back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 19, 2026
spot_img

बदल जाएगा Bihar के राजधानी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पता…राजनीतिक बिरादरी दे रहे बदलाव के संकेत…क्या कुर्सी…!

spot_img
- Advertisement -

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक अणे मार्ग को छोड़कर सात सर्कुलर रोड में शिफ्ट होने जा रहे हैं। उनकी शिफ्टिंग का कारण एक अणे मार्ग में होने वाले रिनोवेशन के काम को बताया जा रहा है।

- Advertisement -

इन सबके बीच नीतीश का सात सर्कुलर रोड के बंगले में शिफ्ट होने के फैसले के बाद राजनीतिक हलकों में यह सवाल उठ रहा है कि क्या एक बार फिर से सीएम नीतीश कुमार अपने मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ेंगे।

- Advertisement -

यह चर्चा इसलिए भी हो रही है कि एक अणे मार्ग में रहते हुए भी वहां मरम्मत का काम किया जा सकता था। लेकिन इसकी जगह सीएम को दूसरे बंगले में शिफ्ट करने पर सहमति बनी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार में बिजली दर पर बड़ा फैसला: शहरी उपभोक्ताओं को भी मिलेगी गांव जैसी छूट, जानें नया Bihar Electricity Rate

लेकिन राजनीतिक बिरादरी में इसे लेकर कई कयास लगाये जा रहे है। चर्चा है कि सीएम को दूसरे बंगले में शिफ्टिंग आने वाले उस बदलाव की ओर संकेत दे रहा है। जिसमें कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार जल्द ही दिल्ली जा सकते हैं। इस चर्चा का बड़ा कारण भी सामने आया है।

दरअसल, सात सर्कुलर रोड में नीतीश कुमार-2015 में भी रह चुके हैं। उस समय वह राजद के साथ सरकार में थे। लेकिन बाद में इस बंगले में शिफ्ट होने के बाद उन्होंने राजद का साथ छोड़ दिया था और भाजपा के साथ मिलकर अपनी सरकार बनाई थी। अब एक बार फिर से बिहार की राजनीति में वैसा ही माहौल नजर आ रहा है।नीतीश कुमार के दिल्ली जाने की चर्चा जोरों पर है। दूसरी तरफ राजद भी सरकार बनाने के दावे कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

चैत्र नवरात्रि 2026: मां दुर्गा के प्रेरणादायक कोट्स से पाएं जीवन में नई ऊर्जा

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व आत्मशुद्धि और शक्ति उपासना का महापर्व...

निवेशकों की नज़र में: मणिपाल हॉस्पिटल्स का ऐतिहासिक IPO

IPO: मणिपाल हॉस्पिटल्स, भारत के सबसे बड़े अस्पताल नेटवर्कों में से एक, अपने बहुप्रतीक्षित...

Hindu Nav Varsh 2026: 19 मार्च 2026 को पर्वों का अद्भुत संगम और दुर्लभ ग्रह योग

Hindu Nav Varsh 2026: चैत्र माह के पवित्र आगमन के साथ ही विक्रम संवत...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें