spot_img

House Husband: बिहार का यह इंजीनियर क्यों बना ‘हाउस हसबैंड’? कहा – मुझे गर्व है मैं…पत्नी के लिए छोड़ी नौकरी… पढ़िए लव-कम-अरेंज मैरिज की ये कहानी… जमाना तो है नौकर बीबी का!

spot_img
- Advertisement -

House Husband: आमतौर पर महिलाएं अपने पति के करियर के लिए घर संभालती हैं, लेकिन बिहार के एक इंजीनियर ने इस पारंपरिक सोच को चुनौती दी है। उनकी पत्नी नौकरी करती हैं और घर की पूरी जिम्मेदारी अमित कुमार दुबे नाम के यह युवा संभालते हैं। अमित न केवल खाना बनाते हैं, सफाई करते हैं, बल्कि अपनी बेटी की देखभाल भी करते हैं, और समाज को एक नया रास्ता दिखाते हैं।

- Advertisement -

मूल रूप से बिहार के मोतिहारी (चंपारण) निवासी अमित कुमार दुबे एक मैकेनिकल इंजीनियर थे। वे हिमाचल प्रदेश के बद्दी में एक दवा कंपनी में काम करते थे। अमित और उनकी पत्नी ने 2015 में लव-कम-अरेंज मैरिज की। अपनी पत्नी के करियर को आगे बढ़ाने और घर-परिवार की बेहतर देखभाल के लिए अमित ने अपनी इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ने का बड़ा फैसला लिया।

- Advertisement -

House Husband: बिहार का यह इंजीनियर क्यों बना 'हाउस हसबैंड'? कहा - मुझे गर्व है मैं...पत्नी के लिए छोड़ी नौकरी... पढ़िए लव-कम-अरेंज मैरिज की ये कहानी... जमाना तो है नौकर बीबी का!

- Advertisement -

पत्नी के करियर के लिए छोड़ी इंजीनियर की नौकरी

अमित की पत्नी हमेशा से घर और ऑफिस, दोनों की जिम्मेदारियां संभाल रही थीं, लेकिन अक्सर वह अपने लिए समय नहीं निकाल पाती थीं। यह स्थिति अमित ने समझी और महसूस किया कि उन्हें अपनी पत्नी का साथ देना होगा। पत्नी के मिसकैरेज और बाद में तबीयत खराब होने के कारण उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी। अपनी बेटी के जन्म के बाद अमित ने पूरी तरह से घर-गृहस्थी और बेटी की देखभाल की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले ली, जिससे वह एक आदर्श House Husband बन गए।

यह भी पढ़ें:  Bihar News: बिहार का वीरपुर बनेगा देश का नया फ्लाइंग ट्रेनिंग हब, बदल जाएगी राज्य की पहचान!

बेटी के आने से बदल गया जीवन, बने House Husband

अमित कुमार दुबे ‘househusbandamit’ नाम से इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय हैं। उन्होंने इस प्लेटफॉर्म पर घर के कामों को करते हुए कई वीडियो साझा किए हैं, जो लोगों को खूब पसंद आते हैं। उनके एक वीडियो, जिसमें वे अपनी पत्नी को खाना परोसते दिखते हैं, पर 11,900 से अधिक व्यूज हैं। उनकी ये कहानियां प्रेरणा देती हैं और लोग उन्हें काफी फॉलो करते हैं। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

पारंपरिक सोच पर सवाल, सोशल मीडिया पर करना पड़ा ट्रोलिंग का सामना

हालांकि, अमित का यह सफर इतना आसान नहीं था। उन्हें समाज के एक बड़े वर्ग से ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा। कई यूजर्स ने उनकी आलोचना करते हुए कहा कि समाज में कमाने वाले मर्द ही स्वीकार्य होते हैं। यह टिप्पणी समाज की पारंपरिक सोच को दर्शाती है, जहां लैंगिक भूमिकाएं रूढ़िवादी तरीके से परिभाषित हैं। बावजूद इसके, अमित इन नकारात्मक टिप्पणियों की परवाह किए बिना अपने घरेलू कामों को ख़ुशी-ख़ुशी करते रहते हैं और रील के माध्यम से अपनी कहानियाँ साझा करते रहते हैं। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Bomb Threat:’इस्लामी शुक्रवार क्राइस्ट’ का आया E-mail…13 IED-RDX से बिहार विधानसभा और पटना कोर्ट को उड़ाने की धमकी

Bihar Bomb Threat: बिहार में एक सनसनीखेज घटना ने सुरक्षा एजेंसियों को सकते में...

Nitish Kumar Rajya Sabha: नीतीश कुमार ने ली राज्यसभा की शपथ, बिहार से दिल्ली तक हलचल, बदलेंगे सियासी समीकरण?

Nitish Kumar Rajya Sabha: क्या नीतीश कुमार अब दिल्ली की सियासत में अपनी नई...