spot_img

Bihar News| JDU लड़ेगा Jharkhand Assembly Elections, सीएम नीतीश की अगुवाई में बड़ी तैयारी

spot_img
- Advertisement -

Bihar News| JDU लड़ेगा Jharkhand Assembly Elections, सीएम नीतीश की अगुवाई में बड़ी तैयारी। जहां पटना से बड़ी खबर है। जहां, आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दल तैयारी में लग गए हैं। ऐसे में,भाजपा की सहयोगी जदयू की भी तैयारी शुरू है। इसी कड़ी में शनिवार को सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने आवास पर झारखंड जदयू के बड़े नेताओं के साथ बैठक की। जहां,जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पूरे एक्शन मोड में दिखे।

- Advertisement -

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, नीतीश कुमार ने अपने आवास पर पार्टी के बड़े नेताओं के साथ एक बैठक की। बैठक झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर की गई जिसमें झारखंड में चुनाव लड़ने के मामले में रणनीति बनाई गई।  इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने पार्टी नेता से झारखंड चुनाव की तैयारी को लेकर भी जानकारी हासिल किया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Weather Update बंगाल की खाड़ी में बन रहा कम दबाव का क्षेत्र | बिहार में अब बढ़ेगी ठंड! मौसम विभाग ने बताया कब से गिरने लगेगा पारा, दिन- रात और धुंध

इसके साथ झारखंड आने का भी भरोसा दिया। इस बैठक में इस बात पर मुहर लगी है कि जदयू झारखंड में भी गठबंधन के तौर पर चुनाव लड़ेगा। बैठक में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, अशोक चौधरी, विजय चौधरी, श्रवण कुमार समेत कई अन्य बड़े नेता मौजूद थे। 1, अणे मार्ग में हुई इस मीटिंग में झारखंड जेडीयू के पचास से अधिक कार्यकर्ता भी पहुंचे, जिन्हें मुख्यमंत्री ने कई दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही झारखंड में पार्टी को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई।

श्रवण कुमार ने कहा कि इस बैठक में कई मामलों पर विचार हुआ है। इसमें पार्टी के उम्मीदवार तय किए जाने की तैयारियों को लेकर भी मंथन किया गया है। इसके साथ चुनावी मैदान में इन बातों को लेकर उतरना है। इसकी भी जानकारी हासिल की गई है।  हमलोग गठबंधन में झारखंड के चुनावी मैदान में मजबूती के साथ नजर आएंगे। हम लोग झारखंड में गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेंगे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| कश्मीर की मिट्टी में अब उगेगा दरभंगा का मखाना - 'स्वर्ण वैदेही'! बिहार के वैज्ञानिक बदलेंगे मिथिला और कश्मीर के किसानों की किस्मत | पढ़िए -महत्वपूर्ण समझौता

उन्होंने सीट बंटवारे को लेकर कहा कि इस बात का फैसला तो गठबंधन में होगा। आने वाले दिनों में आपको खुद मालूम चल जाएगा कि हमारा गठबंधन झारखंड में किनके साथ होगा। इसके बाद सीट और भी तमाम बातों की जानकारी आपको दे दी जाएगी।

फिलहाल, इस मामले में कोई जानकारी नहीं दी जा सकती है। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सूत्रों के अनुसार 22 अगस्त से या 24 अगस्त से हो आदर्श आचार संहिता लागू हो सकती है। सितंबर के अंत तक विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हो सकती है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News DMCH में शराब पार्टी! सर्जिकल भवन में पार्टी की वायरल वीडियो में कौन-कौन?

Bihar Sharabbandi: बिहार में सख्त शराबबंदी कानून लागू है, लेकिन दरभंगा के सबसे बड़े अस्पताल, DMCH के भीतर एक शराब पार्टी का वीडियो वायरल होने से इस कानून पर फिर सवाल उठ गए हैं। इस #BiharSharabbandi,#DarbhangaNews,#DMCH

दरभंगा में शराब माफिया का नया पैंतरा फेल! ट्रक के तहखाने में छिपाई 1100 लीटर से ज्यादा दारू पकड़ी गई

Darbhanga Liquor Seizure: दरभंगा में शराब माफियाओं ने निर्माणाधीन आमस सिक्स लेन रोड को नया 'सेफ जोन' बना लिया था, लेकिन पुलिस ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। एक ट्रक से 1171 लीटर विदेश #DarbhangaNews,#BiharLiquorBan,#CrimeNews

रणजी ट्रॉफी में बिहार की शर्मनाक हार, यूपी ने पारी और 267 रन से रौंदा!

Bihar Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी 2026-27 के एलीट ग्रुप मुकाबले में बिहार की टीम को उत्तर प्रदेश ने पारी और 267 रनों से करारी शिकस्त दी। राजगीर में हुए मैच में बिहार की बल्लेबाजी दोन #BiharRanjiTrophy,#RajgirCricket,#BiharCricket

बिहार के अस्पतालों में अब मिलेगी बेहतर सुविधा! सरकार ने उठाया बड़ा कदम, जानें क्या होगा फायदा

Bihar Health Facilities: बिहार में स्वास्थ्य सुविधाओं की तस्वीर बदलने वाली है। 'सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान' के तहत 12,067 योजनाओं को मंजूरी मिली है, जिसमें 70.55 करोड़ रुपये का बजट #BiharHealth,#SevaSankalp,#BiharNews