back to top
13 नवम्बर, 2024
spot_img

अपराधियों की अब खैर नहीं! 520 चारपहिया+98 बाइक=618 नई गाड़ियां, Bihar Police और ज्यादा ‘ताकतवर’

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

पटना, देशज टाइम्स। बिहार पुलिस को CM नीतीश कुमार की बड़ी सौगात, 618 नए वाहन किए रवाना। राज्य की पुलिसिंग होगी अब और सशक्त, अपराध नियंत्रण में मिलेगी रफ्तार। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को अपने आवास एक अणे मार्ग से बिहार पुलिस के लिए 618 वाहनों (520 चार पहिया और 98 दो पहिया) का लोकार्पण कर उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे बिहार पुलिस की कार्य क्षमता और अपराध नियंत्रण में दक्षता में भारी इजाफा होगा।

कार्यक्रम की प्रमुख बातें

कुल 618 वाहन: 520 चार पहिया वाहन, 98 दो पहिया वाहन, इन वाहनों का उपयोग कांड अनुसंधान, गश्ती, और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने वाहनों का निरीक्षण कर तकनीकी कार्यप्रणाली की जानकारी अधिकारियों से ली।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा:
“इन वाहनों की उपलब्धता से राज्य की पुलिसिंग और अधिक प्रभावी होगी और कानून व्यवस्था में सुधार आएगा।”

कार्यक्रम की शुरुआत

पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया। इस मौके पर कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे, जिनमें शामिल थे, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी मौजूद थे।

मुख्य फायदें (Impact Highlights)

फील्ड लेवल पर तेज़ कार्रवाई और त्वरित रिस्पॉन्स। कांड अनुसंधान और अपराध नियंत्रण में तेजी। ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों में गश्ती अभियान प्रभावी होंगे। पुलिस बल की गतिशीलता और मनोबल में इजाफा होगा।

जरूर पढ़ें

Darbhanga’s Jalley CHC Major Milestone — एक दिन में 25 महिलाओं का सफल Sterilization; जल्द शुरू होगी सिजेरियन ऑपरेशन की सुविधा

जाले |जाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बुधवार को आयोजित परिवार कल्याण शिविर के...

Darbhanga में 19 वर्षीय अपहृत युवती बरामद, मुंह पर ओढ़नी बांधकर किया था Kidnap; 5 नामजद की तलाश में पुलिस

जाले | थाना क्षेत्र के एक गांव से अपहृत 19 वर्षीय युवती को पुलिस...

Major Road Accident in Darbhanga — भाभी को मायके छोड़कर लौट रहे युवक की मौत

सतीश चंद्र झा, बेनीपुर | बहेड़ा–सकरी मुख्य मार्ग पर हावीभौआड़ गांव के पास बुधवार...

Darbhanga के जाले में बिजली का झटका लगने से कर्मी झुलसा, DMCH रेफर

Darbhanga के जाले में बिजली का झटका लगने से कर्मी झुलसा, DMCH रेफर...जाले- रतनपुर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें