spot_img

कल 25 जुलाई से संपूर्ण बिहार मनाएगा बिजली महोत्सव, 30 जुलाई तक उज्ज्वल भारत, उज्ज्वल भविष्य-पावर@ 2047 थीम से होगा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

spot_img
- Advertisement -

टना, देशज टाइम्स न्यूज। आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत बिहार के सभी 38 जिलों में दिनांक 25 जुलाई से 30 जुलाई 2022 तक चलने वाले बिजली महोत्सव के तहत “उज्ज्वल भारत,उज्ज्वल भविष्य-पावर@ 2047″ कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार से किया (Bihar will celebrate electricity festival) जाएगा।

- Advertisement -

इसी क्रम में, पटना जिले में इस कार्यक्रम के आयोजन हेतु अधिवेशन भवन एवं बिहार म्यूज़ियम को आयोजन स्थल के तौर पर चयनित किया गया है, जिसमें दिनांक 26 जुलाई व 27 जुलाई 2022 को इन दोनों स्थलों पर बिजली महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में अन्य गणमान्य अतिथियों के अलावा, बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री, नितिन नबीन और युवा, कला एवं संस्कृति मंत्री, डॉ.आलोक रंजन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

- Advertisement -

कार्यक्रम में केंद्र एवं राज्य द्वारा विद्युत तथा नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्रों में किए गए विभिन्न उपलब्धियों को जनता के लिये प्रदर्शित किया जाएगा तथा वर्ष 2047 जब हम अपनी आजादी के 100 वर्ष पूर्ण कर रहे होंगे, के लिये इन क्षेत्रों में भारत के दृष्टिकोण को भी प्रदर्शित करेगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर! बिहार में अब रेफरल के नाम पर नहीं भटकेगा कोई मरीज, CM Samrat ने उठाया कड़ा कदम | 15 अगस्त से रेफरल पर पूरी तरह रोक

कार्यक्रम के दौरान भारत सरकार के विद्युत मंत्रलाय व राज्य सरकार के ऊर्जा विभाग से सम्बन्धित योजनाओं/कार्यक्रमों के प्रस्तुतीकरण, प्रदर्शनी के साथ ऊर्जा संबंधी योजनाओं पर आधारित लघु फिल्मों के वीडियो आदि का भी प्रदर्शन किया जायेगा। इस दौरान प्रतिभागी लाभार्थी से केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा कार्यान्वित विभिन्न योजनाओं व लक्ष्यों पर भी सभी की राय लिए जाने का प्रयास किया जाएगा ।

यह भी पढ़ें:  चौंकाने वाला आंकड़ा! बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ महिलाएं क्यों बन रही हैं आवाज़? जानिए - महानिदेशक जितेंद्र सिंह गंगवार ने क्या कहा!

30 जुलाई को इस कार्यक्रम का भव्य समापन प्रधानमंत्री मोदी की ओर से देश में कार्यान्वित विद्युत क्षेत्र के विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया जाना प्रस्तावित है। इसमें पटना जिले के स्मार्ट मीटर के लाभार्थियों भी शामिल हैं।
केन्द्रीय विद्युत मंत्रलाय ने इस कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संचालन के लिए एनटीपीसी पूर्वी क्षेत्र-1 पटना के कार्यकारी निदेशक, सीतल कुमार को बिहार के लिए राज्य नोडल अधिकारी नामित किया है।

यह भी पढ़ें:  बिहार में बड़ा फैसला: E-रिक्शा को दूर से बंद करने वाले ऐप हटाए गए, अब सुरक्षित यात्रा!

वहीं, राज्य के सभी 38 जिलों में से, 25 जिलों में एनटीपीसी,12 जिलों में पावरग्रिड और 1 जिले में सतलज जल विद्युत निगम के पदाधिकारियों को जिला नोडल पदाधिकारी की जिम्मेवारी सौपी गई है, जो अपने संबन्धित जिलों के जिला पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर राज्य सरकार के सहयोग एवं मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम को संयुक्त रूप से आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने में ज़ोर शोर से जुटे हुए हैं। गौरतलब है कि केन्द्रीय विद्युत मंत्रालय के निर्देश पर बिजली महोत्सव के तहत बिहार के हर जिले में दो-दो कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में बड़ा बदलाव! बनेगा तारामंडल, वेधशाला, डिजिटल लाइब्रेरी, अंतरराष्ट्रीय छात्रावास | जानिए -छात्रों-शोधार्थियों को मिलेंगी क्या सुविधाएं

Darbhanga Sanskrit University: दरभंगा के कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय में 4 करोड़ से अधिक की लागत से तारामंडल, डिजिटल लाइब्रेरी और छात्रावासों का निर्माण होगा, जिससे छात्रों और शोधार्थ#DarbhangaSanskritUniversity,#BiharEducation,#DarbhangaNews

गया में गोली चली… कुख्यात गब्बर असलहे के साथ धराया! कैसे पुलिस ने रातभर छापेमारी कर जेल से छूटे अपराधी को दबोचा, जानें पूरा...

Gaya Crime News: गया के डेल्हा थाना क्षेत्र में हुई गोलीबारी के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। एक आरोपी धीरज उर्फ गब्बर को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया, जो सात दिन#GayaCrime,#BiharPolice,#FiringIncident

अररिया में MUDER: धारदार हथियार से युवक की हत्या, घर से दो सौ मीटर पर NH-27 किनारे फेंकी लाश

Bihar Crime: अररिया में 25 वर्षीय युवक समीउल्लाह की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। NH-27 किनारे खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी है। पुलिस जांच में जुटी है।#BiharCrime,#ArariaMurder,#Samiullah

मधुबनी का बेटा बना ‘गोल्डन बॉय’! राष्ट्रीय पेंचक सिलाट में जीता स्वर्ण, DM Anand Sharma भी हुए कायल

Madhubani Sports News: मधुबनी के हिमांशु कुमार यादव ने राष्ट्रीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने उन्हें सम्मानित किया।#MadhubaniSportsNews,#PencakSilatBihar,#HimanshuKumarYadav