back to top
17 अगस्त, 2024
spot_img

Bihar Weather: बिहार में दो दिनों तक आंधी-बारिश का अलर्ट, मगर…मानसून का कीजिए अभी 21 दिनों का इंतजार

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

बिहार में फिलहाल हो रही बारिश प्री मानसून की है। मानसून के अभी बिहार पहुंचने के लिए दो से तीन हफ्तों का इंतजार करना पड़ सकता है। वैसे, बिहार में दो दिनों तक आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आंधी की गति 30 से 40 किलोमीटर रहने की संभावना है।

राजधानी पटना समेत बिहार के अधिकांश जिलों में रविवार को प्री-मानसून बारिश हुई है। इस दौरान तेज आंधी चलने के साथ ओले भी गिरे हैं। कई जगह आकाशीय बिजली भी गिरी है। इस दौरान कहीं पेड़ तो कहीं बिजली के पोल उखड़ गए। सीतामढ़ी और बेतिया में सुबह से तेज आंधी के साथ बारिश हुई। औरंगाबाद के कई इलाकों में बारिश के साथ ओले गिरे हैं। बिहार में दो दिन के लिए आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मध्य जून के बाद प्रदेश में मानसून की बारिश शुरू हो जाएगी। इस वर्ष प्रदेश में मानसून के दौरान अच्छी बारिश होने के आसार हैं। प्रदेश में मानसून बंगाल की खाड़ी के रास्ते प्रवेश करेगा। मानसून की बारिश होने से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिल सकती है। आशंका है, आंधी की गति 30 से 40 किलोमीटर रहने की संभावना है। प्रदेश के उत्तरी भाग में तेज बारिश के आसार हैं। वहीं, सीमावर्ती जिलों में सबसे ज्यादा बारिश हो सकती है।वर्तमान में प्री मानसून के कारण मौसम में उतार-चढ़ावा जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें:  मुफ्त ज़मीन और दोगुना पैकेज! Bihar में लगाइए उद्योग – पाओ डबल लाभ@दोगुना सब्सिडी और जीएसटी –CM Nitish का नया निवेशकों के लिए औद्योगिक पैकेज- खुला खजाना – मिलेगा विशेष पैकेज

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी संजय कुमार का कहना है कि वर्तमान में राजस्थान से असम तक एक ट्रफ लाइन गुजर रही है। उसी के कारण प्रदेश के उत्तरी भाग में तेज बारिश के आसार है। खासकर सीमावर्ती जिलों में ज्यादा बारिश होगी। बिहार में फिलहाल हो रही बारिश प्री मानसून की है। मानसून के अभी बिहार पहुंचने के लिए दो से तीन हफ्तों का इंतजार करना पड़ सकता है।

शनिवार को 24 घंटे में उत्तर पूर्व भागों के अनेक स्थानों एवं उत्तर पश्चिम उत्तर मध्य दक्षिण पूर्व भाग के एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई है। पटना में भी रात में पूरी रात गरज और चमक के साथ हल्की बारिश हुई। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के संजय कुमार का कहना है कि राजस्थान से असम तक एक ट्रफ लाइन गुजर रही है। इसलिए प्रदेश के उत्तरी भाग में तेज बारिश के आसार हैं। खासकर सीमावर्ती जिलों में ज्यादा बारिश होगी। बिहार में फिलहाल हो रही बारिश प्री मानसून की है। मानसून के अभी बिहार पहुंचने के लिए दो से तीन हफ्तों का इंतजार करना पड़ सकता है।

जरूर पढ़ें

बाइक चोरों का आतंक! सुबह पूजा और शाम सब्ज़ी – दोनों वक्त चोर सक्रिय! गौतमाश्रम और ब्रह्मपुर से 2 बाइकें 1 ही दिन गायब

जाले और कमतौल समेत आसपास के क्षेत्रों में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाएं एक गंभीर चिंता...

रजा चौक पर क्यों भड़की भीड़? आपत्तिजनक तख्तियां, पिटाई-कार्रवाई का क्या है सच? पढ़िए भरवाड़ा में बवाल!

स्वतंत्रता दिवस पर दरभंगा के सिंहवाड़ा प्रखंड के भरवाड़ा में बवाल! रजा चौक पर...

Darbhanga में किशोर का अपहरण! कार से उठाया,मांगी 30 लाख फिरौती… मोबाइल ऑन-ऑफ, मगर ये सोनकी पुलिस है…

दरभंगा में 30 लाख के लिए 16 वर्षीय किशोर का अपहरण! पुलिस ने सकुशल...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें