Sherpur-Dighwara Ganga Setu | Bihar CM Nitish Kumar Inspection | 6 Lane Ganga Bridge | Patna Ring Road News | बन रहा 6 लेन का – 3200 करोड़ का mega bridge, जानिए कितने जिलों को मिलेगा सीधा लाभ, कैसे बदलेगा गंगा के दोनों किनारों का भविष्य।
मुख्यमंत्री नीतीश ने किया 6 लेन शेरपुर-दिघवारा गंगा पुल का निरीक्षण, निर्माण में तेजी लाने का निर्देश
नीतीश कुमार ऑन स्पॉट! गंगा पुल का जायज़ा लेकर कहा – अब नहीं चलेगी सुस्ती, जल्द पूरा करें काम@पटना, देशज टाइम्स।
पटना और सारण को जोड़ेगा 6 लेन का भव्य गंगा पुल
पटना, देशज टाइम्स – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को निर्माणाधीन शेरपुर-दिघवारा 6 लेन गंगा पुल का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। पुल की लंबाई: 14.52 किलोमीटर है। लागत: ₹3,200 करोड़ आएगी। एजेंसी: नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) को काम मिला है। उद्देश्य यह है कि पटना (शेरपुर) से सारण (दिघवारा) तक संपर्क जोड़ना है। इसकी अनुमानित पूर्णता वर्ष: 2027 है।
‘फास्ट ट्रैक’ पर लाने का आदेश, निर्माण कार्य में लाएं ‘तेजी’ – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री श्री कुमार ने आज गंगा नदी के बीच जाकर स्थल निरीक्षण किया। साथ ही, अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते कहा – कार्य में कोई ढिलाई न हो। जेपी गंगा पथ और बिहटा-सरमेरा पथ से भी जुड़ेगा यह पुल। पटना रिंग रोड का अहम हिस्सा बनेगा यह गंगा पुल।
यह पुल क्यों है बिहार के लिए ‘गेम चेंजर’?
उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के बीच संपर्क मजबूत होगा। पटना के पश्चिमी छोर के लोगों को आवागमन में राहत मिलेंगी। रिंग रोड से जुड़ने पर राजधानी के चारों दिशाओं में आवागमन आसान होगा। आर्थिक विकास, यातायात सुविधा और कनेक्टिविटी में क्रांतिकारी बदलाव आएगा।
पुल से जुड़ी तकनीकी जानकारी
यह 6 लेन का पुल भारत सरकार के बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में से एक है। पुल के नीचे से जेपी गंगा पथ (Ganga Pathway) का निर्माण होगा। पुल निर्माण के साथ-साथ सड़क नेटवर्क का व्यापक विस्तार होना है।