back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

Bihar Politics: ‘Non-Serious CM’ …Nitish Kumar? कुर्सी कुर्सी कुर्सी कुर्सी जय हे, पढ़िए क्या है मामला

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Patna | Bihar Politics: ‘Non-Serious CM’ …Nitish Kumar? कुर्सी कुर्सी कुर्सी कुर्सी जय हे, पढ़िए क्या है मामला | बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर पोस्टर वार छेड़ दिया है। राबड़ी देवी के आवास के बाहर एक पोस्टर लगाया गया, जिसमें नीतीश कुमार को राष्ट्रगान के बजाय ‘कुर्सी कुर्सी जय हे’ गाते हुए दिखाया गया

- Advertisement -

राबड़ी आवास के बाहर लगा विवादित पोस्टर

पोस्टर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सबसे आगे दिखाया गया है, जबकि उनके पीछे कई अन्य लोग खड़े हैं। पोस्टर में एक लाउडस्पीकर से राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ बज रहा है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसके बजाय ‘कुर्सी कुर्सी कुर्सी जय हे…’ गा रहे हैं। पोस्टर के ऊपर लिखा गया है –
🟥 “The Non-Serious Chief Minister”

- Advertisement -

पहले भी लगा था पोस्टर ‘नायक नहीं, खलनायक हूँ मैं’

इससे पहले राजद कार्यालय के बाहर भी एक पोस्टर लगाया गया था, जिसमें मुख्यमंत्री को ‘नायक नहीं, खलनायक हूँ मैं’ बताया गया था। इस पोस्टर में नीतीश कुमार को कई हाथों वाला दिखाया गया था और लिखा गया था:

- Advertisement -
  • “हां, मैंने किया है महिलाओं का अपमान”

  • “गांधी जी का किया है अपमान”

  • “अब हो गया है राष्ट्रगान का अपमान”

  • “जी हां, मैं हूँ खलनायक”

यह भी पढ़ें:  Patna NEET Case: पटना नीट मामले पर बड़ी कार्रवाई, पूर्व IPS अमिताभ दास को ले गई पुलिस

पोस्टर में भाजपा विधायक हरि भूषण ठाकुर बचौल और जदयू विधायक गोपाल मंडल की भी तस्वीर लगाई गई थी।

राष्ट्रगान रुकवाने के विवाद से जुड़े आरोप

यह विवाद तब शुरू हुआ जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पाटलिपुत्र खेल परिसर में सेपक टाकरा वर्ल्ड कप 2025 के उद्घाटन के दौरान राष्ट्रगान को बीच में रुकवा दिया।

  • नीतीश कुमार ने इशारा किया कि वे पहले स्टेडियम का चक्कर लगाएंगे, फिर राष्ट्रगान होगा।

  • उनके इशारे पर मंत्री विजय चौधरी ने राष्ट्रगान रुकवा दिया।

  • इसके बाद मुख्यमंत्री स्टेडियम का चक्कर लगाकर वापस लौटे, फिर दोबारा राष्ट्रगान बजाया गया।

यह भी पढ़ें:  Bihar Land Registry: बिहार में मार्च के बाद महंगी होगी जमीन की रजिस्ट्री, जानें क्या है नया नियम

हालांकि, राष्ट्रगान के दौरान भी नीतीश कुमार जनता का अभिवादन करते रहे, जिस पर प्रधान सचिव दीपक कुमार ने उन्हें सावधान मुद्रा में खड़े होने का इशारा किया, लेकिन उन्होंने इसे नजरअंदाज कर दिया।

सदन में हंगामा, 22 मिनट में स्थगित हुई कार्यवाही

विपक्ष ने इस मुद्दे को लेकर बिहार विधानसभा में जोरदार हंगामा किया। राजद विधायकों ने ‘नीतीश कुमार राष्ट्रगान का अपमान कर रहे हैं’ का नारा लगाते हुए सदन को बाधित कर दिया, जिसके चलते शुक्रवार को सदन की कार्यवाही महज 22 मिनट में स्थगित करनी पड़ी

यह भी पढ़ें:  भारत जनगणना 2027: देश में जनगणना का बिगुल बजा, जानिए कब से होगी शुरुआत और क्या होंगे 33 सवाल!

📌 बिहार चुनाव से पहले राजद और जदयू के बीच टकराव तेज हो गया है। पोस्टर वार से सियासी हलचल और बढ़ने के आसार हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

क्रिसिल का बंपर डिविडेंड और नतीजों का Stock Market पर असर

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार इन दिनों कंपनियों के तिमाही नतीजों के बवंडर से...

Patna Maha Shivratri: पटना में महाशिवरात्रि पर ऐसी होगी तैयारी, सुरक्षा होगी अभेद्य

Patna Maha Shivratri: शिव भक्तों का सैलाब जब आस्था की गहराइयों में डूबेगा, तब...

Muzaffarpur News: महा शिवरात्रि और होली से पहले मुजफ्फरपुर में हाई अलर्ट, पढ़िए मुस्तैदी

Muzaffarpur News: पर्वों से पहले प्रशासनिक तैयारियां तेजमुजफ्फरपुर में आगामी महाशिवरात्रि और होली पर्व...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें