट और दो पुरुष तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये महिलाएं नकाब और सामान्य यात्रियों की तरह ट्रेन में सफर कर शराब की खेप बिहार ला रही थीं। पुलिस जांच में सामने आया है कि ये महिलाएं किसी भी तरह से मासूम गृहिणी नहीं, बल्कि एक संगठित शराब तस्करी सिंडिकेट का हिस्सा हैं, जिन्हें जानबूझकर आगे किया गया था ताकि पुलिस की नजरों से बचा जा सके। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Politics: नीतीश के उत्तराधिकार पर सस्पेंस गहराया, सम्राट की बढ़ती नजदीकियां क्या संकेत दे रही हैं?

रेल पुलिस अधीक्षक पटना अनंत कुमार राय के निर्देश पर मुगलसराय–दानापुर रेलखंड में चलाए गए विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। रेल डीएसपी दानापुर कंचन राज के नेतृत्व में पाटलिपुत्र रेल थाना और विशेष छापेमारी दल ने रात के अंधेरे में चिन्हित ट्रेनों की सघन जांच कर इस गिरोह को दबोचा। इस कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

गिरफ्तार तस्करों के पास से पुलिस ने 95.01 लीटर विदेशी शराब, 40 हजार रुपये नकद, 6 स्मार्टफोन और 5 की-पैड मोबाइल बरामद किए हैं। यह बरामदगी इस बात का संकेत है कि यह गिरोह बड़े पैमाने पर सक्रिय था। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

खुल रहे हैं सिंडिकेट के राज, कई पहले भी जा चुकी हैं जेल

जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार 11 महिला तस्करों में से 7 महिलाएं पहले भी शराब तस्करी के मामलों में जेल जा चुकी हैं। यह दर्शाता है कि ये केवल मोहरे नहीं, बल्कि धंधे की पुरानी खिलाड़ी हैं। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

सभी आरोपियों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में तस्करों ने अपने नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के नाम भी बताए हैं, जिसके आधार पर पुलिस पूरे सिंडिकेट की जड़ तक पहुंचने में जुटी है। इस सफलता के बाद दानापुर रेल पुलिस ने साफ कर दिया है कि शराब माफियाओं की कोई भी नई चाल सफल नहीं होने दी जाएगी। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

किआ कैरेंस EV: नए अवतार में, 6-सीटर ऑप्शन और शानदार फीचर्स के साथ हुई लॉन्च

Kia Carens EV: अगर आप एक ऐसी इलेक्ट्रिक MPV की तलाश में हैं जो...

Dhurandhar: The Revenge में दाऊद का खौफनाक किरदार, जानें किसने किया ‘बड़े साहब’ का रोल!

आदित्य धर के निर्देशन में बनी धमाकेदार एक्शन और सस्पेंस से भरी फिल्म 'धुरंधर:...

दमदार बैटरी और 5G कनेक्टिविटी के साथ लॉन्च हुआ Realme P4 Lite 5G: जानिए क्यों है यह आपके लिए खास

Realme P4 Lite 5G: स्मार्टफोन बाजार में किफायती और दमदार डिवाइस की तलाश हमेशा...

Share Market: भारतीय Share Market में हाहाकार: निवेशकों के 7.6 लाख करोड़ डूबे, क्या है वजह?

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार, 19 मार्च को अचानक आई भीषण गिरावट...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें