spot_img

Bihar Fire Incidents: दरभंगा में 21 समेत बिहार में जले 150 से अधिक घर, मासूम समेत करोड़ों का नुकसान, जानें

spot_img
- Advertisement -

Bihar Fire Incidents: बिहार में रविवार का दिन आग का तांडव लेकर आया। प्रदेश के कई जिलों में एक साथ डेढ़ सौ से अधिक घर जलकर राख हो गए, करोड़ों की संपत्ति का नुकसान हुआ और एक मासूम ने अपनी जान गंवा दी। इन अग्निकांडों ने कई परिवारों को बेघर कर दिया है।

- Advertisement -

समस्तीपुर में मासूम की मौत, कैसे लगी आग?

समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत विशनपुर मुसहरी टोल में एक भीषण अगलगी की घटना सामने आई, जिसमें घर के अंदर सो रहे एक पांच वर्षीय मासूम श्याम कुमार की झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई। वह अशोक सदा का पुत्र था और आग लगने के बाद घर में ही फंसा रह गया। ग्रामीणों और अग्निशमन विभाग की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। बताया जा रहा है कि शुरुआत में पहुंची दमकल गाड़ी में पानी कम होने के कारण आग बुझाने में देरी हुई, जिससे जानमाल का नुकसान और बढ़ गया।

- Advertisement -

Bihar Fire Incidents: पश्चिम चंपारण और अन्य जिलों में तबाही

पश्चिमी चंपारण जिले के चनपटिया प्रखंड की चुहड़ी पंचायत अंतर्गत खैरवा टोला में शनिवार रात करीब 12 बजे आग लगने से 44 घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। इस अग्निकांड में मवेशी, मोटरसाइकिल, बर्तन, कपड़े, ट्रैक्टर और नकदी समेत एक करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का जानमाल का नुकसान हुआ। अग्निशमन की सात गाड़ियों ने ग्रामीणों के सहयोग से तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसी जिले के कंगली थाना क्षेत्र के मसवास गांव में एक अन्य घटना में घर में आग लगने से 12 बकरियों की मौत हो गई। घर के मालिक योगेंद्र ठाकुर (60) और उनके पुत्र सुनील कुमार ठाकुर (25) भी झुलस गए। आशंका है कि यह आग रात में लकड़ी पर खाना बनाने के बाद बची चिंगारी से लगी। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Cabinet Expansion: बंगाल में शोर थमने का बिहार को इंतजार...तब तलक करते रहिए गुणा - भाग!

फसल और मवेशियों को भी पहुंचा भारी नुकसान

प्रदेशभर में हुई इन Bihar Fire Incidents से न केवल घर जले, बल्कि किसानों की लाखों की फसल भी बर्बाद हो गई। समस्तीपुर के मोहनपुर प्रखंड में 100 बीघे में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई, जबकि ताजपुर थाना अंतर्गत चकपहाड़ पंचायत में भी लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ।

दरभंगा में 21 घर जल गए और करीब 20 लाख रुपये की संपत्ति के साथ नौ एकड़ गेहूं की फसल भी तबाह हो गई। मधुबनी में भी एक बीघा खेत में लगी गेहूं की फसल आग की भेंट चढ़ गई। मधेपुरा के ग्वालपाड़ा प्रखंड के महराजगंज वार्ड संख्या 14 में पांच लोगों के घर जल गए। इसके अलावा, लखीसराय के सूर्यगढ़ा में मु. इम्तियाज के मोटरसाइकिल गैरेज में आग लगने से मरम्मत के लिए खड़ी लगभग 10 पुरानी मोटरसाइकिलें जल गईं। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Samastipur Road Accident: भीषण सड़क हादसे में 2 की मौत, एथलीट और ऑटो ड्राइवर ने तोड़ा दम

Samastipur Road Accident: बिहार के समस्तीपुर में एक दिल दहला देने वाले सड़क हादसे...