spot_img

Bihar Weather Today: इन 4 जिलों में वज्रपात और तेज आंधी का Alert, प्री-मानसून बारिश में 177% की बढ़ोतरी — जानें आपके जिले का मौसम अपडेट

spot_img
- Advertisement -

Bihar Weather Today, Patna | बिहार में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। जहां कई जिलों में तापमान बढ़ने से भीषण गर्मी (Heatwave) महसूस हो रही है, वहीं कुछ इलाकों में बारिश (Rain), वज्रपात (Lightning) और तेज हवाओं (Strong Winds) ने लोगों को चौंका दिया है।

- Advertisement -

इन जिलों में वज्रपात और तेज हवा का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि आज रविवार को सुपौल, अररिया, किशनगंज और पूर्णिया जिलों में वज्रपात और तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है। इन जिलों के एक-दो स्थानों पर 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है, साथ ही मेघगर्जन और ठनका गिरने की संभावना है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

- Advertisement -

11 जिलों में हुई बारिश, जमुई में सर्वाधिक रिकॉर्ड

शनिवार को 11 जिलों में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। जमुई में सर्वाधिक 23.4 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। वहीं तेज धूप के कारण राज्य के अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar DTO Promotion: परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल, 17 ADTO और MVI बने DTO, जारी हुई अधिसूचना

प्रदेश का सबसे गर्म और सबसे ठंडा शहर

  • सबसे गर्म शहर रहा डेहरी, जहां तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

  • सबसे ठंडा शहर रहा शेखपुरा, जहां न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

  • पटना में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 33.4 डिग्री दर्ज किया गया, जिसमें क्रमशः 3.7 डिग्री और 1.8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Liquor Ban: शराब कंपनियों के चंदे पर RJD-JDU में घमासान, जानें किसने क्या कहा

प्री-मानसून बारिश में 177% अधिक वर्षा

इस बार बिहार में प्री-मानसून अवधि के दौरान सामान्य से 177 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है, जो एक सकारात्मक संकेत है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: दरभंगा इलोपमेंट, 26 साल की बहू 55 साल के ससुर संग फरार, पति ने रखी अनोखी शर्त! पढ़िए ‘सरदार जी’ की प्रेम...

दरभंगा इलोपमेंट: बिहार से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने समाज और...

Bhagalpur News: नवगछिया में Mass Marriage 25 जोड़ों का होगा भव्य निःशुल्क सामूहिक विवाह, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर भी

Mass Marriage: बिहार के नवगछिया में एक बार फिर मानवता और समाज सेवा का...

Bihar Train News: बिहार के यात्रियों को बड़ी सौगात, रेलवे ने कोलकाता और दरभंगा के लिए दिया डबल तोहफा

Bihar Train News: अगर आप बिहार से यात्रा करने की सोच रहे हैं, तो...

Katihar News: कटिहार-मनिहारी पथ पर ट्रक ने बाइक सवारों को रौदा, 3 की मौत

Katihar Road Accident: कटिहार में मंगलवार का दिन तीन परिवारों के लिए मातम लेकर...