spot_img

विधानसभा में उठा मामला, आखिर यूक्रेन के बारे में बिहार के लोगों को इतनी जानकारी कैसे हो गई?

spot_img
- Advertisement -

बिहार विधान मंडल के बजट सत्र के चौथे दिन गुरुवार को सीएम नीतीश ने विधानसभा में कहा कि यह देखना पड़ेगा कि आखिर यूक्रेन के बारे में बिहार के लोगों को इतनी जानकारी कैसे हो गई ? यह सब सोशल मीडिया का कमाल है। हम तो सोशल मीडिया से पहले वाले हैं।

- Advertisement -

सीएम ने कहा कि यूक्रेन तो पहले सोवियत संघ का हिस्सा था। वहां तो पहले कम्युनिस्ट पार्टी के लोग जाते थे। इतने लोग बाहर पढ़ने चले जाते हैं यह तो अब पता चला है। इस पर विचार करेंगे।

- Advertisement -

भाजपा विधायक नीतीश मिश्रा ने
बहस को आगे बढ़ाते हुए पूछा कि बिहार के मेडिकल कॉलेजों में कितनी सीटें हैं। साथ ही फैकल्टी की स्थिति के बारे में सदन में बताया। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी की कमी रहती है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार में सस्ता हुआ 19 KG वाला गैस सिलेंडर! होटल-रेस्तरां मालिकों के लिए बड़ी खबर, जानिए नई कीमत

इस पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने सदन
में बताया कि बिहार में मेडिकल कॉलेजों में कुल 1850 सीटें हैं। भविष्य में फैकल्टी की कमी दूर हो यह प्रश्न का समाधान एक दिन में नहीं निकाला जा सकता। पहले अगर पर्याप्त संख्या में मेडिकल कॉलेज खोले गए होते तो न डॉक्टरों की कमी होती न फैकल्टी की। मंगल पांडेय ने कहा कि 2005 तक छह मेडिकल कॉलेज थे। इन 16 वर्षों में छह खोले गए और अगले चार साल में 12 और खोले जायेंगे।

यह भी पढ़ें:  बिहार में बड़ा पुलिस फेरबदल: 53 DSP का तबादला, क्या बदल जाएगी कानून-व्यवस्था की तस्वीर?

इससे पहले विधानसभा में निजी मेडिकल कॉलेजों में अधिक फीस लिये जाने का मामला उठा। जदयू के विधायक डॉ. संजीव कुमार ने यह मुद्दा ध्यानाकर्षण के माध्यम से उठाया। जदयू विधायक ने सदन में सवाल उठाया कि निजी मेड़िकल कॉलेजों में अधिक फीस ली जा रही है।मेडिकल कॉलेज प्रबंधन मेडिकल कॉलेज खोल कर कमाई कर रहे हैं। ऐसे में सरकार को मेडिकल कॉलेजों की फीस कम करने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें:  बिहार में बंपर तबादले से हड़कंप! 427 अधिकारी इधर से उधर, सरकारी वेबसाइट भी हुई डाउन

इस सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने नियमों का हवाला दिया। हालांकि, सदन को आश्वस्त किया कि सबों की भावना का सरकार ख्याल रखेगी। विस अध्यक्ष ने सरकार से कहा कि यूक्रेन की घटना के बाद सरकार को संज्ञान लेने की जरूरत है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अब यह बात सामने आ रही है कि यूक्रेन में बिहार के इतने छात्र मेडिकल की पढ़ाई करने जाते हैं। यह तो देश लेवल पर सोचने की जरूरत है। हमलोगों को पहली बार इस बात की जानकारी हुई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

10वीं की परीक्षा से पहले छात्रों को 2 घंटे का इंतजार! दरभंगा के इस स्कूल में क्यों नहीं थे कमरे?

Bihar School Exam: दरभंगा के जाले स्थित उत्क्रमित प्लस-टू स्कूल में 10वीं की वार्षिक परीक्षा कमरों की कमी के चलते 2 घंटे देर से शुरू हुई। छात्रों और अभिभावकों में भारी नाराजगी है,#BiharNews,#DarbhangaEducation,#SchoolExamDelay

दरभंगा में रोटरी क्लब का अद्भुत काम! एक साथ मनाए डॉक्टर्स-CA डे, सैकड़ों की आंखों की हुई मुफ्त जांच

Darbhanga News: दरभंगा में रोटरी क्लब ने डॉक्टर्स डे, सीए डे और वृक्षारोपण के साथ मुफ्त नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया। समाज सेवा के इस कदम से सैकड़ों लोगों को लाभ मिला।#DarbhangaNews,#RotaryClubDarbhanga,#CommunityService

बड़ी खबर! दरभंगा की पुरानी रैयाम चीनी मिल फिर होगी गुलजार, DM ने लिया ये ऐतिहासिक फैसला

Bihar Sugar Mill: दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने रैयाम चीनी मिल का स्थलीय निरीक्षण कर पुनरुद्धार के लिए अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया है। यह क#BiharSugarMill,#DarbhangaNews,#IndustrialDevelopment

DARBHANGA के केवटी में बड़ा बदलाव! नए बीडीओ-सीओ की एंट्री, आपकी सरकारी सेवाओं पर क्या होगा असर?

Darbhanga BDO CO Transfer: दरभंगा के केवटी प्रखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। बिहार सरकार ने नए बीडीओ और सीओ की नियुक्ति की है, जबकि पुराने अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है।#BiharNews,#DarbhangaNews,#AdministrativeReshuffle