
बिहार फायर टेंडर: भीषण गर्मी और आग की बढ़ती घटनाओं के बीच बिहार सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। अब आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल गाड़ियां कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंच जाएंगी। राज्य में 80 नए अत्याधुनिक अग्निशमन वाहनों को सेवा में शामिल किया गया है।
सोमवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के गांधी मैदान में 80 विभिन्न प्रकार के अग्निशमन वाहनों एवं AI आधारित आधुनिक अग्निशमन नियंत्रण कक्ष का लोकार्पण एवं उद्घाटनलोकार्पण किया। इस दौरान डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र यादव भी मौजूद रहे। दावा किया गया है कि अब आग लगने की सूचना मिलने के पांच से दस मिनट के भीतर दमकल वाहन और जवान घटनास्थल तक पहुंच सकेंगे। सरकार का लक्ष्य शहरों के साथ ग्रामीण इलाकों में भी राहत और बचाव व्यवस्था को तेज करना है।
राज्य में अप्रैल और मई के दौरान आग लगने की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। ग्रामीण इलाकों में फूस के घर, खेतों के पास सूखी घास और बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट की वजह से कई जिलों में नुकसान की घटनाएं सामने आई हैं। इसी स्थिति को देखते हुए अग्निशमन विभाग को आधुनिक संसाधनों से लैस करने का फैसला लिया गया। पहले कई इलाकों में दमकल गाड़ियों को पहुंचने में लंबा समय लग जाता था। सड़क, दूरी और सीमित संसाधन बड़ी चुनौती बनते थे। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। नई खरीदी गई 80 गाड़ियों में 36 स्कॉर्पियो वाहन भी शामिल हैं, जिन्हें त्वरित प्रतिक्रिया के लिए तैयार किया गया है।
आधुनिक बिहार फायर टेंडर से मिलेगी त्वरित राहत
नई गाड़ियों के शामिल होने से अब जिला और प्रखंड स्तर पर अग्निशमन टीमों की तैनाती मजबूत होगी। इससे शुरुआती समय में ही आग पर काबू पाने में मदद मिलेगी और नुकसान कम होगा। अधिकारियों का कहना है कि गर्मी के मौसम में तापमान बढ़ने के साथ अगलगी की घटनाएं भी बढ़ जाती हैं। बिजली की खराब वायरिंग, ट्रांसफॉर्मर में खराबी, गैस सिलेंडर लीक और खेतों में जलावन जलाने जैसी वजहें बड़ी अगलगी की घटनाओं में बदल जाती हैं। ऐसे में फायर ब्रिगेड की तेज प्रतिक्रिया सबसे अहम होती है। ये गाड़ियां सुनिश्चित करेंगी कि आपातकालीन स्थिति में बिहार फायर टेंडर की सेवाएं तत्काल उपलब्ध हों।
ग्रामीण क्षेत्रों में तेज होगी अग्निशमन व्यवस्था
नई व्यवस्था का सबसे बड़ा असर ग्रामीण क्षेत्रों में दिखने की उम्मीद है। अब तक कई गांवों में दमकल वाहन देर से पहुंचते थे। इससे छोटे हादसे भी बड़े नुकसान में बदल जाते थे। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। सरकार का दावा है कि नई गाड़ियों के जरिए गांवों तक राहत सेवाओं की पहुंच पहले से बेहतर होगी। इससे जान-माल की सुरक्षा को लेकर लोगों का भरोसा भी बढ़ेगा।अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने लोगों से भी सतर्क रहने की अपील की है। गर्मी के मौसम में बिजली उपकरणों के इस्तेमाल में सावधानी बरतने, खेतों और घरों के आसपास ज्वलनशील सामान नहीं रखने और आग लगने की स्थिति में तुरंत सूचना देने को कहा गया है। सरकार का मानना है कि आधुनिक संसाधनों और तेज रिस्पॉन्स सिस्टम के जरिए इस बार अगलगी की घटनाओं में नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकेगा। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।








You must be logged in to post a comment.