बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब वे बिलकुल स्वस्थ हो चुके हैं। 26 जुलाई को मुख्यमंत्री नीतीश कोरोना संक्रमित पाये गये थे। उन्हें चार दिनों से बुखार था।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने कोरोना टेस्ट कराई, जो पॉजिटिव आई थी। इसके बाद वह स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे। इस बीच बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वस्थ होने की खबर है। करीब 8 दिनों बाद सीएम की रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है। मुख्यमंत्री अब आइसोलेशन से बाहर आ गये हैं।
जांच के दौरान सीएम कोरोना पॉज़िटिव पाये गए थे। कोरोना होने की वजह से नीतीश कुमार पिछले कई दिनों से अस्वस्थ थे और स्वास्थ्य लाभ कर रहे थे। मंगलवार की शाम को चिकित्सकों ने नीतीश कुमार की दोबारा कोविड जांच की। इसमें वो निगेटिव पाये गए।
कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सीएम पटना में ही आइसोलेशन में थे। इस दौरान डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी और देखभाल कर रही थी। वहीं, मुख्यमंत्री राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Dropdi Murmu) के शपथ ग्रहण समारोह में भी नहीं जा पाए थे। बाद में उनकी जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। उसके बाद से वे लगातार स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे।
वहीं, पटना में 30 और 31 जुलाई को भाजपा के संयुक्त मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक हुई। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह सहित कई वरीय नेता शामिल हुए। कहा गया कि उन दोनों का सीएम नीतीश से मिलने का कार्यक्रम था। लेकिन, नीतीश कुमार के कोरोना पॉजिटिव होने के कारण उनकी मुलाकात नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार, नीतीश कुमार इसके पहले भी कोरोना पॉजिटिव हो गये थे। 10 जनवरी 2022 को उनकी कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। ऐसे में पिछले 7 महीनों के दौरान यह दूसरा मौका है जब सीएम नीतीश कोरोना से संक्रमित हुए।