back to top
2 जुलाई, 2024
spot_img

Bihar के सभी DEO को आ गया ACS Dr. S. Siddharth का फ़रमान — इस तारीख़ तक हो जाना चाहिए यह काम

spot_img
Advertisement
Advertisement

Patna | Bihar शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों में 28 अप्रैल से 2 मई 2025 तक विशेष अभियान के तहत पाठ्य पुस्तकों के वितरण का निर्देश दिया है। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों (DEO) को स्पष्ट आदेश जारी किए हैं।

सभी विद्यालयों तक पहुंच चुकी हैं किताबें

  • शिक्षा विभाग के अनुसार, कक्षा 1 से 8 तक की पाठ्य पुस्तकें पहले ही बिहार राज्य पाठ्यपुस्तक प्रकाशन निगम के माध्यम से सभी प्रखंड संसाधन केंद्रों (BRC) तक भेजी जा चुकी हैं।

  • अब सुनिश्चित किया जा रहा है कि ये किताबें समय पर विद्यालयों तक पहुंचें और छात्रों को वितरित कर दी जाएं।

यह भी पढ़ें:  Patna Airport को उड़ाने की धमकी! Estonia की Secret Service से आया खौफनाक E-mail

DEO को सौंपा गया विशेष कार्य

  • डॉ. एस. सिद्धार्थ ने सभी DEO को निर्देशित किया है कि वे अपने अधीनस्थ प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों (BEO) से यह पुष्टि कराएं कि सभी स्कूलों में किताबें पहुंच गई हैं

  • किताब वितरण के लिए 28 अप्रैल से 2 मई 2025 तक विशेष पुस्तक वितरण समारोह आयोजित करने का आदेश दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani, Saharsa, Munger अब बनेगा AirWorthy, सीधी विमान, खिलेंगे अरमान, भरेंगे उड़ान, 150 करोड़ मंजूर!

माता-पिता और जनप्रतिनिधियों को भी बुलाया जाएगा

  • समारोह के दौरान छात्रों के माता-पिता और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा।

  • छात्रों को पुस्तकों का वितरण उन्हीं की उपस्थिति में किया जाएगा।

  • समारोह की फोटोग्राफी कराई जाएगी और वितरण प्रक्रिया का डॉक्यूमेंटेशन भी अनिवार्य रूप से किया जाएगा।

गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान

  • शिक्षा विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि किताबों की गुणवत्ता की जांच भी वितरण के समय की जाए।

  • यदि किसी भी पुस्तक में गुणवत्ता संबंधी कमी पाई जाती है, तो इसकी तत्काल सूचना प्रकाशन निगम को दी जाएगी।

यह भी पढ़ें:  Nitish Kumar Cabinet Meeting Decisions :नीतीश कैबिनेट की बैठक में 24 एजेंडों को मंजूरी, Bihar में दिखेगा 'Ayodhya', आएगा Green Revolution

बिहार सरकार का यह विशेष अभियान सुनिश्चित करेगा कि शिक्षा सत्र की शुरुआत में ही छात्रों को पाठ्य सामग्री मिल जाए, जिससे उनकी पढ़ाई में कोई बाधा न आए। विभाग की सतर्कता से किताबों की गुणवत्ता और वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता और जिम्मेदारी भी सुनिश्चित की जा रही है।

जरूर पढ़ें

Akasa Air Darbhanga| Darbhanga से Mumbai की सीधी उड़ान शुरू, ₹ किराया जानकर हो जाएंगें हैरान,रोजाना उड़ान

मिथिला का ऐतिहासिक पल: दरभंगा से मुंबई की सीधी उड़ान शुरू, किराया सिर्फ ₹5000!अब...

Muzaffarpur के कटरा-शिवदासपुर में कचरों का होगा उठाव, Solid और liquid Waste Management की बड़ी पहल

मुजफ्फरपुर/कटरा प्रखंड के शिवदासपुर पंचायत में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन (Solid & Liquid...

Darbhanga Judge Farewell | सेवानिवृत्त प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनोद तिवारी को न्याय मंडल ने दी भावभीनी विदाई

दरभंगा न्यायिक सेवा में वर्षों की सेवा देने के बाद प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश...

Sakatpur Firing Case Solved | – 48 घंटे में केस खल्लास, वाह! Darbhanga Police, 4 आरोपी सलाखों के पीछे, ये थी गोली चलने की वजह?

दरभंगा ब्रेकिंग: गोलीकांड के 48 घंटे में पुलिस ने किए सारे आरोपी गिरफ्तार –...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें