back to top
4 जुलाई, 2024
spot_img

बिहार गौरवान्वित — राष्ट्रपति भवन में सुशील मोदी को मिला मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान, जेस्सी मोदी ने किया ग्रहण

spot_img
Advertisement
Advertisement

पटना | बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को उनके आजन्म योगदान के लिए सोमवार को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया।


यह सम्मान उनकी धर्मपत्नी जेस्सी सुशील मोदी ने राष्ट्रपति के कर-कमलों से ग्रहण किया।

जेस्सी मोदी ने कहा- यह पूरे बिहार का सम्मान

सम्मान ग्रहण करने के बाद जेस्सी मोदी ने भावुक स्वर में कहा,

यह भी पढ़ें:  “Action + Election + Law & Order”| BIHAR में अपराध की उल्टी गिनती! 1268 अपराधियों पर लगेगा CCA-3, 5000+ वांटेड होंगे District Exile

“यह सम्मान सिर्फ सुशील मोदी का नहीं, बल्कि पूरे बिहार का है। उन्होंने जीवनभर समाज के विभिन्न वर्गों के बीच काम किया, खासकर गरीबों और वंचितों के लिए।”

उन्होंने कहा कि

“यह सम्मान उनके निधन से दुखी लोगों के लिए एक मरहम का काम करेगा और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।”

पांच दशकों के समर्पित सार्वजनिक जीवन का सम्मान

जेस्सी मोदी ने कहा कि

सुशील मोदी के मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया जाना उनके पांच दशकों के सार्वजनिक एवं राजनीतिक जीवन के समर्पण और सद्कार्यों की पहचान का प्रतीक है।”
उन्होंने इस अवसर पर कहा कि उनका परिवार और भाजपा के लाखों कार्यकर्ता इस सम्मान से गौरवान्वित हैं। उन्होंने कहा,
“सुशील मोदी का संपूर्ण जीवन बिहार के विकास के प्रति समर्पित था।”

परिवार ने जताया आभार

  • जेस्सी मोदी और उनके पुत्र उत्कर्ष तथागत तथा अक्षय अमृतांशु ने

    • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    • गृहमंत्री अमित शाह

    • बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

    • दोनों उपमुख्यमंत्री

    • और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार जायसवाल
      का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें:  Bihar में रेलवे मंडल के रेल फाटकों पर होमगार्ड जवानों की होगी तैनाती

उन्होंने कहा कि इस सम्मान से भाजपा के लाखों समर्पित कार्यकर्ताओं का आत्मगौरव और अधिक बढ़ेगा।

जरूर पढ़ें

Darbhanga Traffic DSP Rahul Kumar उतरे सड़क पर, लोहिया चौक पर बांटे हेल्मेट, कहा-पहना करो

प्रभास रंजन, दरभंगा ट्रैफिक थाना की ओर से बृहस्पतिवार को साइबर थानाध्यक्ष सह डीएसपी...

कुशेश्वरस्थान में हर घर होगा फॉर्म संग्रह, सेविका-सहायिका को मिला टास्क

कुशेश्वरस्थान पूर्वी (दरभंगा), देशज टाइम्स। आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए विशेष गहन...

Higher Education Reform| राज्यपाल और सीएम नीतीश की राजभवन में मुलाकात, रिजल्ट भी तत्काल, बदले गए इस विश्वविद्यालय के कुलपति, बाकी की बारी जल्द!

CM नीतीश और राज्यपाल की अहम मुलाकात: कुलपति की नियुक्ति पर सीएम-राज्यपाल आमने-सामने? जानिए...

Online Fraud में उड़ गए थे ₹72,000 – Darbhanga Cyber Police Team ने वापस दिलवाया – पढ़िए कैसे हुआ चमत्कार

साइबर ठगी के बाद भी मिला पैसा वापस! दरभंगा पुलिस ने दिलाई 72 हजार...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें