spot_img

NEET Re-Exam 2026: बिहार में आज 1.56 लाख छात्र देंगे परीक्षा, 5G जैमर और डिजिटल लॉक से हाई अलर्ट, पढ़ लीजिए यह ख़बर!

Bihar NEET Re-exam: पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द हुई नीट परीक्षा आज दोबारा हो रही है। बिहार के 34 जिलों में 331 केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, ईओयू की पैनी नजर भी है।

spot_img
- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016

Bihar NEET Re-exam: नीट क्रैक करने की उम्मीद लिए बैठे लाखों छात्रों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। देश के साथ बिहार में भी आज नीट-यूजी पुनर्परीक्षा कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच आयोजित की जा रही है। पेपर लीक के आरोपों के बाद तीन मई को रद्द हुई नीट-यूजी 2026 की परीक्षा आज सात हफ्ते बाद फिर से हो रही है। निष्पक्ष और पारदर्शी इम्तिहान सुनिश्चित करने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों को हाई सिक्योरिटी जोन में बदल दिया गया है। बिहार में 34 जिलों के 35 शहरों में कुल 331 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 1.56 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। पटना में 95 केंद्रों पर 46,029 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

- Advertisement -

राज्य के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और डीजीपी विनय कुमार स्वयं पूरे इंतजामों की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। परीक्षा एक ही पाली में आयोजित की जाएगी। देश भर में 551 शहरों और विदेशों के 14 शहरों में कुल 5000 केंद्रों पर 22.79 लाख से अधिक छात्र इस परीक्षा में हिस्सा ले रहे हैं।

- Advertisement -

सुरक्षा के तीन स्तरीय घेरे में परीक्षा केंद्र

नीट पुनर्परीक्षा के लिए केंद्रों पर सुरक्षा के त्रि-स्तरीय इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक केंद्र सीसीटीवी कैमरों की कड़ी निगरानी में है। तकनीकी गड़बड़ी या नकल की किसी भी संभावना को खत्म करने के लिए 5-जी जैमर लगाए गए हैं, जो मोबाइल, डेटा, ब्लूटूथ और वाई-फाई सिग्नल को निष्क्रिय कर देंगे। प्रश्न पत्रों को ले जाने वाले वाहनों की जीपीएस के जरिए लगातार निगरानी की जा रही है। प्रश्न पत्र रखने वाले कंटेनर बॉक्स को डिजिटल लॉक से सील किया गया है, जिन्हें तय समय पर ही खोला जा सकेगा। पुलिस प्रशासन की विशेष नजर ऐसे तत्वों पर है जो फर्जी पेपर या प्रश्न पत्र लीक होने का दावा कर रहे हैं; उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  अररिया में NEET री-एग्जाम: इस बार नकल की कोई गुंजाइश नहीं! DM-SP ने जारी किए कड़े निर्देश

ईओयू की पैनी नजर, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

इस बीच, आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। इसमें असामाजिक तत्वों और साइबर ठगों द्वारा प्रश्न-पत्र लीक या परीक्षा से जुड़ी अन्य अफवाहें फैलाकर ठगी किए जाने की आशंका व्यक्त की गई है।

ईओयू ने कहा है कि ऐसी किसी भी सूचना पर अभ्यर्थी और अभिभावक एनसीआरपी पोर्टल के हेल्पलाइन नंबर 1930 या ईओयू के मोबाइल एवं व्हाट्सऐप नंबर- 9031829067 पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

ईओयू ने सभी जिलों के पुलिस-प्रशासन को भी हिदायत दी है कि वे पूर्व में हुई परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा करने वाले 135 आरोपियों पर सख्त नजर रखें। इनमें से अधिकांश आरोपी अभी जमानत पर हैं। ईओयू नए गिरोह के सदस्यों के बारे में भी सूचनाएं जुटा रही है और सोशल मीडिया निगरानी इकाई के अधिकारी डिजिटल पेट्रोलिंग कर रहे हैं ताकि किसी भी गलत सूचना को फैलने से रोका जा सके।

परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

  • सुबह 11 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक परीक्षा केंद्रों पर रिपोर्ट करना अनिवार्य है।
  • केंद्रों के प्रवेश द्वार ठीक 01:30 बजे बंद हो जाएंगे, इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा।
  • दोपहर 02:00 बजे से पेपर की शुरुआत होगी और परीक्षा शाम 05:15 बजे तक चलेगी।
  • परीक्षार्थी अपने साथ पारदर्शी पानी की बोतल केंद्र के अंदर ले जा सकते हैं।
  • मधुमेह से पीड़ित परीक्षार्थी अपनी दवा, केले, सेब या संतरे जैसे फल ले जा सकेंगे।
यह भी पढ़ें:  पटना का गंगा पथ बदल रहा! 26 KM लंबा ग्रीन कॉरिडोर, शहर को मिलेगा नया रूप

आज होने वाली यह पुनर्परीक्षा लाखों छात्रों के लिए एक निष्पक्ष अवसर प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। सुरक्षा के इन कड़े इंतजामों और ईओयू की सक्रियता से परीक्षा की शुचिता बनाए रखने में मदद मिलेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में ₹1,72,00,000 करोड़ का महाघोटाला! शेयर बाजार के नाम पर टाइल्स कारोबारी से करोड़ों की ठगी, जानिए कैसे बनाया अपना साइबर शिकार

Bihar Fraud: पटना में शेयर बाजार में निवेश के बड़े मुनाफे का लालच देकर एक टाइल्स कारोबारी से 1.72 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू#BiharFraud,#PatnaCrime,#InvestmentScam

भागलपुर वालों का सपना! 432 करोड़, 931 Acres के एयरपोर्ट पर आया बड़ा अपडेट, मिलेगी…

Bihar Airport: भागलपुर में हवाई यात्रा का सपना जल्द पूरा होगा। सुल्तानगंज में प्रस्तावित अजगैबीनाथ ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के लिए भू-तकनीकी जांच का टेंडर जारी किया गया है।#BiharNews,#BhagalpurAirport,#GreenfieldAirport

बिहार में मौसम ने बदला मिजाज! कहीं झुलसा देने वाली गर्मी तो कहीं मूसलाधार, जानें कब मिलेगी राहत

Bihar Weather: बिहार में मौसम का दोहरा मिजाज देखने को मिल रहा है। कहीं भीषण लू का अलर्ट है तो कहीं भारी बारिश की चेतावनी। जानें कब मिलेगी गर्मी से राहत और कहां होगी मूसलाधार ब#BiharWeather,#MonsoonUpdate,#HeatwaveAlert

‘सरकारी काम बिना ‘ खर्चा ‘ नहीं होता’… टेंडर घोटाले के आरोपी रिशुश्री का बड़ा कबूलनामा, SVU भी रह गई हैरान, जानिए 30 घंटे...

Bihar Tender Scam: बिहार टेंडर घोटाले में आरोपी ठेकेदार रिशुश्री ने SVU की 30 घंटे की पूछताछ में सहयोग नहीं किया। उसने कहा, 'सरकारी काम बिना घूस दिए नहीं होता है।'#BiharTenderScam,#Rishushree,#SVUInvestigation