back to top
2 जुलाई, 2024
spot_img

Bihar Weather: Patna समेत पूरे प्रदेश में आज से बारिश का ALERT, पड़ेगी कड़ाके की ठंड

spot_img
Advertisement
Advertisement

पटना। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर बिहार के मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं के रूप में पहुंच रहा है। मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिनों में चार डिग्री तापमान गिरने की संभावना जताई है। राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मध्यम स्तर का कोहरा छाने और ठंड बढ़ने के आसार हैं।


पश्चिमी विक्षोभ से ठंड होगी और कड़ाके की

मौसम विभाग के मुताबिक:

  • 6 जनवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है।
  • इसके बाद बिहार में ठंड और अधिक बढ़ जाएगी।
  • फिलहाल रविवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान सहरसा में 8.3 डिग्री सेल्सियस और सबसे अधिक अधिकतम तापमान गया में 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें:  Nitish Kumar Cabinet Meeting Decisions :नीतीश कैबिनेट की बैठक में 24 एजेंडों को मंजूरी, Bihar में दिखेगा 'Ayodhya', आएगा Green Revolution

पटना और अन्य जिलों का तापमान

  • पटना: न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस, अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस।
  • हल्की से मध्यम बारिश की संभावना: बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद।

जनवरी के पहले सप्ताह में ठंड बढ़ेगी

  • 31 दिसंबर तक तापमान स्थिर रहेगा।
  • इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी।
  • अभी न्यूनतम तापमान अधिकांश जिलों में 9 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।
  • ठंड तब मानी जाती है, जब तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाए।
यह भी पढ़ें:  Madhubani, Saharsa, Munger अब बनेगा AirWorthy, सीधी विमान, खिलेंगे अरमान, भरेंगे उड़ान, 150 करोड़ मंजूर!

किसानों के लिए सलाह

मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि:

  • खुले स्थान पर रखी फसल को सुरक्षित स्थान पर भंडारण करें।
  • बारिश और नमी से फसल का बचाव करें।

कोहरा और ठंड से सतर्क रहें

मौसम विभाग ने बिहारवासियों को आगामी दिनों में बढ़ती ठंड और कोहरे से सतर्क रहने की सलाह दी है। तापमान में गिरावट और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जनवरी के पहले सप्ताह में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।

जरूर पढ़ें

Akasa Air Darbhanga| Darbhanga से Mumbai की सीधी उड़ान शुरू, ₹ किराया जानकर हो जाएंगें हैरान,रोजाना उड़ान

मिथिला का ऐतिहासिक पल: दरभंगा से मुंबई की सीधी उड़ान शुरू, किराया सिर्फ ₹5000!अब...

Muzaffarpur के कटरा-शिवदासपुर में कचरों का होगा उठाव, Solid और liquid Waste Management की बड़ी पहल

मुजफ्फरपुर/कटरा प्रखंड के शिवदासपुर पंचायत में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन (Solid & Liquid...

Darbhanga Judge Farewell | सेवानिवृत्त प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनोद तिवारी को न्याय मंडल ने दी भावभीनी विदाई

दरभंगा न्यायिक सेवा में वर्षों की सेवा देने के बाद प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश...

Sakatpur Firing Case Solved | – 48 घंटे में केस खल्लास, वाह! Darbhanga Police, 4 आरोपी सलाखों के पीछे, ये थी गोली चलने की वजह?

दरभंगा ब्रेकिंग: गोलीकांड के 48 घंटे में पुलिस ने किए सारे आरोपी गिरफ्तार –...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें