back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 20, 2026
spot_img

वित्त वर्ष 2022-23 के बजट के बराबर हुई बिहार की देनदारी, बेरोजगारी दर हरियाणा-राजस्थान और झारखंड से बेहतर, आने वाले वर्ष में ब्याज दरें बढ़ने की उम्मीद

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिहार सरकार ने बीते 28 फरवरी को 2022-23 का बजट पेश किया जो 2.37 लाख करोड़ के आकार का है। वित्त वर्ष 2021-22 की तुलना में यह करीब 19 हजार करोड़ अधिक का बजट है। हालांकि, बजट के आकार में वृद्धि के साथ राज्य सरकार के ऊपर कर्ज की देनदारी भी साल दर साल बढ़कर 2.37 लाख करोड़ हो गई है। इनके सबके बीच कोरोना काल में बिहार के लिए अच्छी बात यह रही कि बेरोजगारी दर हरियाणा-राजस्थान और पड़ोसी झारखंड के मुकाबले बेहतर रही।

- Advertisement -

राज्य सरकार की ओर से बजट में की गई घोषणाओं और इससे जुड़ी चीजों के बारे में जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक, सरकार के पास विकास के लिए जरूरी खर्चों के लिए संसाधनों की सीमा है, जिसके कारण खर्च का एक हिस्सा कर्ज से जुटाए संसाधनों से भी होता है। हालांकि, कर्ज लेने में अब एक सीमा है तथा राज्य सरकारें उतना ही उधार ले सकती है जितना केंद्र उन्हें लेने की अनुमति देता है।

- Advertisement -

सीमित संसाधनों के कारण सभी राज्य के विकास के लिए सरकार के खर्च का समुचित प्रबंधन महत्वपूर्ण हो जाता है। बिहार आर्थिक विकास के ऐसे दौर से गुजर रहा है जहां लगभग सभी क्षेत्रों को सामान्य से अधिक सरकारी खर्च से सहयोग की जरूरत है। ऐसा राज्य में निजी क्षेत्रों की सीमित उपस्थिति के कारण भी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar AI: बिहार में अब AI की बौछार, नीतीश सरकार ने किया 468 करोड़ का महा-सौदा, युवाओं की लगेगी लॉटरी! जानिए क्या है Bihar AI का पूरा प्लान?

बिहार की कुल बेरोजगारी 14 प्रतिशत की तुलना में झारखंड में 15.1 प्रतिशत , राजस्थान में 32.27 प्रतिशत और हरियाणा में 31 प्रतिशत है। शहरी बेरोजगारी भी बिहार के 17.1 प्रतिशत की तुलना में हरियाणा में 22.1 प्रतिशत और झारखंड में 18.7 प्रतिशत है।

बकाया कर्ज बढ़ने के कारण ब्याज भुगतान की देनदारी बढ़ जाती है। बजट लेखांकन में, ब्याज देयता राजस्व व्यय का हिस्सा है। चूंकि आने वाले वर्ष में ब्याज दरें बढ़ने की उम्मीद है, ब्याज भुगतान देनदारियां बढ़ सकती हैं। इसका तत्काल प्रभाव यह होगा कि इससे सार्वजनिक सेवाओं के लिए वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता कम हो जाती है। गौर करें तो वर्तमान में घाटे का स्तर और फिर कर्ज अपरिहार्य है, और इसलिए चुनौती यह है कि राज्य की राजकोषीय क्षमता का विस्तार किया जाए जिससे की राजकोषीय खर्च बढ़ने में सहयोग मिले।

राज्य ने सीमित संसाधनों के बावजूद अच्छी विकास दर को प्राप्त किया है। जहां तक राज्य सरकारों के कर्ज की बात है तो देश में हालिया रुझान बताता है कि राज्य सरकारें लगभग उतनी ही उधार ले रही हैं जितनी केंद्र सरकार उन्हें उधार लेने की अनुमति देती है। हालांकि, उधार ली गई राशि की सीमा सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) के हिस्से के तौर पर निर्धारित होती है। इसलिए विकसित राज्य जिनकी अर्थव्यवस्था का आकार बड़ा है, कम विकसित राज्यों की तुलना में अधिक उधार ले सकते हैं।

बजट राज्य के विकास के लिए सात निश्चय की अवधारणा के आधार पर खर्च करने की योजना प्रस्तुत करता है। हालांकि संसाधनों की सीमा और विकास के पायदान में और तेजी से बढ़ने की जरूरत के कारण अपेक्षाएं अधिक रहती हैं।

यह भी पढ़ें:  Bihar Education Budget: बिहार एजुकेशन पर नीतीश सरकार का ऐतिहासिक फैसला, शिक्षा व्यवस्था में आएगा निर्णायक बदलाव

सीएमआईई के आंकड़े के मुताबिक बिहार की ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी दर कम
बिहार की बात करे तो राज्य में अधिकतर जनसंख्या गांव में रहती है। राज्य के विकास के लिए गांव का विकास आवश्यक है। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग ऑफ इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) के फरवरी महीने के रोजगार के ताजा आंकड़ों, जिसके मुताबिक बिहार के गांवों में बेरोजगारी दर 13.5 फीसदी है, जबकि शहरों में 17.1 फीसदी बेरोजगारी है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Education: अब बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों में होगी AI की पढ़ाई, छात्रों के लिए सुनहरे भविष्य की राह खुली

इसकी सबसे बड़ी वजह ग्रामीण इलाकों से पलायन के अतिरिक्त प्रभावी तरीके से मनरेगा योजना का लाभ मिलना है। इस क्षेत्र में खेती से बचे अकुशल श्रमिकों को पर्याप्त रोजगार मिल जाता है। शहरी क्षेत्रों में इस तरह की योजना के न होने से बोरोजगारी बढ़ जाती है। सीएमआईई के आंकड़ों के मुताबिक झारखंड, राजस्थान और हरियाणा जैसे औद्योगिक राज्य भी बेरोजगारी घटाने के मामले में बिहार से पीछे है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Mahindra Scorpio N: धांसू अपडेट्स के साथ आ रही है महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन!

Mahindra Scorpio N: अगर आप एक दमदार और स्टाइलिश एसयूवी की तलाश में हैं,...

फर्जी 2: शाहिद कपूर ने दिया सीक्वल को लेकर सबसे बड़ा अपडेट, फैंस हुए बेताब!

Farzi 2 News: बॉलीवुड के 'कबीर सिंह' शाहिद कपूर ने अपनी ब्लॉकबस्टर वेब सीरीज...

इंतजार खत्म! नई Tata Punch EV लॉन्च, 468KM रेंज के साथ मिलेगी जोरदार टक्कर

Tata Punch EV: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती लोकप्रियता के बीच,...

Gold Price: सोना-चांदी फिर चमके, क्या भू-राजनीतिक तनाव बढ़ाएगा कीमतें?

Gold Price: अंतरराष्ट्रीय भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच, 20 फरवरी को...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें