spot_img

Bihar Elections: कोरोना की चपेट में डिप्टी CM सुशील मोदी, पटना AIIMS में भर्ती

spot_img
- Advertisement -

पटना, देशज न्यूज। देश भर में दिनोंदिन बढ़ रहे कोरोना वायरस (Coronavirus) के प्रकोप के बीच सबकी निगाहें बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) में लगी हैं।

- Advertisement -

ऐसे में चुनाव प्रचार के लिए दिग्गज लगातार जनसभा ओयोजित कर रहे हैं। इस बीच शाहनवाज हुसैन के बाद बिहार (Bihar) के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें पटना के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसकी जानकारी सुशील मोदी ने खुद ट्वीट कर दी है।

- Advertisement -

AIIMS पटना में भर्तीBihar Elections: कोरोना की चपेट में डिप्टी CM सुशील मोदी, पटना AIIMS में भर्ती
सुशील मोदी ने ट्वीट कर लिखा, ”मैं कोरोना संक्रमित पाया गया हूं। सभी पैरामीटर पूरी तरह से सामान्य हैं। हल्के लक्षण हैं। बेहतर निगरानी के लिए एम्स पटना में भर्ती हो गया हूं। फेफड़ों का स्कैन सामान्य है। जल्दी ही प्रचार के लिए वापस आ जाऊंगा।’

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  ‘ पैंट फट गई तो पता ही नहीं चला...’ Patna Airport पर युवती से छेड़खानी, सामने आया ‘ इंजीनियर ’ का पहला स्टेटमेंट, पुलिस ने पकड़ा और फ़िर छोड़ दिया, पढ़िए पूरी ख़बर

BJP के स्टार प्रचारक शाहनवाज कोरोना पॉजिटिव
इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) के स्टार प्रचारक स्टार प्रचारक शाहनवाज हुसैन (Syed Shahnawaz Hussain) कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वे बिहार विधानसभा चुनाव में कुछ समय से प्रचार कर रहे थे। शाहनवाज हुसैन ने बुधवार को ट्वीट कर खुद इस बात की जानकारी साझा की है। इसके बाद उन्हें एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

ट्वीट कर दी जानकारी
शाहनवाज ने ट्वीट करते हुए लिखा, मैं कुछ उन लोगों के संपर्क में आ गया जो कोविड-19 पॉजिटिव थे। मैंने खुद का टेस्ट कराया है मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन सभी लोगों से अनुरोध है जो पिछले कुछ दिनों के दौरान मेरे संपर्क में आए हैं वे कृप्या सरकार की गाइडलाइंस के मुताबिक खुद की जांच करा लें। शाहनवाज ने एक अन्य ट्वीट में कहा, मैंने खुद को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कर लिया है। मैं बिल्कुल ठीक हूं और चिंता की इस बारे में कोई बात नहीं है।

दरअसल दो दिन पहले ही शाहनवाज हुसैन बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अररिया जिले के फारबिसगंज में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने कहा था किमुसलमान के लिए हिंदुस्तान से अच्छा कोई देश नहीं, हिंदुस्तान हिंदू से अच्छा कोई दोस्त नहीं और मोदी से अच्छा कोई और प्रधानमंत्री नहीं।

बता दें कि बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मौत हो जाने से इससे मरने वालों की संख्या बुधवार को 1,019 पहुंच गई, जबकि इस रोग से अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,08,238 हो गई है। राज्य में अब तक 1,96,208 मरीज ठीक हुए हैं।Bihar Elections: कोरोना की चपेट में डिप्टी CM सुशील मोदी, पटना AIIMS में भर्ती

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics News: सम्राट चौधरी का पीएम मोदी को भावुक पत्र: 12 साल में कैसे बदला बिहार का भाग्य! DARBHANGA से लेकर पूरे राज्य...

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल की प्रशंसा की। उन्होंने पीएम मोदी के मार्गदर्शन में राज्य के विकास औ#BiharPolitics,#PMModi,#SamratChaudhary

IIT Patna Placements News: IIT पटना के हाइब्रिड छात्रों ने मारी बाजी, 56 लाख का पैकेज! NEP मॉडल की सफलता

आईआईटी पटना के हाइब्रिड यूजी-पीजी छात्रों को 2026 भर्ती सीजन में शानदार प्लेसमेंट मिला है। अधिकतम 56 लाख रुपये का पैकेज मिला। यह NEP 2020 के हाइब्रिड मॉडल की सफ#IITPatnaPlacements,#HybridLearning,#EducationNews

Darbhanga Lottery News: दरभंगा जंक्शन पर ‘बड़ा ‘बंपर इनाम’ का खेल’ खत्म! 86 हजार लॉटरी टिकट जब्त|Madhubani -अंतरप्रदेशीय कनेक्शन की इनवेस्टिगेशन!

दरभंगा जंक्शन पर जीआरपी ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 86 हजार से अधिक अवैध लॉटरी टिकटों का विशाल भंडार जब्त किया है। दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार किए गए, जिससे अवैध ल#DarbhangaNews,#BiharCrime,#LotteryScam

Patna Crime News: पटना में छात्रा से बड़ी वारदात, झांसा देकर ऑटो में खींचा, पढ़िए – दोस्त, तेज म्यूज़िक और बहादुरी… ये हो क्या...

पटना में मगध महिला कॉलेज की एक छात्रा ने चलती ऑटो से कूदकर अपने अपहरण के प्रयास को विफल कर दिया। परीक्षा देकर लौट रही छात्रा को ऑटो चालक और एक अन्य व्यक्ति ने अ#PatnaCrime,#StudentSafety,#AbductionAttempt