back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

बिहार सरकार में बड़े पैमाने पर डॉक्टरों का ट्रांसर्फर: दरभंगा के DMCH समेत बिहार के कई डॉक्टरों का तबादला,

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिहार सरकार ने सीनियर डाक्‍टरों के तबादले किए हैं। इनमें दरभंगा के DMCH समेत (Bihar transferred many doctors including DMCH of Darbhanga) बिहार ने कई डॉक्टरों का तबादला शामिल है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इन तबादलों की अधिसूचना जारी की गई है। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने आदेश जारी कर उन सभी डाक्‍टरों के नाम सार्वजनिक (Bihar Doctors Transfer List) किए हैं, जिन्‍हें नए अस्‍पताल में योगदान देने को कहा गया है।

- Advertisement -

प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कालेज अस्पतालों में तैनात डाक्टरों के आलावे सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर को भी इधर से उधर किया गया है। इससे दरभंगा का सबसे बड़ा अस्पताल डीएमसीएच भी प्रभावित हुआ है। साथ ही, मुख्यालय में योगदान देकर पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे सामान्य और विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी जिनका चयन उच्चतर शिक्षा के लिए हुआ है, उन्हें विरमित करने का आदेश भी विभाग ने दिया है।

यह भी पढ़ें:  Nishant Kumar News: CM Nitish के बेटे निशांत पर आरोपों का संग्राम, RJD ने कहा - 'मानसिक स्थिति' ठीक नहीं!

वहीं, दूसरी ओर मुख्यालय में योगदान देकर पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे सामान्य व विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी जिनका चयन उच्चतर शिक्षा के लिए हुआ है उन्हें विरमित करने का आदेश जारी कर दिया है। विभाग ने चार डाक्टरों को विरमित किया गया है। सभी डाक्टरों को कहा गया है कि पढ़ाई पूरी करने के बाद स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय में योगदान करेंगे।

आदेश के मुताबिक डा. मधु प्रिया को डीएमसीएच से एसकेएमसीएच में पदस्थापित किया गया है। एसकेएमसीएच में स्त्री रोग एवं प्रसव विभाग में पदस्थापित डा. भारती कुमारी को डीएमसीएच भेजा गया है। डॉ. स्वाति को एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर से पीएमसीएच पटना भेज दिया गया है। डॉ. सुभाषिनी जो कि पीएमसीएच में पदस्थापित थी उन्हें एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर भेजा गया है।

राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल बेतिया में टीबी एवं चेस्ट विभाग के डा. अखिलेश कुमार को पीएमसीएच, फार्माकोलाजी विभाग के पीएमसीएच में तैनात डॉ. कुमार मयंक को एसकेएमसी मुजफ्फरपुर भेजा गया है।

डॉ. प्रज्ञा सुमन जो कि जननायक कर्पूरी ठाकुर चिकित्सा महाविद्यालय मधेपुरा में थी उन्हें एसकेएमसी मुजफ्फरपुर, डॉ. विजय शेखर कुमार को बेतिया से मधेपुरा और सीएचसी फुलवारीशरीफ से डॉ. राजीव कुमार को पीएमसीएच के औषधि विभाग व डॉ. सोनल को एनएमसीएच भेजा गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

T20 वर्ल्ड कप: भारत-पाक महामुकाबले से पहले, सलमान आगा ने खोला हैंडशेक विवाद का राज!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों, दिल थाम कर बैठिए! वो लम्हा आ गया है...

2026 में आ रही हैं धमाकेदार Mahindra SUV, थार से लेकर इलेक्ट्रिक गाड़ियां तक!

Mahindra SUV: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी दमदार पहचान रखने वाली महिंद्रा एंड महिंद्रा...

Siwan News: जब सीवान जंक्शन पर यात्रियों को सुनाई दी भोजपुरी गाने की ‘अटपटी धुन’, LED स्क्रीन पर ये क्या!

Siwan News: जीवन की रफ्तार जब पटरी पर सरपट भाग रही हो, तब अचानक...

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान महामुकाबले पर बारिश का खतरा!

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा महामुकाबला, भारत और पाकिस्तान...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें