spot_img

Patna Bomb Blast: पटना सिविल कोर्ट में ब्‍लास्‍ट, दारोगा समेत 3 पुलिसकर्मी जख्मी

spot_img
- Advertisement -

पटना के सिविल कोर्ट में शुक्रवार दोपहर बम ब्लास्ट हुआ। इस ब्लास्ट में अगमकुआं थाने के दारोगा घायल हो गए। घटना के बाद कोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गयी। बम निरोधक दस्ता और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, पटना के सिविल कोर्ट में अचानक ब्‍लास्‍ट होने से अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। धमाके में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। घायलों में एक दारोगा रैंक के अधिकारी हैं, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. उन्‍हें पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को कोर्ट में एक केस के सबूत के तौर पर अगमकुआं थाने के दारोगा एक बम साथ लाए थे। ये बम केस में एक सबूत था, लेकिन इसी दौरान बम अचानक फट गया और अगमकुआं थाने के दारोगा इस विस्फोट में घायल हो गए। घायल दारोगा को इलाज के लिए फौरन पीएमसीएच ले जाया गया। हादसे में घायल होने वाले दारोगा का नाम सुधीर कुमार है। वो कोर्ट में सबूत के तौर पर बम लाए थे, वो बम को लेकर अभियोजन कार्यालय में पहुंचे थे। लेकिन अभियोजन दफ्तर में ही बम में धमाका हो गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  खुशखबरी Bihar Teachers!विदेश जाएंगे बिहार के शिक्षक? पढ़ाई - कमाई और सलीका, जानें सरकार की पूरी योजना

पीरबहोर थाने की पुलिस और प्रशासन के आलाधिकारी पहुंच चुके है और जांच की जा रही है। पटना एसएसपी-सिटी एसपी घटना की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि अगमकुआं थाना पुलिस बरामद बम को कोर्ट में पेश करने के लिए ले गई थी। बम को टेबल पर रखने के दौरान विस्फोट हो गया। इस विस्फोट में दारोगा सहित तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए है। घायल पुलिसकर्मी को कान से कुछ सुनाई नहीं दे रहा है। तीनों पुलिसकर्मी का इलाज पीएमसीएच में कराया जा रहा है। पढ़िए पूरी खबर

यह भी पढ़ें:  Bihar High Court महिला के बिस्तर पर लेटना, मुंह दबाना दुष्कर्म का प्रयास नहीं? पटना हाईकोर्ट के ऐतिहासिक इस फैसले ने सबको चौंकाया

शुक्रवार को हुए इस धमाके में एक दारोगा जख्मी हो गए हैं। बड़ी बात ये है कि बम को बतौर सबूत कोर्ट लाया गया था ताकि संबंधित केस के जज को दिखाया जा सके। लेकिन उसी दौरान बम में धमाका हो गया। धमाके के बाद कोर्ट में अफरातफरी मच गई। धुआं छंटा तो पता चला कि बम को लाने वाले दारोगा घायल हो गए हैं। लेकिन इस अजीब वाकये के दौरान अदालत के कैम्पस में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एकबारगी सबको लगा कि कोर्ट में कोई वारदात हुई है। लेकिन थोड़ी देर में पता चल गया कि ये कोई वारदात नहीं बल्कि दुर्घटना थी।

एक केस के दौरान अगमकुआं थाना इलाके में एक जिंदा बम बरामद हुआ था। इसी केस में अगमकुआं थाने के दारोगा सुधीर कुमार सबूत के तौर पर बम को कोर्ट में लाए थे ताकि अभियोजन पक्ष इसका सत्यापन करा सके। लेकिन पेशी से पहले ही अभियोजन दफ्तर में ही बरामद बम फट गया। अब इस बात की तफ्तीश हो रही है कि क्या बम को सही तरीके डिफ्यूज नहीं किया गया था। पीरबहोर थाने की पुलिस अब इस केस की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:  बिहार की 2 लाख जीविका दीदियों की चमकी किस्मत! 3000 करोड़ का लोन, अब हर महिला बनेगी आत्मनिर्भर

अगम कुआं थाने की पुलिस से विस्‍फोटक बरामद किया था। इस विस्‍फोटक को सीन कराने (कोर्ट को दिखाने के लिए) के लिए सिविल कोर्ट लाया गया था। विस्‍फोटक को कोर्ट के एक कमरे में रखा गया था. कुछ ही देर बाद कोर्ट के एक रूम में रखा विस्‍फोटक ब्‍लास्‍ट कर गया। धमाके की चपेट में वहां मौजूद 4 पुलिसवाले भी आ गए। इनमें से एक दारोगा भी शामिल है। गंभीर रूप से घायल दारोगा को इलाज के लिए पीएमसीएच (PMCH) भेजा गया है। अन्‍य दो घायल पुलिसकर्मियों का इलाज भी पीएमसीएच (PMCH) में ही चल रहा है।

फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि पटना सिविल कोर्ट के एक कमरे में रखा गए विस्‍फोटक में अचानक से ब्‍लास्‍ट कैसे हो गया। धमाके की आवाज सुनकर कोर्ट परिसर में कोलाहल मच गया. कोर्ट परिसर में मौजूद लोग वहां इकट्ठा हो गए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

वैशाली नाव हादसा: गंगा में डूबे 13 मासूम, DM वर्षा सिंह का बड़ा बयान- ‘CO-थानाध्यक्ष पर गिरेगी गाज’ |तेजस्वी भी पहुंचे

Bihar Boat Accident: वैशाली के राघोपुर में गंगा नदी में हुए नाव हादसे में 13 मासूम बच्चों की मौत हो गई। डीएम वर्षा सिंह ने बताया कि नाव निजी थी और रात में परिचालन की लापरवाही के लिए #BiharBoatAccident,#RaghopurTragedy,#VaishaliNews

नीला ड्रम में पति की 5 खंड में लाश ऊपर से सीमेंट घोल कांड: पत्नी और प्रेमी को फांसी, कोर्ट ने कहा- बेटियों का...

Meerut Murder Case: मेरठ के चर्चित नीला ड्रम कांड में पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल को मृत्युदंड मिला है। मर्चेंट नेवीकर्मी सौरभ राजपूत की हत्या कर लाश ड्रम में सीमेंट से बंद की गई #MeerutMurderCase,#NeelaDrumKand,#DeathSentence

पूर्णिया का वो वायरल वीडियो: क्या सच में इंग्लैंड की जूली, बिहार के नमित की प्रेमिका थी?

Purnia Viral Video: पूर्णिया में वायरल हुए एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। इसे 'रूसी प्रेमिका और बिहारी प्रेमी' की कहानी बताया जा रहा था, लेकिन अब इसका असली सच सामने #PurniaNews,#ViralVideo,#BiharTruth

बिहार में बालू खनन शुरू होते ही बंपर कमाई, 16 अक्टूबर से बदल जाएगी तस्वीर!

Bihar Sand Mining: बिहार में 16 अक्टूबर से 212 बालू घाटों पर खनन कार्य फिर शुरू होगा, जिससे निर्माण कार्यों में तेजी आएगी। खान मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि विभाग ने राजस्व #BiharSandMining,#BiharConstruction,#PramodKumar