back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 17, 2026
spot_img

जानिए क्यों दिया 2 घंटे बाद ही मेवालाल चौधरी ने इस्तीफा, सीएम नीतीश को लेकर क्या कहा

spot_img
- Advertisement - Advertisement

पटना, देशज न्यूज। बिहार में नई सरकार बनते ही सबसे अधिक सुर्खियों में रहे डॉ मेवालाल चौधरी ने शिक्षा मंत्री का पदभार ग्रहण करने के दो घंटे बाद ही इस्तीफा दे दिया।

- Advertisement -

इसके बाद शिक्षा मंत्री का पदभार ग्रहण करते ही इस्तीफा देने वाले डॉ मेवालाल चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार के सच्चे सिपाही होने के नाते उनके छवि पर किसी तरह का आंच न लगे, इसलिए मैंने खुद से इस्तीफे की पेशकश की. मेवलाल ने कहा कि वे जब तक वे पाक-साफ नहीं हो जाते वे इस पद पर नहीं रहेंगे।

- Advertisement -

बताया जा रहा है कि बिहार कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति रहते समय मेवालाल चौधरी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे और उन पर एफआईआर भी दर्ज हुई थी। इसके बाद जनता दल यूनाइटेड से उन्हें निलंबित कर दिया गया था. यही वजह है कि विपक्ष लगातार नीतीश सरकार को टारगेट पर ले रही थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार में अब खुले में नहीं बिकेगा मांस, लगा बैन, जानें क्या है 'Bihar Meat Ban' का नया फरमान!

गौरतलब है कि तारापुर के नवनिर्वाचित जेडीयू विधायक डॉ. मेवालाल चौधरी को पहली बार कैबिनेट में शामिल किया गया है. राजनीति में आने से पहले वर्ष 2015 तक वह भागलपुर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति थे।

वे वर्ष 2015 में सेवानिवृत्ति के बाद राजनीति में आए. इसके बाद जदयू से टिकट लेकर तारापुर से चुनाव लड़े और जीत गए. लेकिन चुनाव जीतने के बाद डॉ चौधरी नियुक्ति घोटाले में आरोपित किए गए। कृषि विश्वविद्यालय में नियुक्ति घोटाले का मामला सबौर थाने में वर्ष 2017 में दर्ज किया गया था। इस मामले में विधायक ने कोर्ट से अंतरिम जमानत ले ली थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: बहेड़ा में तालाब किनारे की खेल में उजड़ा पर्वत… डूबने से मासूम की मौत, Child Drowning से मचा हाहाकार

Child Drowning: जीवन की डोर कितनी नाजुक होती है, इसका एहसास तब होता है...

CBSE Date Sheet 2026: जानिए सीबीएसई 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की महत्वपूर्ण तिथियां और दिशा-निर्देश

CBSE Date Sheet: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड...

टी20 वर्ल्ड कप 2026: श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को रौंदा, पथुम निसांका के शतक से सुपर 8 में धमाकेदार एंट्री

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों, तैयार हो जाइए रोमांचक मुकाबलों के लिए! टी20 वर्ल्ड...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें