back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 18, 2026
spot_img

राबड़ी देवी ने कहा, RJD में मुकेश सहनी की नो एंट्री, धनबल वाले BJP-JDU तोड़ रहे दूसरे दल

spot_img
- Advertisement -

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने शुक्रवार को सदन के बाहर भाजपा और जदयू पर निशाना साधा है। पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने कहा कि भाजपा और जदयू दोनों दूसरे दल को तोड़ने का कम करती है। कभी पैसे के बदौलत तो कभी डर दिखा कर।राबड़ी देवी ने साथ ही मुकेश सहनी की राजद में आने की अटकलों पर भी विराम लगा दिया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Patna UGC Protest: पटना में यूजीसी पर छात्रों का महाभारत, जबरदस्त प्रदर्शन, UGC रेगुलेशन- आरक्षण पर पुलिस से झड़प, सड़क पर संग्राम, 7 हिरासत में
राबड़ी देवी ने कहा, RJD में मुकेश सहनी की नो एंट्री, धनबल वाले BJP-JDU तोड़ रहे दूसरे दल
राबड़ी देवी ने कहा, RJD में मुकेश सहनी की नो एंट्री, धनबल वाले BJP-JDU तोड़ रहे दूसरे दल

राबड़ी देवी ने कहा कि मुकेश सहनी को राजद में नहीं बुलाएंगे।सहनी को लालू जी की आज याद आ रही है। पहले अपने मन से गए थे, अब नहीं बुलाएंगे। राबड़ी देवी ने कहा लालू जी ने तो बोलने का हक दिया और फिर यही लोग साथ छोड़कर चले गये थे। मुकेश सहनी से बड़ा बड़ा नेता हमारे पार्टी में है। इसलिए हमें मुकेश सहनी की जरूरत नहीं है।

- Advertisement -

योगी के शपथ ग्रहण में सीएम के जाने के सावल पर राबड़ी देवी ने कहा कि दोनों डबल इंजन की सरकार में है तो जायेंगे ही।इससे पहले भी राबड़ी देवी ने मुकेश सहनी को लेकर बयान दिया था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Politics: JDU का तेजस्वी को 'ओपन चैलेंज'... क्या तेजस्वी बचा पाएंगे कुर्सी? 'हिम्मत है तो अपने MLA फैसल रहमान को निकाल कर दिखाएं'

भाजपा से धोखा मिलने के बाद मुकेश सहनी लगातार लालू यादव की तारीफ करते दिखे थे लेकिन अब लग रहा है कि राजद के लिए भी उनके दरवाजे बंद हो गये हैं।2020 में बिहार के विधासभा चुनाव के दौरान सहनी ने भाजपा के साथ गठबंधन कर 11 सीटों पर चुनाव लड़ा था। सहनी ने इनमें से 4 सीटों पर जीत हासिल की थी। अब भाजपा मुकेश सहनी को राजग से बाहर करने का मूड बना चुकी है। सहनी से इस्तीफा भी मांगा जा रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दिल्ली EV पॉलिसी के तहत सब्सिडी का भुगतान शुरू: मिलेगा करोड़ों का फायदा!

Delhi EV Policy: दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली सरकार...

नवरात्रि कन्या पूजन: महत्व, विधि और शास्त्रों का रहस्य

Navratri Kanya Pujan: नवरात्रि के पावन अवसर पर कन्या पूजन का अत्यंत विशेष महत्व...

नेशनल हाईवे पर New Toll Rules: अब बिना टोल दिए निकलने वालों की खैर नहीं!

New Toll Rules: नेशनल हाईवे पर सफर करने वाले करोड़ों वाहन चालकों के लिए...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें