spot_img

Madhubani के बेनीपट्टी में 9.82 लाख की चायनीज लहसुन,1.405 करोड़ की विदेशी सुपारी जब्त

spot_img
- Advertisement -

Madhubani के बेनीपट्टी में 9.82 लाख की चायनीज लहसुन,1.405 करोड़ की विदेशी सुपारी जब्त। जहां, सीमा शुल्क आयुक्तालय पटना के अंतर्गत सीमा शुल्क प्रमंडल मुजफ्फरपुर और फारबिसगंज के अधिकारियों की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। दोनों ही मामलों में 09.82 लाख की चायनीज लहसून और 1.405 करोड़ की विदेशी मूल की सुपारी जब्त करते हुए बड़ी कार्रवाई की गई है।

- Advertisement -

मधुबनी बेनीपट्टी नजदीक तस्करी कर लाए जा रहे 1020 किलोग्राम चायनीज लहसुन

जानकारी के अनुसार, सीमा शुल्क (निवारण) प्रमंडल मुजफ्फरपुर के अधिकारियों ने प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर बेनीपट्टी, मधुबनी के नजदीक तस्करी कर लाए जा रहे 1020 किलोग्राम चायनीज लहसुन को पिक अप भान संख्या BR-06GE1979 से जब्त किया गया जिसका गाड़ी सहित अनुमानित मूल्य 09.82 लाख रूपये है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  पटना में NEET छात्रा की मौत, CBI जांच पर कोर्ट का गुस्सा! मिली फटकार! जांच में बड़ी चूक | अब क्या होगा? क्या हुआ था शंभू गर्ल्स हॉस्टल में?

अररिया में 1.405 करोड़ की विदेशी मूल की सुपारी

दूसरी कारवाई में सीमा शुल्क (निवारण) प्रमंडल फारबिसगंज के अधिकारियों ने प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर हरियाबारा टोल प्लाजा, अररिया के नजदीक ट्रक संख्या HR-38AG- 5040 से 29750 किलोग्राम (425 जूट बैग) विदेशी मूल की सुपारी को बरामद किया गया जिसे दिनांक 04.12.2024 को सीमा शुल्क अधिनियम के तहत जब्त कर लिया गया l इसकी ट्रक सहित कुल अनुमानित मूल्य रूपये 1.405 करोड़ है l

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  भागलपुर में कोहराम! मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन पर 13 दिन से 'महाजाम', लाल कपड़े से मुंह ढककर बैठे ग्रामीण, जानें वजह

तस्करी में शामिल तस्करों की चल रही पड़ताल

उपरोक्त दोनों कारवाई सहायक आयुक्त, सीमा शुल्क (निवारण) प्रमंडल मुजफ्फरपुर एवं सहायक आयुक्त, सीमा शुल्क (निवारण) प्रमंडल फारबिसगंज के नेतृतव में अन्य अधीक्षकों एवं निरीक्षकों के द्वारा की गई। फ़िलहाल इस बात की छान बीन की जा रही है कि उक्त तस्करी में कौन कौन लोग शामिल हैंl इसके लिए आगे अन्य विधि सम्मत जरुरी करवाई की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News DMCH में शराब पार्टी! सर्जिकल भवन में पार्टी की वायरल वीडियो में कौन-कौन?

Bihar Sharabbandi: बिहार में सख्त शराबबंदी कानून लागू है, लेकिन दरभंगा के सबसे बड़े अस्पताल, DMCH के भीतर एक शराब पार्टी का वीडियो वायरल होने से इस कानून पर फिर सवाल उठ गए हैं। इस #BiharSharabbandi,#DarbhangaNews,#DMCH

दरभंगा में शराब माफिया का नया पैंतरा फेल! ट्रक के तहखाने में छिपाई 1100 लीटर से ज्यादा दारू पकड़ी गई

Darbhanga Liquor Seizure: दरभंगा में शराब माफियाओं ने निर्माणाधीन आमस सिक्स लेन रोड को नया 'सेफ जोन' बना लिया था, लेकिन पुलिस ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। एक ट्रक से 1171 लीटर विदेश #DarbhangaNews,#BiharLiquorBan,#CrimeNews

रणजी ट्रॉफी में बिहार की शर्मनाक हार, यूपी ने पारी और 267 रन से रौंदा!

Bihar Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी 2026-27 के एलीट ग्रुप मुकाबले में बिहार की टीम को उत्तर प्रदेश ने पारी और 267 रनों से करारी शिकस्त दी। राजगीर में हुए मैच में बिहार की बल्लेबाजी दोन #BiharRanjiTrophy,#RajgirCricket,#BiharCricket

बिहार के अस्पतालों में अब मिलेगी बेहतर सुविधा! सरकार ने उठाया बड़ा कदम, जानें क्या होगा फायदा

Bihar Health Facilities: बिहार में स्वास्थ्य सुविधाओं की तस्वीर बदलने वाली है। 'सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान' के तहत 12,067 योजनाओं को मंजूरी मिली है, जिसमें 70.55 करोड़ रुपये का बजट #BiharHealth,#SevaSankalp,#BiharNews