back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 20, 2026
spot_img

बिहार विधानमंडल के नए स्वागत कक्ष का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, विधानसभा में मंदिर, कब्रिस्तान और श्मशान घेराबंदी को लेकर जमकर हंगामा

spot_img
- Advertisement - Advertisement

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानमंडल के नवनिर्मित स्वागत कक्ष का सोमवार को उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वागत कक्ष बनकर अच्छा काम हुआ है। यहां सभी लोग आकर बैठेंगे और यहां की सुविधा का लाभ उठाएंगे।

- Advertisement -

बजट सत्र के छठे दिन सोमवार को विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले इस स्वागत कक्ष का मुख्यमंत्री ने उद्घाटन किया। इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूरे स्वागत कक्ष का जायजा लिया।

- Advertisement -

मौके पर विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा, अवधेश नारायण सिंह, शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी और भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी भी मौजूद थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Education Budget: बिहार एजुकेशन पर नीतीश सरकार का ऐतिहासिक फैसला, शिक्षा व्यवस्था में आएगा निर्णायक बदलाव

इधर, बिहार विधानसभा के बजट सत्र के छठे दिन सोमवार को सोमवार को मंदिर, कब्रिस्तान और श्मशान की घेराबंदी पर खूब हंगामा हुआ। विपक्ष ने जहां कब्रिस्तान की घेराबंदी का मामला उठाया तो भाजपा विधायकों ने श्मशान की घेराबंदी का। सरकार इस मामले पर कन्नी काटती दिखी। सरकार की ओर से जवाब दिया गया कि फिलहाल ऐसी कोई योजना नहीं है। हालांकि, हंगामा बढ़ता देख विधानसभा अध्यक्ष ने सरकार को चलते सत्र में विचार कर जवाब देने को कहा।

राजद विधायक शमीम अहमद ने सदन में सवाल उठाते हुए गृह विभाग से पूछा था कि नरकटियागंज में कब्रिस्तान की घेराबंदी नहीं होने से असामाजिक तत्व गड़बड़ी कर रहे हैं, इसलिए कब्रिस्तान की घेराबंदी जल्द से जल्द की जाए।

जवाब में गृह विभाग के प्रभारी मंत्री विजेंद्र यादव ने कहा कि सरकार उन स्थानों पर तुरंत घेराबंदी का निर्देश देती है, जहां पर विवाद या किसी प्रकार के दंगा जैसे मुद्दे भड़कने की आशंका ज्यादा है। सरकार के जवाब पर विपक्ष के विधायक सहमत नहीं थे और जल्द से जल्द सरकार से प्राथमिकता के आधार पर कब्रिस्तान की घेराबंदी की मांग कर रहे थे।

सरकार के जवाब के बाद भाजपा के विधायक हरी भूषण ठाकुर ने कब्रिस्तान के साथ श्मशान और मंदिर की घेराबंदी का मुद्दा भी सदन में उठाया। इसके बाद सदन में भाजपा के कई विधायक विपक्ष के सुर में सुर मिलाते एक साथ खड़े हो गए और श्मशान के साथ मंदिर और कब्रिस्तान की घेराबंदी का मामला उठाने लगे। सरकार की तरफ से मंत्री विजेंद्र यादव ने साफ कर दिया कि सरकार के पास अभी ऐसा कोई विचार नहीं है, जिसमें मंदिर और श्मशान की घेराबंदी कराई जाए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Saptahik Rashifal: मेष राशि पर चंद्रमा-मंगल की कृपा, क्या इस सप्ताह चमकेगी किस्मत?

Saptahik Rashifal: ब्रह्मांड की गूढ़ चाल और ग्रहों के सतत परिवर्तन हमारे जीवन पर...

Divya Agarwal: अफवाहों को धता बताकर दिव्या अग्रवाल ने पति अपूर्व पडगांवकर पर लुटाया प्यार, बताई शादी की वजह!

Divya Agarwal News: टीवी की दुनिया की मशहूर अदाकारा दिव्या अग्रवाल अपनी निजी जिंदगी...

Darbhanga News: स्कूल से मनहूस खबर… फांसी से लटकी मिली युवक की लाश, हत्या- खुदकुशी की गुत्थी में पुलिस

Darbhanga News: शुक्रवार की सुबह शहर के लिए एक मनहूस खबर लेकर आई, जब...

Darbhanga News: शॉर्ट सर्किट ने मचाया Kusheshwar Asthan में तांडव, दो परिवारों का आशियाना जलकर राख, लाखों का नुकसान

Kusheshwar Asthan News: शुक्रवार की दोपहर दो परिवारों के सपनों पर तब वज्रपात हो...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें