spot_img

Bihar Weather Update: अगले तीन दिन तपती धूप और भीषण गर्मी, जानें आपके शहर का हाल

spot_img
- Advertisement -

Patna | बिहार में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। दोपहर होते ही तेज धूप और मंद-मंद पछुआ हवा से लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले तीन दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी का पूर्वानुमान जताया है। फिलहाल, प्री-मानसून बारिश की कोई संभावना नहीं है।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

तापमान में और वृद्धि की संभावना

➡ अधिकतम तापमान में अगले 3 दिनों में 2-3°C की बढ़ोतरी होगी।
➡ न्यूनतम तापमान में 1-3°C की वृद्धि होगी।
➡ मौसम शुष्क रहेगा, तेज धूप और गर्मी जारी रहेगी।

- Advertisement -

क्या कहता है मौसम विज्ञान केंद्र?

पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक कुमार गौरव के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ पश्चिम ईरान के पास चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में बना हुआ है। इसके साथ ही ट्रफ लाइन गुजर रही है, जिससे बिहार में शुष्क मौसम बना रहेगा और तेज धूप के कारण तापमान बढ़ेगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Patna Encounter | पटना में अल सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ ! 3 खूंखार अपराधी मारे गए | SHO को भी लगी गोली

आज का मौसम पूर्वानुमान (12 मार्च 2025)

✔ उत्तर-पूर्वी बिहार (पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा) – आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।
✔ शेष बिहार (पटना, गया, औरंगाबाद, जमुई, बक्सर, भोजपुर, नवादा आदि) – आसमान साफ रहेगा।
✔ अधिकतम तापमान: 34-36°C (सामान्य से अधिक)।
✔ हवा: हल्की से मध्यम गति की पछुआ हवा चलेगी।

यह भी पढ़ें:  पटना में 'जुगनू हाट' की धूम, बावनबूटी साड़ी-दुपट्टे देख खरीदने को टूट पड़े लोग!

बिहार के प्रमुख शहरों का तापमान और वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI)

जिलाअधिकतम ताप. (°C)न्यूनतम ताप. (°C)AQI
पटना31.719.5256
मुजफ्फरपुर30.419.5200
गया32.415139
पूर्णिया31.617.5264
भागलपुर3118226
पश्चिम चंपारण30.815.2157
बक्सर3416.4136
डेहरी3314211
यह भी पढ़ें:  Bihar Politics | बिहार NDA में सब ठीक? 'पांच पांडव' एकजुट, पर MLC नतीजों ने बढ़ाई बेचैनी! | पढ़िए - 'आपसी खींचतान उबाल पर'

तापमान के आंकड़े (11 मार्च 2025)

🔹 बिहार में 11 मार्च को तापमान में वृद्धि देखी गई।
🔹 सबसे गर्म स्थान: बक्सर (34.5°C)
🔹 सबसे ठंडा स्थान: पूसा (14.4°C न्यूनतम तापमान)
🔹 सबसे अधिक न्यूनतम तापमान: खगड़िया (21.3°C)

लोगों के लिए जरूरी सलाह

✅ दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक बाहर निकलने से बचें।
✅ हल्के और सूती कपड़े पहनें।
✅ पर्याप्त मात्रा में पानी और ठंडे पेय पदार्थ लें।
✅ गर्मी से बचने के लिए छतरी या टोपी का इस्तेमाल करें।

➡ बिहार में गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और गर्मी से बचने के लिए सावधानियां बरतने की जरूरत है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सारण में दारोगा का युवक ने कॉलर पकड़ा | हाथापाई, फाड़ी वर्दी ! पहलेजा घाट पर हुआ बवाल, क्यों बेखौफ हुए अपराधी?

Bihar Police: सारण के पहलेजा घाट पर रुपये के लेनदेन के विवाद में एक युवक ने गश्ती पुलिस के दारोगा का कॉलर पकड़कर वर्दी फाड़ दी। बिहार पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है,#BiharPolice,#SaranCrime,#PahlejaGhat

पंजाब कर्मभूमि एक्सप्रेस बनीं बर्निंग ट्रेन|चलती ट्रेन में भीषण आग! जलकर खाक हुए 4 डिब्बे, दिवाली से पहले हादसा | या साज़िश?

Karmabhoomi Express Fire: पंजाब में शुक्रवार को Karmabhoomi Express में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। ट्रेन के 4 डिब्बे जलकर खाक हो गए, लेकिन रेलवे की त्वरित कार्रवाई से हजारों यात्री स#KarmabhoomiExpress,#TrainFire,#PunjabNews

Darbhanga News| दरभंगा कमलजट्टी देवी मंदिर में पूजा कर रहा था शख्स, अचानक लगा जोरदार करंट! तड़प-तड़पकर हुई मौत, जाले में पसरा मातम

Jale News: जाले में कमलजट्टी देवी मंदिर में पूजा के बाद मोटर पंप बंद करते समय 50 वर्षीय श्रद्धालु दिनेश यादव की बिजली करंट लगने से मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव#JaleNews,#BiharTragedy,#ElectricShock

Madhubani Education मधुबनी की बेटियों को मुफ्त शिक्षा का तोहफा! 1604 सीटों पर नामांकन शुरू, जानें कैसे करें आवेदन

Bihar OBC School Admission: बिहार सरकार ने पिछड़े और अति पिछड़े वर्ग की छात्राओं के लिए 39 आवासीय विद्यालयों में 1604 सीटों पर मुफ्त शिक्षा और आवास का अवसर दिया है। आवेदन 5 नवंबर 2026 से श#BiharOBCGirls,#FreeEducationBihar,#BiharSchoolAdmission