back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 20, 2026
spot_img

Bihar MLC Chunav: कांग्रेस ने 8 उम्मीदवारों को उतरा मैदान में, महागठंधन की खुल गई गांठ, मधुबनी से सुबोध मंडल, जदयू ने बोला राजद पर बड़ा हमला, कहा, बेच डाला RJD ने टिकट

spot_img
- Advertisement - Advertisement

कांग्रेस ने बिहार विधान परिषद की स्थानीय प्राधिकार श्रेणी की सीटों पर चुनाव के लिए शनिवार को अपने आठ उम्मीदवार घोषित कर दिए। इसके साथ ही, बिहार विधान परिषद की 24 सीटों पर होने जा रहे चुनाव को लेकर कांग्रेस के आठ उम्मीदवार मैदान में उतर चुके हैं। इसके साथ ही यह तय हो गया, बिहार में महागठबंधन की गांठ अब खुल चुकी है। कांग्रेस और राजद दो राह पर खड़े हैं। इससे पहले आज, एक और घटनाक्रम में जदयू ने राजद पर बड़ा हमला बोला। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, बिहार में 24 सीटों पर होने जा रहे एमएलसी चुनाव में तारीखों का एलान हो गया है। बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एचआर श्रीनिवास के अनुसार 9 मार्च से 16 मार्च तक एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन की समय सीमा तय की गई है। 21 मार्च तक नामांकन वापसी की तारीख है।

- Advertisement -

4 अप्रैल को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग की प्रक्रिया चलेगी और 7 अप्रैल को काउंटिंग होगी और नतीजे सामने आएंगे। 24 सीटों पर होने जा रहे एमएलसी चुनाव में आरजेडी और कांग्रेस अलग-अलग चुनाव लड़ रही है। आरजेडी ने अपने उम्मीदवारों का नाम घोषित कर दिया है। आरजेडी 23 सीटों पर एमएलसी चुनाव लड़ रही है जबकि एक सीट माले के हिस्से में गई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार में बवाल: शराबबंदी का जिन्न बोतल से बाहर...क्या रद्द होगा Bihar Liquor Ban? पढ़िए NDA ऑन डिमांड@रिव्यू

इधर कांग्रेस की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, कटिहार से सुनील कुमार यादव, पश्चिमी चम्पारण से मोहम्मद अशफाक अहमद, मधुबनी से सुबोध मंडल, बेगूसराय-सह-खगड़िया से राजीव कुमार और सीतामढ़ी-सह-शिवहर से नूरी बेगम,मुज्जफरपुर से अजय कुमार यादव, सारण से सुशांत कुमार सिंह उम्मीदवार होंगे।

पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, कटिहार से सुनील कुमार यादव, पश्चिमी चम्पारण से मोहम्मद अशफाक अहमद, मधुबनी से सुबोध मंडल, बेगूसराय-सह-खगड़िया से राजीव कुमार और सीतामढ़ी-सह-शिवहर से नूरी बेगम उम्मीदवार होंगी।

कांग्रेस ने सीवान से अशोक कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर से अजय कुमार यादव और सारण से सुशांत कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया है।

राज्य में स्थानीय प्राधिकार श्रेणी की रिक्त सभी 24 सीटों के लिए चार अप्रैल को वोट डाले जाएंगे । मतगणना सात अप्रैल को होगी। बिहार की 75 सदस्यीय विधान परिषद में स्थानीय प्राधिकार की 24 सीटें हैं, जो जुलाई 2021 से खाली हैं।बिहार विधान परिषद की 24 सीटों पर 4 अप्रैल को मतदान होना है और चुनाव परिणाम 9 अप्रैल को आएगा।

यह भी पढ़ें:  Bihar Weather: बिहार मौसम में छाते और टोपी... फरवरी में ही 'मार्च' वाली गर्मी! क्या कहते हैं Darbhanga, Bhagalpur के लिए मौसम वैज्ञानिक?

इससे पहले आज, एक और घटनाक्रम में जदयू ने राजद पर बड़ा हमला बोला। वैसे भी, बिहार के 24 सीटों पर होने वाले विधान परिषद चुनाव का नोटिफिकेशन निर्वाचन आयोग से जारी होते ही सभी पार्टियों पर एमएलसी चुनाव में पैसे लेकर टिकट देने का आरोप लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Education News: बिहार एजुकेशन का न्यू डायमेंशन... विश्वविद्यालयों में अब एग्जाम होंगी डिजिटल, रिज़ल्ट मिलेगा फटाफट! जानिए शिक्षा मंत्री सुनील कुमार का ऐलान

मगर, आज सीधा हमला जदयू की ओर से राजद पर हुआ है। जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने एमएलसी चुनाव में पैसे लेकर टिकट देने का गंभीर आरोप लगाया है। नीरज कुमार ने आज यहां कहा है कि राजद ने पैसे लेकर एमएलसी उम्मीदवारों की घोषणा की है। उन्होंने जीत का दावा करते हुए कहा कि एमएलसी चुनाव में राजद प्रत्याशी को जीत नहीं मिलेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Ramzan 2026: पहले जुम्मे पर उमड़ा आस्था का सैलाब, नन्हे रोज़ेदारों ने पेश की मिसाल

Ramzan 2026: मुक़द्दस माह-ए-रमज़ान अपने साथ रूहानियत और इबादत का पैगाम लेकर आता है,...

रॉयल एनफील्ड 650cc: स्टाइल, पावर और परफॉर्मेंस का परफेक्ट मेल

Royal Enfield 650cc: अगर आप एक ऐसी मोटरसाइकिल की तलाश में हैं जो दमदार...

US Tariffs: ट्रंप के टैरिफ ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था को कैसे घेरा?

US Tariffs: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ का आर्थिक चक्र पर...

Realme P4 Lite: बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में नया गेम चेंजर?

Realme P4 Lite: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में बजट सेगमेंट हमेशा से ही ग्राहकों के...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें