spot_img

क्या बिहार फिर चुनेगा डबल इंजन सरकार? BJP का नया कैंपेन सॉन्ग — ‘चमके बिहार, गमके बिहार’ | VIDEO

spot_img
- Advertisement -

पटना | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सरगर्मियां तेज हो गई हैं और सभी पार्टियां अपने प्रचार अभियान में जुट गई हैं। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपना नया कैंपेन सॉन्ग लॉन्च किया है, जिसका नाम है – ‘चमके बिहार, गमके बिहार, अमृतकाल में दमके बिहार’। इस गाने को BJP के चुनावी प्रचार का अहम हथियार माना जा रहा है, जिसमें एनडीए सरकार की उपलब्धियों और केंद्र की योजनाओं को प्रमुखता से दिखाया गया है।

WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

BJP के कैंपेन सॉन्ग में विकास का एजेंडा

- Advertisement -

- Advertisement -

करीब 3 मिनट 43 सेकंड के इस प्रचार गीत में बिहार के विकास कार्यों और डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को हाईलाइट किया गया है। दिलचस्प बात यह है कि वीडियो में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपेक्षाकृत कम स्क्रीन स्पेस मिला, जबकि BJP के नेताओं को ज्यादा फोकस किया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार में खाद्य सुरक्षा का हड़कंप! मोतिहारी से पटना तक ताबड़तोड़ कार्रवाई, लाखों का माल जब्त, दुकान बंद

BJP के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने इस सॉन्ग को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा –

“अमृतकाल में बदल रहा है बिहार, फिर एक बार डबल इंजन सरकार।”

मोदी के साथ सिर्फ पांच बार दिखे नीतीश, BJP नेताओं को ज्यादा स्क्रीन स्पेस

इस कैंपेन वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सिर्फ पांच बार एक साथ दिखाया गया है। इसके विपरीत, BJP के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को ज्यादा स्क्रीन स्पेस मिला है। इससे साफ संकेत मिलता है कि BJP इस चुनाव में खुद को लीड रोल में प्रोजेक्ट करने की रणनीति अपना रही है।

यह भी पढ़ें:  Bihar PM Modi Visit बिहार के लिए बड़ी खबर! 21 नवंबर को PM मोदी देंगे कई तोहफे, बदल जाएगी राज्य की तस्वीर?

केंद्र की योजनाओं और बिहार के विकास कार्यों को किया हाईलाइट

BJP के इस प्रचार वीडियो में केंद्र सरकार की योजनाओं को प्रमुखता दी गई है, जिनमें –

✅ प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना
✅ पीएम किसान सम्मान निधि
✅ आयुष्मान भारत योजना
✅ प्रधानमंत्री आवास योजना
✅ अंत्योदय योजना

यह भी पढ़ें:  बिहार के मंत्री विजय सिन्हा का युवाओं से सीधा संवाद: 'राष्ट्रहित सबसे ऊपर, धोखेबाज बुद्धिजीवियों से रहें सावधान!'

इसके अलावा बिहार के प्रमुख विकास कार्यों को भी दिखाया गया है, जिनमें –

▶️ पटना एम्स
▶️ पटना मेट्रो परियोजना
▶️ महात्मा गांधी सेतु का पुनर्निर्माण
▶️ बिहार म्यूजियम
▶️ नालंदा विश्वविद्यालय
▶️ मखाना और अन्य उत्पादों की ब्रांडिंग
▶️ राजगीर इंटरनेशनल स्टेडियम

BJP की रणनीति क्या संकेत देती है?

BJP के इस कैंपेन सॉन्ग से साफ है कि पार्टी ‘डबल इंजन सरकार’ के विकास मॉडल को चुनावी एजेंडा बना रही है। साथ ही, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सीमित स्क्रीन स्पेस देकर BJP अपने नेतृत्व को ज्यादा मजबूत दिखाने की कोशिश कर रही है।

अब देखने वाली बात यह होगी कि इस प्रचार अभियान का बिहार की जनता पर कितना असर पड़ता है और क्या BJP इस रणनीति से चुनावी बढ़त बना पाती है?

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

शर्मनाक मगर फाइलिंग | PM Modi Trump ! PM मोदी ने ट्रंप से करवाई अपनी तारीफ, कांग्रेस का सनसनीखेज दावा

PM Modi Trump: कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि PM मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से अपनी तारीफ करवाने के लिए पैसे दिए। यह दावा अमेरिकी लॉबिंग फर्म की फाइलिंग से सामने आ#PMModi,#DonaldTrump,#Congress

मुजफ्फरपुर रामबाग चकबासु इलाके में गैस लीकेज से मचा हड़कंप! लेकिन प्रशासन ने 5 मिनट में टाल दी बड़ी तबाही

Muzaffarpur Gas Leak: मुजफ्फरपुर के रामबाग चकबासु में गैस लीकेज की सूचना से सनसनी फैल गई। प्रशासन और IOCL की टीम ने तुरंत कार्रवाई कर रिसाव को रोका, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।#MuzaffarpurNews,#GasLeak,#BiharSafety

Supaul News दिवाली पर घर आ रहा था सुपौल का सूरज, पहुंची लाश| पंजाब में कार से कुचलकर मौत

Supaul News: सुपौल के छातापुर प्रखंड निवासी 25 वर्षीय सूरज उरांव की पंजाब में सड़क हादसे में मौत हो गई। दिवाली के लिए घर लौट रहा सूरज अपने पीछे पत्नी और तीन मासूम बच्चे छोड़#SupaulNews,#PunjabAccident,#DiwaliTragedy

दहशत! दीपावली के दिन भारत-नेपाल सीमा पर खूनी खेल, नेपाल से आए हमलावरों ने युवक को चाकू से गोदा, मौत

Sitamarhi News: सीतामढ़ी के मेजरगंज में दीपावली के दिन भारत-नेपाल सीमा पर खूनी वारदात हुई। नेपाल से आए हमलावरों ने सोनू पटेल नामक युवक को चाकू से गोदकर मार डाला, जबकि एक अन्य ग#SitamarhiNews,#NepalBorderCrime,#BiharCrime