spot_img

Bihar Medical College: बड़ी खबर! बिहार के 33 मेडिकल कॉलेज अब निजी हाथों में, स्वास्थ्य व्यवस्था में होगा क्रांतिकारी बदलाव?

Bihar Medical College: सम्राट चौधरी सरकार ने 33 सरकारी मेडिकल कॉलेजों के संचालन और विकास के लिए हितधारकों से मांगे सुझाव। निजी क्षेत्र के सहयोग से राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की तैयारी, मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा।

spot_img
- Advertisement -

Bihar Medical College: बिहार की स्वास्थ्य सेवाओं में जल्द ही एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। राज्य सरकार ने अपने मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों के संचालन तथा विकास के लिए सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल अपनाने का फैसला किया है। इसके तहत बिहार के 33 सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में निजी कंपनियों की एंट्री होगी, जिससे राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था में महत्वपूर्ण सुधार की उम्मीद है।

- Advertisement -

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

निजी हाथों में सौंपी जाएगी मेडिकल कॉलेजों की कमान

राज्य की सम्राट चौधरी सरकार ने 33 सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों के संचालन और उनके विकास के लिए हितधारकों से परामर्श मांगा है। सरकार का मकसद मुख्य निजी स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं और इस क्षेत्र से जुड़े खिलाड़ियों को बिहार के सार्वजनिक क्षेत्र में लाना है, ताकि राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को और भी बेहतर किया जा सके। राज्य सरकार की योजना है कि 17 नए मेडिकल कॉलेज ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट के तहत और 16 मौजूदा या आगामी संस्थानों को ब्राउनफील्ड के तहत विकसित किया जाए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार में दलित महिलाओं की शिक्षा पर बड़ा खुलासा: सिर्फ 2.52% ही साक्षर! Madhubani बना उम्मीद की किरण...पढ़िए

इसके बाद इन सभी का संचालन वैसे निजी संस्थाओं को सौंपा जाए, जिन्हें मेडिकल कॉलेजों और अस्पताल श्रृंखलाओं के प्रबंधन का अनुभव हो। इस संबंध में 17 जून को पटना में एक अहम बैठक भी होगी।

क्या होगा मरीजों पर असर? जानें शुल्क और सब्सिडी का मॉडल

स्वास्थ्य सचिव कुमार रवि ने बताया कि बिहार को वैसे नामचीन प्राइवेट प्लेयरों से भागीदारी की उम्मीद है, जिन्हें मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों को चलाने में पूर्व का अनुभव है। ब्राउनफील्ड मॉडल के तहत उन्हें 16 मेडिकल कॉलेज दिए जाएंगे, जहां या तो आधारभूत संरचनाओं का निर्माण हो चुका है या फिर अगले छह महीने या एक साल में हो जाएगा। इसी तरह ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट में 17 नए मेडिकल कॉलेज अस्पताल हैं, जिनके लिए सरकार 60 साल की लीज पर जमीन देगी।

ब्राउनफील्ड प्रोजेक्ट में वैसे 16 संस्थान आएंगे जो अभी चालू हैं, नवनिर्मित हैं या निर्माणाधीन हैं, जिन्हें 30 साल की रियायत अवधि के लिए संचालन और प्रबंधन के लिए दिया जाएगा। स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि सरकार ग्रीनफील्ड और ब्राउनफील्ड दोनों ही प्रोजेक्ट के लिए अपने विचार रखेगी और संभावित बोलीदाताओं से विभिन्न विषयों पर उनका फीडबैक मांगेगी। इनमें जमीन की आवश्यकता, एकल-खिड़की मंजूरी तंत्र और प्रमाणन समेत अन्य विषय शामिल हैं।

राज्य सरकार इन विषयों पर मिले परामर्श के आधार पर इस सेक्टर में अपनाए गए बेहतरीन प्रक्रियाओं, जिसमें केंद्र सरकार द्वारा पीपीपी को लेकर जारी गाइडलाइन भी शामिल है, का गहन अध्ययन करेगी। इसके बाद ही सरकार अपने दस्तावेज तैयार करेगी। स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने आगे बताया कि इसके बाद सरकार एक सलाहकार नियुक्त करेगी, जो नियम और शर्तों से संबंधित विस्तृत दस्तावेज तैयार करेंगे। इसमें रेवेन्यू-शेयरिंग मॉडल भी शामिल है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Sand Mining: बिहार में बालू खनन पर 15 अक्टूबर तक प्रतिबंध, फिर भी नहीं होगी बालू की कमी; मंत्री का बड़ा दावा

उन्होंने कहा कि इलाज शुल्क को लेकर अस्पतालों को छूट दी जाएगी कि वे मार्केट आधारित रेट पर इसका संचालन करें। आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को इलाज के लिए सब्सिडी दिए जाने को लेकर बाद में फैसला लिया जाएगा।

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

सरकार का मानना है कि प्राइवेट-सेक्टर के विशेषज्ञों की एंट्री और निवेश से मेडिकल कॉलेजों के निर्माण में तेजी आएगी। इससे अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी और उन्नत हेल्थकेयर को बल मिलेगा। आने वाले समय में इस मॉडल के क्रियान्वयन और इसके प्रभावों पर सबकी निगाहें रहेंगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

NEET UG Exam: NEET UG विवाद: सरकार का कड़ा रुख, इस तारीख तक Telegram पर प्रतिबंध!

NEET UG Exam: केंद्र सरकार ने NEET UG की दोबारा परीक्षा के मद्देनजर 22 जून 2026 तक टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगा दी है। यह फैसला IT एक्ट की धारा 69A के तहत लिया गया है।#NEETUGExam,#TelegramBan,#CentralGovernment

Bihar Liquor Mafia: बिहार में शराब माफियाओं की अब खैर नहीं! सम्राट सरकार करेगी 127 अपराधगर्दों की संपत्ति जब्त, खुला आदेश

Bihar Liquor Mafia: बिहार में शराबबंदी को मजबूत करने के लिए सम्राट चौधरी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। 127 शराब माफियाओं की अवैध संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।BiharLiquorMafia,SamratChoudhary,PropertySeizure

Bihar Liquor Ban: मंत्री मदन सहनी के सवालों का बिहार पुलिस ने दिया करारा जवाब, थमा दी 201 करोड़ की शराब जब्ती और 37...

Bihar Liquor Ban: बिहार में शराबबंदी को लेकर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। मद्यनिषेध मंत्री मदन सहनी के सवालों के बाद पुलिस ने इस साल मई तक 201 करोड़ रुपये की शराब जब्त की#BiharLiquorBan,#BiharPolice,#MadanSahni

बड़ी खबर – जन स्वराज जिलाध्यक्ष के घर 8 लाख की चोरी, पुलिस पहुंची डेढ़ घंटे बाद, चोर फरार!

Jehanabad News: जहानाबाद में जन स्वराज पार्टी के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार के घर लाखों की चोरी हो गई। चोरों ने नकदी और आभूषण समेत करीब 8 लाख रुपये का सामान चुराया। पुलिस को पहुंचनJehanabadCrime,BiharTheft,JanSurajParty