spot_img

दाढ़ी क्यों नहीं बनाते? CM नीतीश ने तेजस्वी से पूछा – तो पढ़िए तेजस्वी की चुटकी, वाह

spot_img
- Advertisement -

पटना |  बिहार विधानसभा के सत्र में बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव के बीच मज़ाकिया माहौल देखने को मिला। इशारों-इशारों में हुई इस हल्की-फुल्की बातचीत से सदन का माहौल हंसी-ठहाकों से भर गया।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री नीतीश ने तेजस्वी से पूछा – दाढ़ी क्यों नहीं बनाते हो?

सदन में प्रश्नकाल के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की ओर इशारा करते हुए अपने गाल पर हाथ फेरा और हंसते हुए पूछा, “दाढ़ी क्यों नहीं बनाते हो?” मुख्यमंत्री का यह मज़ाकिया सवाल सुनकर तेजस्वी हंस पड़े और सदन के अन्य सदस्य भी मुस्कुराने लगे।

- Advertisement -

विजय चौधरी का चश्मा छुपाया, फिर हंसी-ठहाके

इसके बाद मुख्यमंत्री ने जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी का चश्मा अपने ड्रॉवर में छुपा दिया। फिर विजय चौधरी और मुख्यमंत्री एक-दूसरे को देखते हुए हंसने लगे। मुख्यमंत्री चाहते थे कि विजय चौधरी बिना चश्मे के ही किसी सवाल का जवाब दें।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बाढ़ से हाहाकार! CM सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, किया - नवगछिया- राघोपुर दियारा, कोसी-गंगा संगम, बेगूसराय और बख्तियारपुर का हवाई सर्वेक्षण, फरक्का बराज के गेट खुले, बिहार को राहत

इसके बाद नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव की ओर देखा और अपनी नाक पकड़कर इशारा किया, “क्या हुआ जी, जो बार-बार नाक पकड़ रहे हो?” तेजस्वी ने इशारों में ही जवाब दिया, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुछ और बोले, जिसके बाद दोनों ठहाके लगाने लगे।

इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश के बगल में बैठे विजय चौधरी भी दोनों की इशारों वाली बातचीत देखकर मुस्कुराते रहे।

यह भी पढ़ें:  त्योहारों से पहले महंगाई का वार! Bihar में चीनी, प्याज, आटे के दाम सरकारी रेट से ₹19 तक अधिक, कैसे चलेगा घर?

विधानसभा अध्यक्ष ने तेजस्वी पर किया विनोदपूर्ण तंज

विधानसभा में स्पीकर नंद किशोर यादव और तेजस्वी यादव के बीच भी मज़ाकिया अंदाज देखने को मिला।

हाजीपुर में सड़क निर्माण को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन के बीच बहस हुई। तेजस्वी ने कहा कि महागठबंधन सरकार में इस सड़क का प्रस्ताव पास हुआ था, लेकिन अब तक कोई काम नहीं हुआ। इस पर मंत्री नितिन नवीन ने जवाब दिया कि “10% काम हो चुका है।” तेजस्वी ने इस पर असंतोष जताया।

यह भी पढ़ें:  BPSC TRE-4: PT-Mains पर BPSC का अटल फैसला- 'फाइनल' ऐलान! गर्दनीबाग में छात्रों की मांग पर क्या कहा?

इस पर विनोदपूर्ण अंदाज में स्पीकर नंद किशोर यादव ने तेजस्वी से कहा,
“बढ़िया है, पटना में रहता है। वहां रहता तो लड़ लेता।”

इस पर तेजस्वी भी हंसने लगे। उन्होंने फिर खड़े होकर जवाब दिया,
“हाजीपुर में सड़क रहेगी, तब न वहां के लोग यहां आएंगे!”


हंसी-ठहाकों से गूंज उठा सदन

इस पूरी बातचीत के दौरान सदन में मौजूद अन्य सदस्य भी ठहाके लगाते रहे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और स्पीकर नंद किशोर यादव के बीच हुए इस हल्के-फुल्के संवाद ने सदन के माहौल को कुछ देर के लिए सहज और विनोदपूर्ण बना दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics: लालू-तेजप्रताप अचानक एक मंच पर! क्या पक रही नई सियासी खिचड़ी?

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में हलचल! राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और तेजप्रताप यादव लंबे समय बाद पटना में एक ही मंच पर दिखे, जिसने सबका ध्यान खींचा।#BiharPolitics,#LaluTejpratap,#RJD

जमालपुर में संदिग्ध हालत में मिली ट्रांसजेंडर सिपाही की लाश! IG ने खुद संभाली जांच की कमान, 3 मिनट के वीडियो में छिपा है...

Bihar Police Death: मुंगेर के जमालपुर में महिला ट्रांसजेंडर सिपाही अवंतिका सिंधु की संदिग्ध मौत के बाद बिहार पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। IG एस. प्रेमलता ने खुद जांच शुरू की ह#BiharPoliceDeath,#MungerNews,#AvantikaSindhu

गंगा का कहर: भागलपुर में बांध टूटा, 25,000 लोग बेघर होने के डर से भागे, 2008 की तबाही का खौफ! करोड़ों की फसलें पानी-...

Bihar Flood: भागलपुर के नवगछिया अनुमंडल में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से राघोपुर-शंकरपुर बांध का 200 मीटर हिस्सा ढह गया है। खरीक प्रखंड के 25 हजार से अधिक लोग बाढ़ की चपेट मे#BiharFlood,#KharikNews,#GangaRiver

Patna High Court Recruitment पटना हाईकोर्ट में निकली बंपर सरकारी नौकरी: ग्रेजुएट्स को मिलेगा ₹1.42 लाख तक वेतन, ऐसे करें आवेदन!

Patna High Court Recruitment: पटना हाईकोर्ट में एक्स-कैडर असिस्टेंट के 68 पदों पर बंपर भर्ती निकली है। ग्रेजुएट उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं और ₹1.42 लाख तक का आकर्षक वेतन पा स#PatnaHighCourt,#BiharJobs,#Recruitment2026