पटना। पटना मौसम विभाग के अनुसार, मकर संक्रांति (14 और 15 जनवरी) के दिन बिहार में कड़ाके की ठंड या शीतलहर जैसी स्थिति नहीं रहेगी। हालांकि, सुबह के समय राज्य में मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना है।
Darbhanga के मदरसा में ‘ …भीख मांगती हिंदू लड़की, फिर? देखें VIDEO
View this post on Instagram
कोहरे को लेकर अलर्ट
- मंगलवार की सुबह:
- पश्चिमी और उत्तर-मध्य बिहार में घना कोहरा।
- अन्य जिलों में सामान्य से मध्यम कोहरा।
- येलो अलर्ट जारी:
- बक्सर, भोजपुर, छपरा, सीवान, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर और समस्तीपुर।
अगले 5 दिन का पूर्वानुमान
- न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।
- पिछले 24 घंटों में उच्चतम तापमान में 2-4 डिग्री का इजाफा हुआ है।
इन जिलों में जारी हुआ येलो अलर्ट (14 जनवरी)
25 जिलों में कोहरा और ठंड को लेकर सतर्कता बरतें:
- पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और अरवल।
पटना में स्कूल बंद
ठंड को देखते हुए पटना डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने आदेश जारी किया है:
- 8वीं कक्षा तक के सरकारी और निजी स्कूल 15 जनवरी तक बंद।
- सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।
- 8वीं से ऊपर की कक्षाएं सुबह 9:00 बजे से अपराह्न 3:30 बजे तक चलेंगी।
- बोर्ड परीक्षा से संबंधित शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित नहीं होंगी।