spot_img

BSEB INTER RESULT: बड़ी खबर, आज इतने बजे जारी होगा रिजल्ट

spot_img
- Advertisement -

BSEB INTER RESULT: बड़ी खबर, आज इतने बजे जारी होगा रिजल्ट @पटना। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 का रिजल्ट आज, 25 मार्च को जारी करेगा। इस बात की जानकारी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने दी।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

आज दोपहर 1:15 बजे होगा रिजल्ट जारी

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 का परीक्षाफल आज 25 मार्च, दोपहर 1:15 बजे प्रकाशित किया जाएगा। रिजल्ट जारी करने के लिए बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ उपस्थित रहेंगे।

- Advertisement -

परीक्षार्थी अपना रिजल्ट इन आधिकारिक वेबसाइट्स पर देख सकते हैं:

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  पटना में BPSC TRE-4, BSSC, पुलिस अभ्यर्थियों का प्रदर्शन...गांधी मैदान से कई छात्र हिरासत में!

12.92 लाख परीक्षार्थियों ने दी थी परीक्षा

बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 1 से 15 फरवरी 2025 तक आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में 12,92,313 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। इनमें—

  • 6,41,847 छात्राएं

  • 6,50,466 छात्र

रिजल्ट को लेकर सभी तैयारियां पूरी

BSEB ने रिजल्ट जारी करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षार्थी लंबे समय से इस परिणाम का इंतजार कर रहे थे, और अब उनके इंतजार की घड़ी खत्म हो गई है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Weather बिहार में नहीं होगी मुरासु तूफान से बारिश! IMD ने दी 4 नवंबर के मौसम की पूरी जानकारी

कैसे चेक करें रिजल्ट?

  1. उक्त आधिकारिक वेबसाइट्स में से किसी एक को ओपन करें।

  2. अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।

  3. सबमिट करने के बाद स्क्रीन पर रिजल्ट दिखेगा।

  4. इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) हर साल सबसे पहले बोर्ड रिजल्ट जारी करने के लिए जानी जाती है। इस बार भी बिहार बोर्ड ने परीक्षा खत्म होने के महज एक महीने के भीतर रिजल्ट जारी करने की घोषणा कर दी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Health Facilities बिहार के लोगों के लिए बड़ी खबर! 312 अस्पतालों में अब ऑपरेशन-प्रसव की मिलेगी हाईटेक सुविधा

Bihar Health Facilities: बिहार में 312 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) को फर्स्ट रेफरल यूनिट (FRU) में बदलने की तैयारी तेज हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने ओटी और प्रसव कक्षों में उपकरणो#BiharHealth,#CHCupgradation,#HealthcareBihar

Darbhanga News दरभंगा में बजेगा भक्ति का शंख! इस दिन से शुरू हो रहा भव्य अहल्या-गौतम महोत्सव, DM kaushal खुद देख रहे तैयारी

Darbhanga News: दरभंगा में 15वां अहल्या-गौतम महोत्सव 20 से 22 नवंबर 2026 तक भव्य रूप से आयोजित होगा। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को सुरक्षा, सां#DarbhangaNews,#AhalyaGautamMahotsav,#BiharFestival

Darbhanga Big News दरभंगा में शराबबंदी: सरकारी क्वार्टर में प्रधान लिपिक पी रहा था दारू, DM Kaushal ने तुरंत किया सस्पेंड!

Bihar Prohibition: दरभंगा में जिलाधिकारी कौशल कुमार ने शराबबंदी कानून तोड़ने वाले सरकारी प्रधान लिपिक लखिन्द्र पासवान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। ब्रेथ एनालाइजर जांच मे#BiharProhibition,#DarbhangaNews,#GovernmentAction

पटना में मिठाई की दुकानों पर चला विभाग का डंडा! ₹23 लाख की मिठाइयां जब्त, कई सील

Bihar Food Safety: बिहार खाद्य संरक्षा विभाग ने पटना में बड़ी कार्रवाई की है। बिना लाइसेंस चल रहे पवन मिष्ठान से ₹23 लाख से अधिक की 21 हजार किलो से ज्यादा मिठाइयां जब्त की गईं। कई#BiharFoodSafety,#PatnaNews,#FoodAdulteration