spot_img

Bihar Weather Alert: 80 KM की रफ्तार से तूफान, 20 जिलों में Alert, दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर

spot_img
- Advertisement -

Bihar Weather Alert, Patna | मौसम का मिजाज पूरी तरह से बिगड़ चुका है। सोमवार को पटना, सिवान, सारण, जहानाबाद सहित कई जिलों में दोपहर के बाद तेज हवाओं और झमाझम बारिश ने कहर बरपाया। कई इलाकों में काले बादल छा गए जिससे दिन में ही रात जैसा अंधेरा हो गया। बिजली चमकने, तेज हवा चलने और लगातार बारिश की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ गई।

- Advertisement -

50-80 किमी/घंटे की रफ्तार से हवा, कई जिलों में Orange Alert

मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार के लिए भागलपुर, मुंगेर, जमुई, बांका और खगड़िया जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 50 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने, मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना है।

- Advertisement -

20 जिलों में येलो अलर्ट: पटना, वैशाली, समस्तीपुर, नालंदा, नवादा, लखीसराय, जहानाबाद, अररिया, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार समेत 20 जिलों में हल्की बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी गई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार पुलिस में हड़कंप! एक साथ 109 पुलिसकर्मियों का तबादला, अब इन जिलों में करेंगे ड्यूटी | देखें पूरी लिस्ट

फसलें बर्बाद, किसानों की मेहनत पर पानी फिरा

सोमवार को पटना, बिक्रम, मनेर, बिहटा, पालीगंज और सारण, रोहतास सहित कई जिलों में हुई बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

  • गेहूं, मक्का और दलहन की फसलें तबाह

  • आम के टिकोले झड़ गए

  • तरबूज, खीरा, ककड़ी की फसल भी खराब

  • जलालपुर, दरियापुर, अमनौर में 80% गेहूं की कटाई नहीं हो सकी

यह भी पढ़ें:  शिक्षा विभाग का अल्टीमेटम! बिहार की 2352 योजनाएं दिवाली तक पूरी करें, नहीं तो खैर नहीं

पटनावासियों को दिन में जलानी पड़ी हेडलाइट

पटना के गांधी मैदान, कंकड़बाग, कदमकुआं, नेहरू पथ में बारिश के कारण जलजमाव हो गया। हालात ऐसे हो गए कि लोगों को दिन में भी वाहनों की हेडलाइट जलानी पड़ी।


Red Alert जारी: पटना समेत 4 जिलों में विशेष सतर्कता

सोमवार को पटना, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और वैशाली को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया था। इन जिलों में अगले 24 घंटों में भी मौसम बिगड़ा रहने के आसार हैं।


16 अप्रैल को दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर

मौसम विभाग ने बताया कि 16 अप्रैल से हिमालयी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा, जिससे बिहार के मौसम में गरज-तड़क और बारिश का दौर जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें:  4 साल बाद टीम इंडिया में लौटे भुवी! अर्शदीप की चोट ने खोल दी किस्मत | वेस्टइंडीज के खिलाफ़ खेलेंगे पांचवां टी20

24 घंटे में कहां-कितनी बारिश हुई?

जिला वर्षा (मिमी)
कुचायकोट (गोपालगंज) 38.6
दरौंदा (सिवान) 30.4
बगहा 28.4
पूर्णिया 10.5
बिक्रमगंज (रोहतास) 5.5

प्रमुख शहरों का तापमान (13 अप्रैल)

शहर अधिकतम न्यूनतम
पटना 34.2°C 23.7°C
गया 36.6°C 21.6°C
भागलपुर 33.3°C 22.6°C
मुजफ्फरपुर 33.6°C 23.3°C

लोगों से अपील: सावधानी बरतें, घर में रहें सुरक्षित

मौसम विभाग ने बिजली गिरने, तेज हवा और भारी बारिश को देखते हुए लोगों से अपील की है कि बिजली के खंभों, पेड़ों और खुले मैदान से दूर रहें और जरूरत न हो तो घर से बाहर न निकलें।


Bihar Weather Updates

आने वाले दिनों में हर अपडेट के लिए DeshajTimes.com से जुड़े रहें। यदि आप किसान हैं या ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं, तो मौसम से जुड़ी खबरें सबसे पहले जानने के लिए हमारी वेबसाइट को बुकमार्क करें।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अंधविश्वास की भेंट चढ़ी रूपा : जमुई में बच्चे की मौत पर महिला की पीट-पीटकर हत्या|कहा – तुम डायन हो |झाड़ी में मिली अर्धनग्न...

Jamui Murder: जमुई में अंधविश्वास के चलते 45 वर्षीय रूपा मांझी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। एक बच्चे की मौत के बाद उन्हें डायन बताया गया था। पुलिस को अर्धनग्न शव झाड़ी में मि #JamuiNews,#BiharCrime,#Superstition

Darbhanga LNMU मिथिला विश्वविद्यालय में शिक्षा का विस्तार! छात्रों को मिला बड़ा तोहफा, अब इन विषयों में भी कर सकेंगे PG | पढ़िए –...

Bihar LNMU: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा में अब छात्रों को 7 नए विषयों में स्नातकोत्तर की पढ़ाई का मौका मिलेगा। सिंडिकेट की बैठक में यह अहम फैसला लिया गया। #BiharLNMU,#DarbhangaUniversity,#EducationBihar

भागलपुर बियाडा घाट पर खूनी झड़प! 15 बोरी चावल के लिए यात्री को बेरहमी से पीटा, कुंडल तक छीना

Bhagalpur Biyada Ghat: भागलपुर के बियाडा घाट पर स्टीमर कर्मियों ने 15 बोरी चावल को लेकर एक यात्री कुणाल कुमार को बेरहमी से पीटा। इस घटना ने घाट पर यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल ख #BhagalpurNews,#BiyadaGhat,#PassengerSafety

बड़ी खबर! जनगणना 2027 के नियमों में बदलाव, अब ये लोग भी गिनेंगे आबादी | शिक्षक – बैंककर्मी समेत 12 तरह के लोग शामिल

Bihar Census: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बिहार समेत पूरे देश के लिए जनगणना (संशोधन) नियम- 2026 अधिसूचित किए हैं। अब सरकारी, निजी स्कूल के कर्मचारी, बैंक क्लर्क और सार्वजनिक उपक #BiharCensus,#Census2027,#HomeMinistry