Darbhanga News: बिहार के दरभंगा में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। दरभंगा डीएमसीएच सुपरिटेंडेंट कैंपस स्थित मोबाइल टावर पर एक युवक काफी ऊंचाई तक चढ़ गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। इस घटना की खबर मिलते ही तत्काल पुलिस प्रशासन हरकत में आया।
जानकारी के अनुसार, मोबाइल टावर पर युवक के चढ़ने की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस युवक को नीचे उतारने की कोशिश कर रही है। इस हाईवोल्टेज ड्रामा को देखने के लिए घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है। हर कोई युवक की सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहा है।






यह घटना दरभंगा डीएमसीएच परिसर में चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के हर संभव प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल युवक के टावर पर चढ़ने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस उससे बातचीत कर उसे समझाने का प्रयास कर रही है।
पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भी पुख्ता इंतजाम किए हैं ताकि बचाव कार्य में कोई बाधा न आए। इस पूरे घटनाक्रम पर प्रशासन की पैनी नजर बनी हुई है और जल्द ही युवक को सुरक्षित उतारने की उम्मीद है।








