spot_img

Bihar Weather: जानिए 24 जनवरी तक के मौसम का हाल, मकर पच्चीस, चिल्ला जाड़ा दिन चालीस

spot_img
- Advertisement -

पटना। Bihar Weather: जानिए 24 जनवरी तक के मौसम का हाल, मकर पच्चीस, चिल्ला जाड़ा दिन चालीस…हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बीच शनिवार को पटना, गया, सारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भागलपुर, पूर्णिया, कोसी और मुंगेर प्रमंडल के जिलों में सूर्यदेव के दर्शन से लोगों ने राहत की सांस ली। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई, और लोग रजाई-कंबल छोड़कर धूप का आनंद लेते नजर आए।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

पिछले 24 घंटे में बिहार के रोहतास जिले में सबसे ज्यादा ठंड रही, जहां न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। वहीं, राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, सर्द पछुआ हवाओं के कारण ठंड का असर अब भी बना हुआ है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार शिक्षा विभाग में भूचाल! 10 DEO और 9 DPO का तबादला, 34 करोड़ के घोटाले से कनेक्शन?

19 से 24 जनवरी तक शुष्क रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार, 18 से 24 जनवरी तक पूरे बिहार में मौसम शुष्क रहेगा।

- Advertisement -
  • घना कोहरा: हिमालय के नजदीकी जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
  • हल्का कोहरा: पटना समेत अन्य जिलों में सुबह हल्का कोहरा देखने को मिलेगा।
यह भी पढ़ें:  Bihar Chhath Train छठ पर चंडीगढ़ से पटना और पूर्णिया के लिए 'फेस्टिवल स्पेशल'! | घर आने के लिए बिहारियों की बल्ले-बल्ले!

तापमान का पूर्वानुमान:

  • अधिकतम तापमान: 20-22 डिग्री सेल्सियस।
  • न्यूनतम तापमान: 8-10 डिग्री सेल्सियस।

रोहतास में सबसे ज्यादा ठंड, सात डिग्री पर पहुंचा पारा

मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे में बिहार के अलग-अलग जिलों में न्यूनतम तापमान इस प्रकार रिकॉर्ड किया गया:

  • रोहतास (डेहरी): 7 डिग्री
  • मोतिहारी: 8 डिग्री
  • छपरा: 9.3 डिग्री
  • गोपालगंज: 9.6 डिग्री
  • बक्सर: 9.8 डिग्री
  • समस्तीपुर: 9.2 डिग्री
  • भागलपुर: 12.2 डिग्री
  • गया: 11.1 डिग्री
  • मुजफ्फरपुर: 11.2 डिग्री
  • पूर्णिया: 11.9 डिग्री
  • पटना: 12.8 डिग्री
यह भी पढ़ें:  बिहार के शिक्षकों को बंपर खुशी! दीपावली-छठ से पहले आएगी सैलरी, देरी पर अफसरों की खैर नहीं

लोगों ने ली राहत की सांस

लंबे समय से ठंड और कोहरे की मार झेल रहे लोगों को धूप निकलने से थोड़ी राहत मिली है। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि सर्द पछुआ हवाओं की वजह से ठंड का प्रभाव अब भी महसूस होगा।

“आगामी दिनों में तापमान में मामूली बढ़ोतरी होगी, लेकिन ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन बनी रहेगी,” मौसम विभाग ने बताया।


सुझाव:

  • सुबह और रात के समय गर्म कपड़े पहनें।
  • कोहरे के दौरान वाहन चलाते समय सतर्क रहें।
  • बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Legislature Session |बिहार में 5 दिन होगी सियासी हलचल! विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से शुरू, बड़े फैसले संभव | पढ़िए –...

Bihar Legislature Session: बिहार में 30 नवंबर से विधानमंडल का शीतकालीन सत्र शुरू होगा, जो 4 दिसंबर तक चलेगा। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने इस पांच दिवसीय सत्र को आहूत किया है#BiharPolitics,#WinterSession,#PatnaNews

India Vs New Zealand | वेलिंग्टन में बारिश बनी टीम इंडिया की ‘संकटमोचक’, न्यूजीलैंड को रोमांचक मैच में 4 रन से धोया

India Vs New Zealand: वेलिंग्टन में खेले गए रोमांचक वनडे मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को DLS मेथड से 4 रन से हरा दिया। बारिश ने टीम इंडिया को हार से बचाया, जिससे सीरीज में 2-0 की ब#IndiaVsNewZealand,#CricketNews,#TeamIndia

Darbhanga – Jale Health News | रतनपुर वालों की हुई बल्ले-बल्ले! अब सोमवार-गुरुवार डॉक्टर देखेंगे मरीज, जाले में शुरू हुई बड़ी सुविधा

Jale Health News: जाले के रतनपुर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी की तैनाती कर दी गई है। अब सप्ताह में दो दिन सोमवार और गुरुवार को ओपीडी सहित सभी स्वास्थ्य#JaleHealth,#RatanpurNews,#BiharHealth

Bhagalpur News| 20 साल की उम्र में पायलट बनी बिहार की बेटी! दिल्ली में मिली चुनौती, फिर भी नहीं हारी हिम्मत

Bihar Cadet Pilot: भागलपुर की 20 वर्षीय वंशिका विराज ने इंडिगो में कैडेट पायलट बनकर बिहार का नाम रोशन किया है। पांच राउंड की कड़ी चयन प्रक्रिया और दिल्ली में मिली चुनौतियों के बाव#BiharNews,#VanshikaViraj,#IndigoPilot