back to top
8 नवम्बर, 2024
spot_img

Bihar Weather Today : गरज-तड़ाक, तेज हवाएं और बारिश से फसलों पर खतरा

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

Patna । Bihar Weather Today : गरज-तड़ाक, तेज हवाएं और बारिश से फसलों पर खतरा | पछुआ हवाओं के प्रभाव से बिहार का मौसम सामान्य और शुष्क बना रहेगा। हालांकि, मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने गोपालगंज, बक्सर, कैमूर और रोहतास जिलों में गरज-तड़क के साथ हल्की वर्षा की संभावना जताई है। इन जिलों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पटना में बादल, लेकिन तापमान स्थिर

  • राजधानी पटना और आसपास के इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

  • कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है।

  • अगले 72 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

  • न्यूनतम तापमान 1 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है।

खगड़िया और गोपालगंज सबसे गर्म

  • खगड़िया और गोपालगंज का अधिकतम तापमान 37.5°C दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा।

  • पटना का अधिकतम तापमान 34.7°C और न्यूनतम 21.2°C रहा।

  • अधिकतम तापमान 33.6°C से 38.9°C के बीच रिकॉर्ड किया गया।

प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

शहरअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
पटना34.721.2
गया37.021.0
भागलपुर36.619.2
मुजफ्फरपुर34.719.0

किसानों में चिंता: गेहूं और नकदी फसलों पर असर

  • बादलों के कारण किसानों में चिंता बढ़ी क्योंकि गेहूं की कटाई शुरू हो चुकी है।

  • मौसम में बदलाव से ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है, जिससे फसलों को नुकसान हो सकता है।

  • परवल, करेला, भिंडी, लौकी, तरबूज, खीरा, ककड़ी जैसी नकदी फसलें प्रभावित हो सकती हैं, जिससे हरी सब्जियों के दाम बढ़ने की आशंका है।

आगे क्या?

  • मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 3 अप्रैल तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है।

  • येलो अलर्ट वाले जिलों में सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

  • किसानों को फसलों को सुरक्षित रखने के उपाय करने की सलाह दी गई है।

जरूर पढ़ें

Darbhanga में घर-घर पहुंचेगा न्याय! 09 नवंबर को आप बनेंगे नि:शुल्क विधिक जागरूक, डोर-टू-डोर

दरभंगा | 09 नवम्बर को नि:शुल्क विधिक सहायता के लिए डोर-टू-डोर अभियान, जरूरतमंदों को...

Darbhanga में वामपंथ का सितारा नहीं रहा, मिट्टी की ढे़र से टकराई बाइक, वाहन ने कुचला, CPI (ML) के शीर्ष जिला नेता Manoj Yadav...

दरभंगाा के बिरौल थाना क्षेत्र से बड़ी खबर आ रही है। ऐन चुनावी मौसम...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें