spot_img

बिहार गौरवान्वित — राष्ट्रपति भवन में सुशील मोदी को मिला मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान, जेस्सी मोदी ने किया ग्रहण

spot_img
- Advertisement -

पटना | बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को उनके आजन्म योगदान के लिए सोमवार को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40


यह सम्मान उनकी धर्मपत्नी जेस्सी सुशील मोदी ने राष्ट्रपति के कर-कमलों से ग्रहण किया।

- Advertisement -

जेस्सी मोदी ने कहा- यह पूरे बिहार का सम्मान

सम्मान ग्रहण करने के बाद जेस्सी मोदी ने भावुक स्वर में कहा,

“यह सम्मान सिर्फ सुशील मोदी का नहीं, बल्कि पूरे बिहार का है। उन्होंने जीवनभर समाज के विभिन्न वर्गों के बीच काम किया, खासकर गरीबों और वंचितों के लिए।”

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि

“यह सम्मान उनके निधन से दुखी लोगों के लिए एक मरहम का काम करेगा और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।”

पांच दशकों के समर्पित सार्वजनिक जीवन का सम्मान

जेस्सी मोदी ने कहा कि

“सुशील मोदी के मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया जाना उनके पांच दशकों के सार्वजनिक एवं राजनीतिक जीवन के समर्पण और सद्कार्यों की पहचान का प्रतीक है।”
उन्होंने इस अवसर पर कहा कि उनका परिवार और भाजपा के लाखों कार्यकर्ता इस सम्मान से गौरवान्वित हैं। उन्होंने कहा,
“सुशील मोदी का संपूर्ण जीवन बिहार के विकास के प्रति समर्पित था।”

परिवार ने जताया आभार

  • जेस्सी मोदी और उनके पुत्र उत्कर्ष तथागत तथा अक्षय अमृतांशु ने

    • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    • गृहमंत्री अमित शाह

    • बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

    • दोनों उपमुख्यमंत्री

    • और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार जायसवाल
      का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें:  अनंत सिंह की बेटी की शादी: 10 बीघे में पंडाल और ईंटों से बन रहा 100 फीट लंबा शाही स्टेज

उन्होंने कहा कि इस सम्मान से भाजपा के लाखों समर्पित कार्यकर्ताओं का आत्मगौरव और अधिक बढ़ेगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Samastipur News समस्तीपुर में धान खरीद पड़ी सुस्त, 1100 से ज्यादा आवेदन के बाद भी किसानों की बढ़ी टेंशन

Samastipur News: समस्तीपुर जिले में धान की सरकारी खरीद बेहद सुस्त चल रही है। 1188 आवेदनों के मुकाबले अब तक सिर्फ 47 किसानों से 108 मीट्रिक टन धान की खरीद हो सकी है।

Sitamarhi News सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर मुख्य पथ पर तेज रफ्तार बाइक ने बालू कारोबारी को रौंदा, मौत

Sitamarhi News: सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर मुख्य पथ पर तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से बालू कारोबारी की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा।

Sitamarhi News बेंगलुरु से घर लौट रहे युवक की हाजीपुर स्टेशन पर ट्रेन हादसे में मौत, परिवार में कोहराम

Sitamarhi News: बेंगलुरु से घर लौट रहे सुरसंड के युवक गुड्डू राइन की हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन हादसे में मौत हो गई। पीएमसीएच में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

Darbhanga Crime | जमीन के लिए खूनी संघर्ष: मां और बड़े भाई पर टेंगारी से हमला, नकदी-जेवरात ले भागे

Jale News: जाले के रेवढ़ा गांव में जमीन बंटवारे के विवाद में छोटे बेटे पर मां और बड़े भाई पर टेंगारी से हमला करने का आरोप है। घर से डेढ़ लाख रुपये और जेवरात भी ले जाने की प्राथमिकी दर्ज