back to top
12 सितम्बर, 2024
spot_img

पाकिस्तानी सोशल मीडिया हैंडल से बिहार को धमकी…12 सितंबर की शाम 4 बजे करेंगे बिहार में बम ब्लास्ट…“यदि रोक सकते हो तो रोक कर दिखाओ”

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

बिहार में पाकिस्तानी धमकी! बम ब्लास्ट अलर्ट से हड़कंप – एजेंसियां एक्टिव मोड में। “रोक सकते हो तो रोक लो” – पाकिस्तान से आई धमकी ने बिहार में मचाया खौफ। चुनाव से पहले बिहार में पाकिस्तानी साजिश? सोशल मीडिया पर धमकी से मचा बवाल।

12 सितंबर को धमाके की धमकी! पाकिस्तानी हैंडल से आया मैसेज– जानिए पूरा सच

बिहार में बम धमाके की धमकी! पाकिस्तान से आया संदेश, पुलिस-एजेंसियां अलर्ट। भीड़भाड़ वाले इलाकों को निशाना बनाने की चेतावनी! बिहार में क्यों बढ़ा अलर्ट लेवल? 12 सितंबर को धमाके की धमकी! पाकिस्तानी हैंडल से आया मैसेज – जानिए पूरा सच। गुरुद्वारे से कोर्ट तक मिल चुकी धमकियां – अब पाकिस्तान से आई सीधी चुनौती

पाकिस्तानी सोशल मीडिया हैंडल से बिहार में बम ब्लास्ट की धमकी, अलर्ट जारी

पटना, देशज टाइम्स। बिहार में विधानसभा चुनावी माहौल के बीच सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी चुनौती मिली है। शुक्रवार दोपहर लगभग चार बजे पुलिस मुख्यालय को पाकिस्तानी सोशल मीडिया (X) हैंडल से धमकी भरा संदेश मिला। इसमें लिखा गया है कि 12 सितंबर की शाम चार बजे बिहार में बम ब्लास्ट होगा।

यह भी पढ़ें:  बिहार के हर जिले में अब होगा FSL ऑफिस! सबूत जुटाना होगा आसान! पुलिस को मिला हाईटेक हथियार! अक्टूबर तक 51 FSL मोबाइल वैन सड़क पर

धमकी का स्रोत और संदेश की सामग्री

धमकी पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से भेजे गए ‘चौधरी अशद’ नामक एक्स हैंडल द्वारा दी गई। इस हैंडल का संबंध पाकिस्तान के कट्टरपंथी संगठन तहरीके लब्बैक से बताया जा रहा है।

संदेश में लिखा गया – “यदि रोक सकते हो तो रोक कर दिखाओ।” इस धमकी ने चुनावी माहौल में सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।

सुरक्षा एजेंसियों की त्वरित कार्रवाई

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर पंकज दराद ने सभी जिलों को अलर्ट जारी किया। निर्देश दिए गए हैं कि बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड की तैनाती रखें। भीड़भाड़ वाले इलाकों और धार्मिक स्थलों पर कड़ी निगरानी रहेसंदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई हो। आम  नागरिकों से भी सतर्क रहने और पुलिस की मदद करने की अपील की गई।

यह भी पढ़ें:  NEPAL में अब तक 51 की मौतें...नाम, पता और संपर्क नंबर दर्ज कीजिए फिर आइए BIHAR

पहले भी मिली धमकियां

9 सितंबर: पटना साहिब स्थित तख्त श्री हरमंदिर साहिब को उड़ाने की धमकी मिली थी। 29 अगस्त: पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। साथ ही, तीन पाकिस्तानी आतंकियों के बिहार में छिपे होने की खबर फैली थी, जिसे पुलिस ने अफवाह बताया है।

सीमावर्ती जिलों में बढ़ी सतर्कता

नेपाल में हाल की हिंसक गतिविधियों और राजनीतिक अस्थिरता के कारण सतर्कता बढ़ाई गई। सुरक्षा एजेंसियों ने सीमावर्ती जिलों में निगरानी कड़ी कर दी है। पुलिस और अर्धसैनिक बलों को संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने का आदेश मिला है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Adhikar Yatra | Tejashwi Yadav चले 16 सितंबर से बिहार अधिकार यात्रा पर – जानिए कहां से होगी शुरुआत

चुनाव से पहले सुरक्षा का बड़ा सवाल

चुनावी समय में किसी भी हिंसक घटना से राजनीतिक प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। नागरिकों में डर और अस्थिरता का माहौल बन सकता है। प्रशासन ने साफ किया है कि सतर्कता और सुरक्षा ही सबसे बड़ा उपाय है। पुलिस और नागरिकों के आपसी सहयोग से ही शांति बनाए रखना संभव है। यह धमकी बिहार की सुरक्षा व्यवस्था के लिए गंभीर चेतावनी मानी जा रही है। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां लगातार हालात पर नजर रखे हुए हैं।

जरूर पढ़ें

गिरिराज सिंह का बड़ा आपत्तिजनक बयान – मुसलमानों को बताया “###”!

गिरिराज सिंह का विवादित बयान – मुसलमानों को बताया "बेईमान और नमक हराम"! "मौलवी...

Darbhanga Election | चुनाव से पहले Darbhanga में बड़ा कदम –EVM-VVPAT की सुरक्षा पर DM की बड़ी कार्रवाई!

दरभंगा में चुनावी तैयारी तेज! चुनाव से पहले दरभंगा में बड़ा कदम –– दरभंगा...

पति बैंक में, पत्नी ने क्यों चुना फंदा? Muzaffarpur में बैंक कर्मी की पत्नी का सुसाइड! बंद कमरे से निकली लाश!

मुजफ्फरपुर सनसनी! पति बैंक में, पत्नी ने क्यों चुना फंदा? मुजफ्फरपुर में बैंक कर्मी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें