spot_img

बिहार के दो जिलों के सरकारी स्कूलों में शुक्रवार को छुट्टी पर सरकार हरकत में, जांच के आदेश

spot_img
- Advertisement -

झारखंड के बाद बिहार के भी कुछ स्कूलों पर मनमाने नियम लागू किए जा रहे हैं। खबर मिली है कि किशनगंज जिले में वहां के स्थानीय लोगों ने सरकारी नियमों को तोड़ते हुए स्कूलों पर मनमाने नियम थोप दिए हैं। इस जिले में 19 स्कूल ऐसे हैं जहां की मुस्लिम आबादी ज्यादा होने की वजह से साप्ताहिक छुट्टी रविवार से बदलकर शुक्रवार कर दी गई है और जुमा अकाश बना दिया गया है। वहीं रविवार को इन स्कूलों में पढ़ाई कराई जाती है।

- Advertisement -

बिहार के कई जिलों में इन दिनों सरकारी स्कूलों में साप्ताहिक छुट्‌टी रविवार के स्थान पर शुक्रवार को होने लगा है। इसमें कुछ दरभंगा के भी स्कूलें हैं जहां चोरी-छिपे जानकारी मिल रही है लेकिन फिलहाल ताजा मामला मुस्लिम बहुल जिला किशनगंज और कटिहार के कुछ सरकारी स्कूलों में साप्ताहिक छुट्टी रविवार के स्थान पर शुक्रवार को होने का खुलासा होने के बाद राज्य सरकार हरकत में आ गई है।

- Advertisement -

शिक्षामंत्री विजय कुमार चौधरी ने जांच के आदेश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि किशनगंज के 37 और कटिहार जिले के 21 सरकारी विद्यालय रविवार की जगह शुक्रवार को बंद रहते हैं।

शिक्षा विभाग का मानना है कि मुस्लिम बहुल इलाका होने और स्कूलों में अल्पसंख्यक स्टूडेंट्स की संख्या ज्यादा होने की वजह से ऐसी परंपरा शुरु से चली आ रही है। मगर इस संबंध में कहीं से कोई आदेश नहीं दिया गया है। अल्पसंख्यक स्टूडेंट्स की संख्या ज्यादा होने के कारण इन स्कूलों में शुक्रवार को नमाज पढ़ने की छुट्टी दी जा रही है। जबकि ये स्कूल उर्दू स्कूल भी नहीं है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  जहानाबाद में दिलने कैंसर पीड़ित बेटे को बचाने निकले...! पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, इलाज के लिए जा रहे थे पटना
एक स्कूल के प्रिंसिपल के अनुसार, यह स्कूल हिंदी स्कूल है और यहां मुस्लिम स्टूडेंट्स की संख्या 80% से ज्यादा है। प्रिंसिपल ने आगे कहा कि स्कूल के स्थापना काल से ही इन स्कूलों में शुक्रवार को नमाज अदा करने के नाम पर अवकाश रहता है और रविवार को पढ़ाई होती है।

सरकार ने बिना किसी आधिकारिक अनुमति के ऐसा करने पर जांच के आदेश दिए हैं। किशनगंज-कटिहार के जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) से रिपोर्ट मांगी गई है। शिक्षा मंत्री चौधरी का कहना है कि रिपोर्ट आने पर समुचित कार्रवाई होगी। स्कूल सरकार के नियमों का पालन करने के लिए बाध्य हैं।

यह भी पढ़ें:  बिहार में पहली बार! मधुबनी में 1700+ सरकारी कर्मियों का 'डिजिटल ट्रांसफर', अब नहीं चलेगी सिफारिश!

किशनगंज जिले में इन स्कूलों में होती है शुक्रवार को छुट्टी
मध्य विद्यालय लाइन उर्दू,उमवि लाइन करबला,उमवि महेशबंधना,उमवि हालामाला,उमवि मोतीहारा पश्चिम,प्रावि अंधाकोल आदिवासी टोला,मवि छत्तरगाछ,मवि सोहागीडांगी,उमवि बोचनई,आजाद नगर गोआबाड़ी प्रावि,प्रा.वि.महाटगछ
उमवि कालासिंधिया,उमवि बेलपोखर,उमवि देहलबाडी, उम वि मिलिकबरती,उमवि बगलबाड़ी-146,उमवि बगलबाड़ी
उमवि बिशानी,उमवि फुलहारा,उमवि बक्सा,उमवि रमनियापोखर,उमवि चनामना,प्रावि डोहर मलानी,उम वि टंगटंगी
उमवि पटेश्वरी,उमवि गुलशनभीठा,उमवि टेना,प्रावि शाहनगरा,उमवि चुनामारी,उमवि हसनडुमरिया,उमवि डेगा
उमवि हाटगाछी महुआ,प्रावि नककली हाट,प्रावि वूठीमारी नया प्रावि मंसूरा,प्रा वि रसूलगंज, और उमवि नेहालभाग सोन्था प्रमुख हैं।

ऐसा मामला झारखंड के जामताड़ा जिले में भी देखने को मिला था। यहां के 100 से अधिक स्कूलों ने मुस्लिम बहुल होने के कारण स्कूलों की छुट्टी रविवार की जगह शुक्रवार कर दी थी। साथ ही स्कूलों के नाम के आगे उर्दू शब्द भी जोड़ दिया गया। ऐसा करने की वजह कुछ स्थानीय लोगों का दबाव बताया गया। जब ममाला सामने आया तो बाद में इनमें से कुछ स्कूलों ने साप्ताहिक छुट्टी रविवार को कर दी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अरे कमाता तो कुत्ता भी है…! ‘कुत्ता’ के बयान पर मचा बवाल!

Bihar Politics: बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने राजगीर में एक कार्यक्रम के दौरान विपक्ष पर हमला बोलते हुए विवादित टिप्पणी की। उन्होंने 'कुत्ता' शब्द का इस्तेमाल किया और#BiharPolitics,#DilipJaiswal,#ControversialStatement

दरभंगा में खूनी संघर्ष: हत्या-गोलीकांड के बाद नाले से मिली पिस्तौल, ASI की जान बची

Darbhanga Crime: दरभंगा के ओझौल गांव में हुए गोलीकांड और हत्या मामले में पुलिस ने नाले से एक पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किया है। सहायक दरोगा मोहम्मद मोबीन का सफल ऑपरेशन हुआ,#DarbhangaCrime,#BiharPolice,#OjhaulVillage

दरभंगा में सिर्फ पानी की बोतल के लिए हत्या! बेनीपुर में खूनी वारदात, पुलिस ने दबोचा मुख्य हत्यारा

Benipur Crime: बेनीपुर के मोतीपुर गांव में पानी की बोतल के पैसे को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रमोद साहु को गिरफ्तार कर#BenipurCrime,#BiharPolice,#MotipurMurder

दरभंगा वालों ध्यान दें! 1 जुलाई को सुबह-सुबह गुल रहेगी बिजली, 17 इलाके प्रभावित, देखें लिस्ट

Darbhanga News: दरभंगा के निवासियों के लिए जरूरी खबर! 01 जुलाई, 2026 को लक्ष्मीसागर उपकेंद्र से जुड़े 17 इलाकों में सुबह 7:30 बजे से 10:00 बजे तक बिजली नहीं आएगी।#DarbhangaNews,#BiharPowerCut,#Laxmisagar